top of page
Search

May Month | Current Affairs | MB Books


  • किस मशहूर पत्रकार का 42 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने (कोरोना पॉजिटिव भी) के कारण निधन हो गया है? - रोहित सरदाना

  • हरियाणा राज्य सरकार ने कोविड-19 से लड़ने के लिए किस योजना का शुभारम्भ किया है? - कोविड आपातकालीन ऋण योजना

  • दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव विक्रम देव दत्त की जगह किसे नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है? - आशीष चंद्र वर्मा

  • शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का कोरोना के कारण कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - 90 वर्ष

  • किस देश ने 4 मई से भारत की यात्रा पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है? - अमेरिका

  • 01 मई को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

  • किस महापुरुष का 400वां प्रकाश पर्व मनाया गया ? - गुरु तेग बहादुर

  • पुर्तगाल ने दुनिया के सबसे लम्बे पैदल यात्री पुल शुरू किया है उसका नाम क्या है? - सस्पेंशन पुल

  • भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वन एवं कानून मंत्री का लम्बी बीमारी के बाद 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - श्रीचंद

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में घोषणा की कि भारत सरकार ने अगले दो वर्षों में कितने लाख करोड़ रुपये के सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा है - 15 लाख करोड़ रुपये

  • किस राजनीतिक रणनीतिकार ने चुनाव प्रबंधन से सन्यास लेने की घोषणा की है? - प्रशांत किशोर

  • अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस (International Astronomy Day) किस दिन मनाया जाता है - 2 मई

  • पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने 213 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है? - तृणमूल कांग्रेस

  • भारतीय-अमेरिकी अरबपति व्यवसायी विनोद खोसला ने भारत में अस्पतालों में चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए कितने डॉलर की मदद देने की घोषणा की है? - 1 करोड़ अमरीकी डॉलर

  • भारत के किस पूर्व अटॉर्नी जनरल का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया - सोली सोराबजी

  • वह देश जो हाल ही में जानवरों के लिए COVID-19 टीकों के पहले बैच का उत्पादन किया रूस

  • उत्तराखंड सरकार ने कोविड महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस साल होने वाली किस यात्रा पर रोक लगा दी है - चारधाम यात्रा

  • किस राज्य ने अगले 15 दिनों के लिए अंतर्राज्यीय बस सेवा को बंद करने की घोषणा की है? - उत्तर प्रदेश सरकार

  • _______ देश कम गति वाली ड्राइवरलेस कारों को चलाने की अनुमति देने वाला पहला देश बन गया है - ब्रिटेन

  • किस देश ने अपने नागरिकों को भारत सहित 7 देशों की यात्रा करने पर रोक लगा दी है? - इजरायल

  • सीएसआईआर विभाग के संयुक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार चेतन प्रकाश जैन को किसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है? - सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

  • कनाडा ने हाल ही में किस देश को कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है - भारत

  • बीसीसीआई के किस पूर्व चयनकर्ता एवं राजस्थान टीम के पूर्व कप्तान का निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - किशन रूंगटा

  • यूपी सरकार की नयी गाइडलाइन के अनुसार किन लोगों के लिए भी पास लेना अनिवार्य कर दिया है? - चिकित्सा सेवा के लिए

  • अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters' Day) किस दिन मनाया जाता है - 4 मई

  • जम्मू कश्मीर के किस पूर्व राज्यपाल का निधन हो गया है? - जगमोहन

  • आरबीआई के नए डिप्टी गवर्नर के रूप में किसने पदभार संभाल लिया है? - टी. रविशंकर

  • किसने पुर्तगाली ग्रैंड प्रिक्स जीतकर अपने करियर की 97वीं जीत दर्ज की है? - लुईस हैमिल्टन

  • तमिलनाडु डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन (इलेक्टेड सीएम) ने किनको फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स घोषित किया है? - पत्रकार

  • वह देश जिसने हाल ही में भारत को P-8I पैट्रोल विमान की बिक्री को मंजूरी दी है - अमेरिका

  • किस राज्य सरकार ने मिट्टी के खिलौनों को जीआई टैग देने की घोषणा की है? - तमिलनाडु

  • विश्व चैम्पियन एवं ओलम्पिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु एवं कनाडाई खिलाड़ी माइकल ली को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के किस अभियान के लिए खिलाड़ियों का दूत नियुक्त किया गया है? - आईओसी के बिलीव इन स्पोर्ट्स

  • विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day) किस दिन मनाया जाता है - मई के पहले रविवार

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आईसीआईसीआई बैंक पर कितने करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है - 3 करोड़ रुपए

  • मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिले में करीब 10 करोड़ साल पुराने लम्बी गर्दन वाले विशालकाय डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म मिले हैं, इन्हें क्या कहा जाता है? - सॉरोपॉड

  • सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए किस आरक्षण को ख़ारिज कर दिया है? - नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में 50 प्रतिशत से ज्यादा मराठा आरक्षण

  • बीसीसीआई ने कोविड-19 के कारण किस टूर्नामेंट को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है? - इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)

  • वह देश जिसने इबोला के 12वें प्रकोप के अंत की घोषणा की - कांगो

  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने क्रिकेटरों के लिए किस नयी पॉलिसी को लागू किया है? - महिला क्रिकेटर को माँ बनने पर 12 महीने के पेड लीव एवं पुरुष क्रिकेटर के पिता बनने पर 30 दिन की लीव

  • किस राज्य सरकार ने गोपबंधु सम्बदिका स्वास्थ्य बीमा योजना लांच की - ओडिशा

  • यूके स्थित वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज ने भारत के जीडीपी विकास अनुमान को 2021-22 के लिए अपने पहले के 11 प्रतिशत के अनुमान से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है - 10 प्रतिशत

  • श्रीलंका के किस क्रिकेटर ने केवल 32 वर्ष की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है? - थिसारा परेरा

  • हल्के लड़ाकू विमान तेजस बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पद्मश्री से सम्मानित किस वैज्ञानिक का 78 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है? - मानस बिहारी वर्मा

  • किस राज्य सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए अगले दो महीने कार्डधारकों को मुफ्त राशन एवं ऑटो टैक्सी चालकों को 5 हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की है - दिल्ली

  • किस मशहूर साहित्यकार का कोरोना वायरस की चपेट में आने से निधन हो गया है? - प्रभु जोशी

  • ट्विटर ने ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल के कारण किस अभिनेत्री को अकाउंट स्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया है? - कंगना रनौत

  • विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day) किस दिन मनाया जाता है - हर साल मई के पहले मंगलवार

  • स्टार इंडिया ने कोरोना राहत कार्यों के लिए कितने करोड़ रूपए दान में दिए हैं? - 50 करोड़ रूपए

  • पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार कितनी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली - तीसरी बार

  • रूस ने प्रतिबंधित कंटेंट न हटाने के कारण किस कंपनी पर 10 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है? - ट्विटर

  • चेक गणराज्य की अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस से संन्यास ले लिया है उनका नाम क्या है? - बारबरा स्ट्राइकोवा

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कितने करोड़ रूपए के कर्ज देने की घोषणा की है? - 50 हजार करोड़ रूपए

  • किस राज्य के पश्चिम खासी हिल्स जिले के पास एक इलाके से करीब 10 करोड़ साल पहले के सॉरोपॉड डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म मिले हैं - मेघालय

  • राष्ट्रिय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया उनका नाम क्या था? - चौधरी अजित सिंह

  • नासा के अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब ने किस ग्रह से एक प्राकृतिक रेडियो सिग्नल की खोज की है - शुक्र ग्रह

  • भारतीय सेना ने किस जगह 01 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करने वाले देश के पहले ग्रीन सोलर एनर्जी प्लांट की स्थापना की है? - सिक्किम

  • श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर नुवान जोयसा पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता का उल्लंघन करने के लिए कितने साल का बैन लगा दिया गया है - छह साल

  • छिछोरे सहित कई हिंदी फिल्मों में काम करने वाली किस अभिनेत्री का कोरोना के कारण निधन हो गया है? - अभिलाषा पाटिल

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच प्रवास एवं आवागमन संबंधी समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है - ब्रिटेन

  • मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही कौन सी बैंक प्राइवेट बैंक की श्रेणी में आ जाएगी? - आईडीबीआई बैंक

  • 7 मई को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया? - विश्व एथलेक्टिस दिवस

  • किस देश ने आस्ट्रेलिया से व्यापारिक समझौतों पर चल रही सभी गतिविधियों पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है - चीन

  • भारतीय मूल के विख्यात इम्यूनोलॉजिस्ट प्रोफ़ेसर संजय घोष को किसके लिए चुना गया है? - नेशनल अकेडमी ऑफ़ साइंसेज (एनएएस)

  • किस देश ने 12-15 साल तक के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है कनाडा

  • वह राज्य सरकार जिसने हाल ही में कोरोना रोगियों के लिए आयुर्वेदिक टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की है - हरियाणा

  • तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है? - एमके स्टालिन

  • महात्मा गांधी के किस पूर्व निजी सचिव का हाल ही में निधन हो गया है - वी कल्याणम

  • रायबरेली (यूपी) की सलोन विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व मंत्री का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - दल बहादुर कोरी

  • वह देश जिसने कोरोना की सिंगल डोज वैक्सीन बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है - रूस

  • विभिन्न देशों के बाद अब किस देश ने भारत से आने वाले यात्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है? - श्रीलंका

  • चीन ने किस देश के साथ सभी आर्थिक समझौतों को निलंबित करने की घोषणा की है? - ऑस्ट्रेलिया

  • किस वरिष्ठ पत्रकार का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है? - शेष नारायण सिंह

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना से लड़ने के लिए किस चीनी वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है? - सिनोफार्मा

  • हिंदुस्तानी व पाश्चात्य संगीत पर अच्छी पकड़ रखने वाले किस प्रसिद्ध संगीतकार का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - वनराज भाटिया

  • पाकिस्तान में किस हिन्दू महिला ने पहली बार प्रतिष्ठित सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) की परीक्षा पास की है? - सना रामचंद

  • टोक्यो ओलम्पिक के लिए विनेश, अंशु मलिक और सोनम मलिक, के बाद क्वालीफाई करने वाली चौथी महिला पहलवान बन गयीं हैं? - सीमा बिस्ला

  • केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है? - एन. रंगास्वामी

  • नेपाल की कौन से पर्वतारोही दुनिया की सबसे ऊँची छोटी माउन्ट एवरेस्ट पर 25 बार चढ़ने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही बन गए हैं? - कामी रीता शेरपा

  • जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस गीता मित्तल को इंटरनेशनल एशोसिएशन ऑफ़ वीमेन जजेस द्वारा किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? - अर्लिने पच्त ग्लोबल विजन पुरस्कार 2021

  • किस देश ने कोरोना कहर को देखते हुए अगस्त में होने वाले मध्यावधि चुनाव को स्थगित कर दिया है? - अर्जेंटीना

  • इंटरपोल ने दुनिया भर में चोरी की गयी सांस्कृतिक संपत्ति की पहचान के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है? - ID-Art

  • 9 मई को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया है? - वर्ल्ड मदर्स डे

  • सऊदी अरब ने भारत और किस देश से मसले सुलझाने के लिये वार्ता का आह्वान किया - पाकिस्तान

  • असम राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया गया? - हिमंत बिस्व सरमा

  • लेबर पार्टी के किस नेता को दूसरी बार लंदन के मेयर के रूप में चुना गया है? - सादिक खान

  • सीबीएसई बोर्ड ने बच्चों की दिमागी स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानियों में सहायता प्रदान करने के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है? - दोस्त फॉर लाइफ

  • कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर किस राज्य सरकार ने 10 मई से सार्वजनिक परिवहन निलंबित करने की घोषणा की है - हिमाचल प्रदेश

  • वुडी गुथरी पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया है? - ब्रूस स्प्रिंगस्टीन

  • साहित्य अकादमी भाषा से सम्मानित कुमाउँनी साहित्य के पुरोधा का 80 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया उनका नाम क्या था? - मथुरादत्त मठपाल

  • किस राज्य सरकार ने ग्लाइफोसेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है - तेलंगाना

  • ओडिशा राज्य सरकार ने साहित्य के लिए प्रदान किये जाने वाले किस पुरस्कार को शुरू करने की घोषणा की है? - मनोज दास अंतर्राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार

  • किस राज्य सरकार ने साहित्य के लिए प्रदान किये जाने वाले मनोज दास अंतरराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार को शुरू करने की घोषणा की है - ओडिशा

  • दुनिया की नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी को हराकर किसने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है? - एरिना सबालेंका

  • किस देश की पर्वतारोही कामी रीता शेरपा दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट पर 25 बार चढ़ने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही बन गए हैं - नेपाल

  • किस अभिनेता एवं युट्यूबर का कोरोना की चपेट में आने से 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - राहुल वोहरा

  • 11 मई को देशभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया? - राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

  • किस भारतीय अभिनेता को उनकी शार्ट फिल्म हैप्पी बर्थडे के लिए न्यूयॉर्क इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड से सम्मानित किया गया है? - अनुपम खेर

  • चीन की जनसँख्या पिछले एक दशक में 72 मिलियन बढ़कर कितनी हो गयी है? - 1.411 अरब

  • केरल राजनीति की आयरन लेडी एवं राज्य की पहली राजस्व मंत्री का 102 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? - केआर गौरी अम्मा

  • हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड ने किसे कार्यकारी निदेशक (खाद्य एवं जलपान) नियुक्त किया है? - श्रीनन्दन सुंदरम

  • कोरोना से लड़ने के लिए ट्विटर ने भारत को कितने डॉलर सहायता राशि के रूप में देने की घोषणा की है? - 15 मिलियन डॉलर

  • आईसीसी की ओर से अप्रैल 2021 के लिए किसे बेस्ट पुरुष क्रिकेटर एवं बेस्ट महिला क्रिकेटर चुना गया है? - बाबर आजम एवं एलिसा हीली

  • अमेरिका ने किस कोरोना वैक्सीन को किशोरों पर आपातकालीन उपयोग को मंजूरी प्रदान कर दी है? - फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन

  • प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? - लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द एयर 2021

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किसे नए कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है? - जोस जे कट्टूर

  • इंग्लैंड दौरे के बाद न्यूजीलैंड की किस विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है? - वीजे वाटलिंग

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन में होने वाले किस शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे - जी-7

  • नेहरू तारामंडल की निदेशक एवं खगोल शास्त्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - डॉ. एन. रत्नश्री

  • किस राज्य में एक ऑनलाइन बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया गया है असम

  • अफगानिस्तान में भारत के वरिष्ठ राजनयिक का निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - विनेश कालरा

  • वह राज्य सरकार जिसने लॉकडाउन में फंसे गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले परिवारों की मदद के लिए उन्हें 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है – हरियाणा

  • तमिलनाडु राज्य के नए महाधिवक्ता के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? - आर. षणमुंगसुन्दरम

  • रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्त वर्ष 2022 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि दर का अनुमान घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है - 9.3 प्रतिशत

  • जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार, किस राज्य ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 100 प्रतिशत पाइप कनेक्शन का लक्ष्य हासिल कर लिया है - पुडुचेरी

  • विभिन्न राज्यों के बाद अब किस राज्य बोर्ड ने इंटरनल मार्किंग के आधार पर दसवीं के सभी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण करने की घोषणा की है? - तेलंगाना बोर्ड

  • कोरोना वैक्सीन से जुड़ी संस्था सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने किस वैक्सीन को 02 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल करने को मंजूरी प्रदान कर दी है? - भारत बायोटेक की कोवैक्सीन

  • वह देश जिसने कोविड-19 को लेकर एहतियाती कदम उठाते हुए 13 मई से भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के पर्यटकों का प्रवेश रोक दिया है - मालदीव

  • किस देश के जनसंख्या विशेषज्ञों का कहना है कि भारत जल्द ही दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला देश बन सकता है - चीन

  • केंद्र सरकार ने अत्याधुनिक रसायन सेल (एसीसी) बैटरी के विनिर्माण को बढ़ावा देने हेतु कितने करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को मंजूरी दे दी है - 18,100 करोड़ रुपये

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, भारत में पिछले साल पहली बार सामने आया कोरोना वायरस का बी.1.617 स्वरूप कितने देशों में पाया गया है - 44

  • किस देश ने 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिये फाइजर-बायोएनटेक कंपनी की कोविड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है अमेरिका

  • कितने राज्यों ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत खाद्यान्न वितरण शुरू किया है - 13

  • ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने 2 से 18 साल के उम्र के बच्चों के लिए किस वैक्सीन के ट्रायल को दूसरे और तीसरे चरण के लिए मंजूरी दे दी है - कोवैक्सीन

  • सुप्रीम कोर्ट के द्वारा ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार लाने के लिए गठित राष्ट्रीय कार्यबल में कितने सदस्य हैं - 12

  • किस पूर्व आप विधायक का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया है? - जरनैल सिंह

  • भारतीय मूल की किस वैश्विक पोषण विशेषज्ञ, डॉक्टर को वर्ष 2021 का "विश्व खाद्य पुरस्कार" मिला है - डॉ. शकुंतला हरक सिंह थिलस्टेड

  • भारतीय मूल की वैश्विक पोषण विशेषज्ञ डॉ. शकुंतला हरक सिंह थिलस्टेड को वर्ष 2021 के किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? - विश्व खाद्य पुरस्कार 2021

  • नोमुरा ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत के जीडीपी विकास अनुमान को 12.6 प्रतिशत के पिछले अनुमान से घटाकर कितने प्रतिशत तक कर दिया है - 10.8 प्रतिशत

  • टाइम्स समूह की अध्यक्ष का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - इंदु जैन

  • भारत और किस देश की नौसेना ने हाल ही में दक्षिण अरब सागर में ‘पैसेज एक्सरसाइज’ (पैसेक्स) का आयोजन किया - इंडोनेशिया

  • फ़ोर्ब्स पत्रिका की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक फ़ोर्ब्स 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में कौन प्रथम स्थान पर रहा है? - दिग्गज मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर कोनोर मैकग्रेगर

  • किस देश ने एक सरकारी एप को एंड्रॉइड ऑटो प्लेटफॉर्म पर न चलने देने के कारण गूगल पर 904 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है? - इटली

  • संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में मानवीय मामलों के समन्वय का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? - मार्टिन ग्रिफिथ्स

  • बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया है? - रमेश पोवार

  • विपक्षी पार्टियों के विश्वाश मत हासिल न कर पाने के कारण नेपाल की राष्ट्रपति ने किसे एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है? - केपी शर्मा ओली

  • आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग का वार्षिक अपडेट जारी होने पर कौन सी टीम 121 रेटिंग अंको के साथ प्रथम स्थान पर है? - भारतीय टेस्ट टीम

  • किस देश का जुरोंग रोवर 7 महीने की अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद मंलग गृह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है? - चीन

  • किस राज्य सरकार ने कोरोना कहर से बेसहारा हुए बच्चों की पढ़ाई एवं बुजुर्गों की देखरेख का खर्चा उठाने की घोषणा की है? - दिल्ली सरकार

  • भारतीय मूल की किस महिला को व्हाइट हाउस का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है? - नीरा टंडन

  • किस राज्य सरकार ने कोरोना पीड़ित पत्रकारों को मुफ्त ईलाज करवाने की घोषणा की है? - मध्य प्रदेश सरकार

  • 15 मई को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - विश्व परिवार दिवस

  • पंजाब के मुख्यमंत्री ने किस शहर को प्रदेश का नया (23वां) जिला बनाया है? - मलेरकोटला

  • हर्ष भनवाला को सेबी द्वारा गठित किस तकनीकि समूह का प्रमुख नियुक्त किया गया है? - सोशल स्टॉक एक्सचेंज

  • निर्वासित तिब्बत सरकार के नए पीएम कौन बन गए हैं? - पेंपा सेरिंग

  • झारखण्ड की किस महिला विकेटकीपर बल्लेबाज को इंग्लैंड दौरे पर पहली बार टेस्ट एवं वनडे टीम में शामिल किया गया है? - इंद्राणी रॉय

  • 17 मई को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - विश्व दूरसंचार दिवस

  • किस राज्य सरकार ने कोरोना कहर से बेसहारा हुए बच्चों की पढ़ाई एवं बुजुर्गों की देखरेख का खर्चा उठाने की घोषणा की है - दिल्ली

  • मैक्सिको में जीवाश्म वैज्ञानिकों ने उत्तरी मैक्सिको में 7.3 करोड़ साल पुराने डायनासोर के अवशेष की खोज की है, इसको क्या नाम दिया गया है? - टीटैलोलोफस गैलोरम

  • विश्व कृषि-पर्यटन दिवस (World Agri-Tourism Day) किस दिन मनाया जाता है - 16 मई

  • भारतीय मूल की शकुंतला हरकसिंह थिलस्टेड को 2021 के किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? - विश्व खाद्य पुरस्कार 2021

  • मिस यूनिवर्स 2020 का ख़िताब किसने अपने नाम किया है? - एंड्रिया मेजा (मैक्सिको)

  • किस कांग्रेस सांसद का 46 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - राजीव सातव

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित किस कोरोना दवा को लॉन्च किया गया है? - 2-डीजी

  • सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज एवं बीसीसीआई के मैच रेफरी का कोरोना की चपेट में आने से 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? - राजेंद्र सिंह जडेजा

  • किस राज्य सरकार ने कोरोना पीड़ित पत्रकारों को मुफ्त इलाज करवाने की घोषणा की है - मध्य प्रदेश

  • वह देश जिसका जुरोंग रोवर 7 महीने की अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद मंलग ग्रह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है - चीन

  • इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से चोट के कारण कौन सा खिलाड़ी बाहर हो गया है? - जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)

  • किस टेनिस खिलाड़ी ने गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच को हराकर 10वीं बार इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है? - राफेल नडाल

  • राज्यसभा सांसद राजीव सातव का 16 मई 2021 को कोरोना से निधन हो गया। वह किस राजनीतिक दल के सदस्य थे - कांग्रेस

  • आंध्र प्रदेश सरकार ने कोरोना की वजह से अनाथ बच्चों को कितने लाख रुपये देने की घोषणा की है - 10 लाख रुपये

  • कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में निर्णायक भूमिका निभाने हेतु किस संगठन की ओर से एंटी-कोविड मेडिसिन, 2-डीजी लॉन्च कर दी है डीआरडीओ

  • संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मलेन के लिए किस देश ने प्रख्यात प्राकृतिक इतिहासकार सर डेविड एटनबरो को ‘सीओपी26 पीपल्स एडवोकेट’ नामित किया है - ब्रिटेन

  • नए निर्देशों के अनुसार, कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक अब कितने दिनों के बाद दी जाएगी - 84 दिन

  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व अध्यक्ष और पदमश्री से सम्मानित किस डॉक्टर का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया - केके अग्रवाल

  • विश्व एड्स वैक्सीन दिवस (World AIDS Vaccine Day) किस दिन मनाया जाता है - 18 मई

  • ईरान ने हाल ही में फरजाद-बी गैस परियोजना से किस देश को बाहर किया - भारत

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोविड-19 से किसी सदस्य को खोने वाले हर परिवार के लिए कितने रुपये के मुआवज़े की घोषणा की है - 50,000 रुपये

  • पूर्व रक्षाराज्यमंत्री व भाजपा के किस वरिष्ठ नेता का लंबी बीमारी के बाद 18 मई 2021 को जम्मू में निधन हो गया - चमन लाल गुप्ता

  • खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण योजना के तहत पूर्व एशियाई स्वर्ण पदक विजेता जोसफ जेम्स के लिए कितने रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है - दो लाख पचास हजार

  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के अनुसार, 2009-10 और 2020-21 के मध्य पूरे भारत में ट्रेनों की चपेट में आने से कुल कितने हाथियों की मौत हुई है - 186

  • 20 मई को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - वर्ल्ड मेट्रोलॉजी डे

  • कर्नाटक के मुख्यममंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कोविड के कारण लॉकडाउन लगाये जाने से हुए नुकसान के लिए कितने करोड़ रूपये के राहत पैकेज की घोषणा की है - एक हजार 250 करोड़ रूपये

  • दिल्ली सरकार के बाद अब किस राज्य सरकार ने कोरोना के कारण माता-पिता की मृत्यु होने से अनाथ हुए बच्चों का भरण-पोषण करने का निर्देश दिया है? - यूपी सरकार

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसकी स्थापना की घोषणा की है? - विधान परिषद्

  • माली के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से किसे नियुक्त किया गया है - मोक्टर ओउने

  • 26/11 ऑपरेशन को सँभालने वाले एवं एनएसजी के पूर्व महानिदेशक का 72 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन हो गया उनका नाम क्या था? - जेके दत्त

  • कोरोना के बढ़ते कहर से निपटने के लिए किस देश ने 12 से 15 साल के बच्चों के टीकाकरण लिए किस कोरोना वैक्सीन फाइजर-बायोएनटेक को मंजूरी दे दी है? - सिंगापुर

  • कनाडा के किस फाइटर ने ब्रैंडन वेरा को हराकर सिंगापुर की वन चैंपियनशिप में हैवीवेट विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया - अर्जन सिंह भुल्लर

  • कोरोना की वजह से अगले महीने श्रीलंका में होने वाले किस टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है? - एशिया कप

  • वह राज्य सरकार जिसने म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) रोग को 19 मई 2021 को महामारी घोषित कर दिया - राजस्थान

  • राजस्थान के किस पूर्व मुख्यमंत्री का कोरोना की चपेट में आने से 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - जगन्नाथ पहाड़िया

  • हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और लेखक पॉल मूनी का कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - 79 वर्ष

  • पाकिस्तान के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - मोईद युसूफ

  • पुणे (महाराष्ट्र) में कृषि से सम्बंधित देश का पहला केंद्र खोला गया है, उसका नाम क्या रखा गया है? - कृषि निर्यात सुविधा केंद्र

  • 21 मई को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - आतंकवाद विरोधी दिवस

  • आईसीएमआर ने कोविड-19 की टेस्टिंग के लिए किस होम टेस्टिंग किट को मंजूरी प्रदान कर दी है? - CoviSelf

  • गूगल ने किस देश में 30 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संगठनों के साझेदारी करते हुए न्यूज शोकेस को लॉन्च कर दिया है - भारत

  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने किसे इलाहबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है? - जस्टिस संजय यादव

  • केरल के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के साथ ही कौन लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं? - पिनराई विजयन

  • किस देश ने महासागर की निगरानी करने वाली एक नई सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा में भेजी है - चीन

  • अंतर्राष्ट्रीय एड्स टीका संस्थान में प्रतिनियुक्ति पद पर तैनात, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर एवं प्रसिद्ध वैज्ञानिक को निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - दीपक गौड़

  • भारतीय नौसेना ने 41 सालों तक किस नौसेना जहाज को आज से सेवा मुक्त करने की घोषणा की है? - आईएनएस राजपूत

  • श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है? - राहुल द्रविड़

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के चक्रवात ‘ताउते’ से प्रभावित इलाकों में राहत व पुनर्वास के लिए कितने करोड़ के वित्तीय सहायता का ऐलान किया है - 1000 करोड़

  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शोधार्थी एवं जम्मू-कश्मीर के रहने वाले फिरदौस अहमद ग्रोगी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? - बिल एन्ड मेलिंडा गेट्स फॉउंडेशन का वैज्ञानिक अवार्ड

  • 22 मई को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

  • 1985 बैच के किस आईपीएस अफसर को स्थाई रूप से दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है? - एसएन श्रीवास्तव

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उत्तर कोरिया में किसे विशेष दूत के रूप में नियुक्त किया है? - सुंग किम

  • इंग्लैंड एवं आयरलैंड दोनों देशों के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है? - बॉयड रैंकिन

  • किस देश की प्रधानमंत्री विद्या देवी भंडारी ने देश के निचले सदन (हॉउस ऑफ़ रिप्रीजिंटेटिव्स) को भंग करके 12 एवं 19 नवंबर को चुनाव कराने की घोषणा की है? - नेपाल

  • पद्म विभूषण से सम्मानित किस प्रसिद्ध पर्यावरणविद का निधन हो गया है? - सुंदरलाल बहुगुणा

  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ उपचुनाव में भारतीय मूल की किस लड़की को अध्यक्ष चुना गया है? - अन्वी भूटानी

  • 21 साल तक भारत के मुक्केबाजी कोच पद पर रहने वाले एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किस कोच का 82 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है? - ओपी भारद्वाज

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, उनका नाम क्या था? - बाबागौड़ा पाटिल

  • 24 मई को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - राष्ट्रमंडल दिवस

  • यूएन ने गाजा में लोगों की जरूरतों के लिए कितने मिलियन डॉलर सहायता राशि देने की घोषणा की है? - 22.5 मिलियन डॉलर

  • भारत के डॉ. नरेंद्र ध्रुव बत्रा को दूसरे कार्यकाल के लिए किसका अध्यक्ष चुना गया है? - अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH)

  • किस कंपनी ने कोरोना से कर्मचारी की मौत पर उसके परिवार को 60 वर्ष की उम्र (कर्मचारी के रिटायरमेंट) तक पूरी सैलरी और बच्चों की पढ़ाई एवं परिवार की मेडिकल सुविधाओं का खर्च उठाने की घोषणा की है? - टाटा स्टील

  • हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने वात्सल्य योजना (Vatsalya Yojana) की घोषणा की उत्तराखंड

  • रेड बुल के ड्राइवर ने मोनाको ग्रा प्री फार्मूला वन की ट्रॉफी जीत ली है उनका नाम क्या है? - मैक्स वर्स्टापेन

  • एशियन क्रिकेट कॉउंसिल (एसीबी) ने 2021 एशिया कप को स्थगित करते हुए कब कराने की घोषणा की है? - 2023 में

  • हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य में कोरोना मरीजों के लिए उमंग के बाद अब संजीवनी परियोजना शुरू की है - हरियाणा

  • पीएसजी को 2-1 से हराकर किस टीम ने पिछले 10 वर्षों में पहली बार फ्रांसीसी फुटबाल लीग को जीत लिया है? – लिली

  • परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? - श्रीकुमार बनर्जी

  • विभिन्न प्रदेशों के बाद अब किस प्रदेश ने कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के बच्चों का भरण-पोषण एवं शिक्षा का खर्च उठाने के लिए वात्सल्य योजना को शुरू करने की घोषणा की है? - उत्तराखंड सरकार

  • केंद्र सरकार ने कोविड महामारी को देखते हुए प्रत्येेक ट्रांसजेंडर व्यक्ति को कितने हजार रुपये की सहायता तुरंत उपलब्ध कराने का फैसला किया है - 1500

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने लैंड सीलिंग एक्ट से किस जमीन को बाहर कर दिया है? - चाय बागानों को

  • अमेरिका का कौन सा गोल्फर 50 वर्ष की उम्र में पीजीए चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले गोल्फर बन गए हैं? - फिल मिकेलसन

  • अंतर्राष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया है? - वेलेरिया लूसेली

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 21 मई 2021 को कितने करोड़ रुपये के अधिशेष (अतिरिक्त लाभ) को केंद्र सरकार को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है - 99,122 करोड़ रुपये

  • किस देश की प्रतिव्यक्ति आय 2227 डॉलर के साथ भारत से 280 डॉलर अधिक हो गयी है? - बांग्लादेश

  • हाल ही में, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने किस साल में चंद्रमा पर अपना पहला मोबाइल रोबोट भेजने की घोषणा की है - 2023

  • मौसम विभाग ने ताउते के बाद किस तूफान के अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल एवं ओड़िसा तट से टकराने की चेतावनी जारी की है? - यास

  • वह देश जिसने इथियोपिया (Ethiopia) और इरिट्रिया (Eritrea) के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया है - अमेरिका

  • कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बीसीसीआई ने 10 लीटर क्षमता के कितने कन्संट्रेटर्स दान करने की घोषणा की है? - 2 हजार कन्संट्रेटर्स

  • भारत और किस देश ने कृषि में सहयोग के लिए तीन वर्ष के कार्यक्रम संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं - इजराइल

  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टेड सभी कंपनियों की बाजार पूंजी किसी एक दिन में रिकॉर्ड स्तर कितने डॉलर पर पहुँच गयी है? - 3 ट्रिलियन डॉलर

  • गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कितने अन्य विधेयकों के साथ गुजरात धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक, 2021 को अपनी स्वीकृति दे दी है - 7

  • पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे सत्र से किस खिलाड़ी को चोट के कारण बाहर होना पड़ा है? - शाहिद अफरीदी

  • विश्व थायराइड दिवस (World Thyroid Day) किस दिन मनाया जाता है - 25 मई

  • केन्या देश की संसद ने सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस के रूप में किसे नियुक्त किया है? - जस्टिस मार्था कूम

  • बीसीसीआई ने सितम्बर 2021 में होने वाली किस टी-20 सीरीज को रद्द करने का फैसला लिया है? - भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज

  • सीबीआई के नए डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? - सुबोध जायसवाल

  • राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से किसे पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है? - जयंत चौधरी

  • यूनाइटेड किंगडम ने हाल ही में किस देश के साथ मुक्त व्यापार वार्ता शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की - भारत

  • पाकिस्तान के पूर्व फास्ट बॉलर मोहम्मद आमिर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में पहली बार खेलने के लिए किस टीम के साथ करार किया है? - बारबाडोस ट्राइडेंट्स

  • पालतू प्रजातियों के संरक्षण की व्यक्तिगत श्रेणी में भारत जैव विविधता पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया है? - शाजी एनएम (केरल)

  • भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के किस अध्यक्ष को चार साल के लिए बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) परिषद में चुना गया - हिमंत बिस्वा सरमा

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस देश के अड्डू शहर में भारत के एक नए वाणिज्य दूतावास को खोलने की मंजूरी दे दी है - मालदीव

  • किस हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर महान ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रख दिया गया गया है? - मोहाली अंतर्राष्टीय हॉकी स्टेडियम

  • दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं द्वारा किये गए पाँच वर्षीय व्यापक अध्ययन के बाद दिल्ली में मौजूद सांपों की सूची में कितने और प्रजातियों को शामिल किया गया है - आठ

  • चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के सदस्य एवं कृषि विज्ञानी का निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - युआन लॉन्गपिंग

  • 180 ऑस्कर जीत चुके किस 97 वर्ष पुराने हॉलीवुड स्टूडियो को अमेज़न कंपनी ने 8.45 अरब डॉलर में खरीद लिया है? - एमजीएम स्टूडियो

  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, सरकार कितने देशों में अपने उच्चायोगों/दूतावासों में ‘वन स्टॉप सेंटर’ खोलेगी - 9

  • भारतीय भारोत्तोलक अचिंता शिडली (73 KG) ने किस प्रतियोगिता में रजत पदक जीत लिया है? - जूनियर विश्व वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप (ताशकंद-उज्बेकिस्तान)

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस भारतवंशी को वाणिज्य विभाग के डीजी के तौर पर नियुक्त किया है? - अरुण वेंकटरमन

  • भारत और किस देश ने दो प्रमुख रक्षा समझौतों का नवीनीकरण किया है जो समुद्री सुरक्षा और सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं - ओमान

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के संस्थापक सदस्य आशीष सिंह चौहान को किसका कुलाधिपति (चांसलर) बनाया है? - इलाहबाद विश्वविद्यालय

  • कोरोना ईलाज के लिए दवा का कॉकटेल भारत के पहले कोरोना मरीज को दी गयी उनका नाम क्या है? - हरियाणा के 84 वर्षीय मोहब्बत सिंह

  • कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति ससौ गुएसो द्वारा किसे देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है? - अनातोले कोलिनेट माकोसो

  • वह राज्य जिसके राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या ने ‘संपत्ति क्षति-वसूली विधेयक-2021’ को मज़ूरी दे दी है - हरियाणा

  • भारत एवं इजराइल ने किस क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन साल के लिए समझौता किया है? - कृषि के क्षेत्र में

  • किस मंत्रालय ने हाल ही में प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्रों के लिए बुनियादी ढांचे का दर्जा दिया है - वित्त मंत्रालय

  • इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली बीटेक की छात्रा सामिया कौर को प्राइवेसी एवं डेटा प्रोटेक्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? - आईएपीपी वेस्टिन स्कॉलर 2021

  • खेल मंत्रालय ने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए कितने राज्यों में कुल 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलने का फैसला किया है - सात

  • केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक किस रेल लिंक परियोजना को अप्रैल 2023 को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है? - श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किस ओपीडी पोर्टल को लॉन्च किया है? - सेहत (सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंट एन्ड टेली कंसल्टेशन)

  • किस आईआईटी संस्थान के शोधकर्त्ताओं ने घरों और इमारतों में स्वचालित जलवायु नियंत्रण के लिये स्मार्ट विंडो मैटेरियल विकसित किया है - आईआईटी गुवाहाटी

  • जमीयत उलमा-ए-हिन्द का कार्यवाहक अध्यक्ष किसे चुना गया गया है? - महमूद मदनी

  • 228 साल पुराने एवं एवं दुनिया के सबसे बड़े फ्रांस के लुब्र म्यूजियम की अध्यक्ष के रूप में किसी महिला को नियुक्त किया गया है उनका नाम क्या है? - लॉरेंस देस कार्स कार्यकाल 01 सितम्बर से शुरू होगा)

  • केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम को कौन से नए पद पर नियुक्त किया है? - वाणिज्य सचिव

  • 95 प्रतिशत वोट हासिल कर कौन सीरिया के चौथी बार राष्ट्रपति बन गए हैं? - बशर अल-असद

  • मोहाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर किसके नाम पर रखा गया - बलबीर सिंह सीनियर

  • संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सेवा करते हुए किन तीन भारतीयों को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है? - कॉरपोरल युवराज सिंह, इवान माइकल पिकार्डो एवं मूलचंद यादव

  • किस मंत्रालय ने कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों में बायोमास का उपयोग बढ़ाने हेतु एक राष्ट्रीय मिशन स्थापित करने का फैसला किया है - विद्युत मंत्रालय

  • अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई)ने नए शैक्षिणिक सत्र से किस पाठ्यक्रम की पढ़ाई हिंदी समेत 8 भाषाओं में कराने की घोषणा की है? - इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों

  • चौधरी न्यूमेरो प्राइवेट लिमिटेड के चैयरमैन एवं जाने-माने न्यूमरोलॉजिस्ट जेसी चौधरी ने ऐप को लॉन्च किया है? - दैनिक, मासिक एवं वार्षिक भविष्यवाणी के लिए न्यूमेरो एप

  • किस भारतीय अर्थशास्त्री को सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में स्पेन के सर्वोच्च पुरस्कार ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ से नवाजा गया है - अमर्त्य सेन

  • भारत रत्न से सम्मानित प्रोफ़ेसर सीएनआर राव को किस अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है? - अंतर्राष्ट्रीय एनी अवार्ड 2020

  • कोरोना महामारी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर कब तक के लिए रोक लगा दी है? - 30 जून

  • रिजर्व बैंक ने नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर किस बैंक पर 10 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है? - एचडीएफसी बैंक

  • किस देश के 10 साल तक पीएम रहे पॉल स्लूटर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है? - डेनमार्क

  • केंद्र सरकार ने किन राज्यों के 13 जिलों में रह रहे अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का फैसला किया है? - गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब

  • द वाल्ट डिज्नी कंपनी ने इस साल दक्षिण पूर्व एशिया में कितने चैनलों को बंद करने की घोषणा की है? - 100 चैनल

  • राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अरबी भाषा के वरिष्ठ व्याख्याता का 81 साल की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? - दारुल उलूम नदवत उलेमा

  • ब्रिटेन नौसेना ने 500 साल के इतिहास में किस पहली महिला को रियर एडमिरल के पद पर नियुक्त किया है? - कमांडर ज्यूड टेरी (पदभार अगस्त 2022 से)

  • किस देश ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 01 से 15 जून तक सम्पूर्ण लॉकडाउन (देशभर में) लगाने की घोषणा की है? - मलेशिया

  • अभिनेता रणदीप हुड्डा को किसने अभद्र टिप्पणी के चलते अपने राजदूत पद से हटा दिया है? - संयुक्त राष्ट्र के पशु संरक्षण संधि (सीएमएस)

  • 31 मई को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया? - विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

  • दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट को 75 वर्ष की आयु में फतह करने वाले अमेरिका के सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए हैं? - आर्थर मुइर

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियामक अनुपालन में कमी को लेकर एचडीएफसी बैंक पर कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है -10 करोड़ रुपये

  • युएई ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत से आने वाली फ्लाइट पर कब तक के लिए रोक को आगे बढ़ा दिया है? - 30 जून तक

  • शिक्षा मंत्रालय ने युवा लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए किस नाम से प्रधानमंत्री योजना की शुरुआत की है? – युवा

  • हाल ही में किस देश ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 01 से 14 जून तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है - मलेशिया

  • उत्तर प्रदेश के कासगंज की आमांपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - देवेंद्र प्रताप सिंह

  • प्राचीन कच्छ शासन में जडेजा राजवंश के शासक व कच्छ के पूर्व महाराज का कोरोना के कारण 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया उनका नाम क्या था? - प्रगमालजी तृतीय

  • वह राज्य सरकार जिसने कोविड-19 महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के कल्याण हेतु ‘मुख्यमंत्री शिशु सेवा योजना’ की घोषणा की है - असम

  • हिंदी पत्रकारिता दिवस कब मनाया गया है? - 30 मई 2021

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की योजना के तहत अधिकतम बीमा लाभ कोविड-19 पीड़ितों के आश्रितों के लिए 6 लाख से बढ़ाकर कितने लाख किया गया - 7 लाख

  • आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर का कौन सा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने आईपीएल के बचे मैचों के लिए उपलब्ध होने में असमर्थता जताई है? - पैट कमिंस


78 views0 comments
bottom of page