top of page
Search

17,18,19,20,21,22,23,24,25 & 26 JUNE 2022 Top Daily Current Affairs ( ONE LINERS ) MB BOOKS In Hindi

Updated: Jul 1, 2022



1. किन्‍हें भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है ? - रंजना प्रकाश देसाई


2. किस देश ने प्रवासी घरेलू कामगारों के लिए न्यूनतम आयु में संशोधन किया है ? - श्री लंका


3. केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक भारत में किस साल के किस माह तक 5जी सेवाएं लांच कर दी जाएगी ? - मार्च 2023


4. किस राज्य ने सरकारी स्कूली बच्चों के लिए BYJU के साथ MOU पर हस्ताक्षर किये हैं ? - आंध्र प्रदेश


5. आरती प्रभाकर को किस देश के राष्ट्रपति के विज्ञान सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है ? – अमेरिका ( President – जो बाईडेन )


6. किस देश की लेखिका रूथ ओजेकी ने 2022 का 'फिक्शन के लिए महिला पुरस्कार' जीता है ? – कनाडा ( P.M. - जस्टिन ट्रूडो )


7. संयुक्त राष्ट्र हर साल किस तारिक को मरुस्थलीकरण और सूखे का मुकाबला करने हेतु विश्व दिवस (World Day to Combat Desertification and Drought) मनाता है ? - 17 जून


8. 'FICA' - Federation of International Cricketers Association की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी हैं ? - लिसा स्टालेकर


9. किसने अंडर-15 एशियाई जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है ? - अनाहत सिंह


10. किस देश की महिला कुश्ती टीम ने किर्गिजस्तान के बिश्केक में अंडर-17 एशियाई चैम्पियनशिप जीती है ? - भारत ( भारत आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 235 अंक लेकर शीर्ष पर रहा। जापान 143 अंक के साथ दूसरे और मंगोलिया 138 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। )


11. किस मंत्री ने निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु ‘निपुण’ योजना की शुरुआत की है ? - हरदीप सिंह पुरी ( पेट्रोलियम, प्रकृति गैस, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री )


12. UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में किन्‍हें चुना गया है ? - रुचिरा कंबोज


13. किस राज्य ने भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) द्वारा आयोजित पहली अंडर-19 टी20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है ? - आंध्र प्रदेश ( C.M – जगन मोहन रेड्डी , Governor – बिस्वा भूषण हरिचंदन )


14. किस देश की ‘खुव्सगुल झील’ को UNESCO के विश्व नेटवर्क ऑफ़ बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल किया गया है ? – मंगोलिया ( President - उखनागिन खुरेलसुखी )


15. किनके द्वारा आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में 37 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम का नेतृत्व किया जायेगा ? - नीरज चोपड़ा


16. भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार करने वाली पहली पर्यटक ट्रेन कहाँ से रवाना हुयी है ? - नई दिल्ली ( भारत और नेपाल में रामायण सर्किट से जुड़े स्थानों को जोड़ने वाली पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई गई। भारत से 500 पर्यटकों को लेकर भारत गौरव ट्रेन नेपाल के जनकपुर धाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। )


17. भारतीय जनता पार्टी ने किसे राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामित किया है ? - द्रौपदी मुर्मू


18. स्विस बैंक में भारतीयों का धन 2021 में कितने लाख करोड़ अधिक हुआ है ? - 30


19. रक्षा मंत्रालय ( मंत्री - राजनाथ सिंह ) और गृह मंत्रालय ( मंत्री - अमित शाह ) ने 'अग्निवीरों' के लिए चार साल की सेवा के बाद कितने प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने का घोषणा किया है ? - 10 प्रतिशत


20. हॉकी इंडिया ने किसे FIH महिला हॉकी विश्वकप के लिए कप्तान चुना है ? - सविता पूनिया


21. वनडे इतिहास में 99-रन पर स्टंप आउट होने वाले दूसरे क्रिकेटर कौन बने हैं ? - डेविड वॉर्नर ( ऑस्‍ट्रेलिया )


22. किसने बेंगलौर में ‘बी आर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स’ का उदघाटन किया है ? - प्रधानमंत्री मोदी


23. किस देश में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र में देश का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है ? – भूटान ( P.M. - लोटे शेरिंग )


24. दुनियां की सबसे बड़ी ताजे पानी की मछली किस स्‍थान पर पकड़ी गयी है ? - कंबोडिया


25. वन नेशन वन राशन कार्ड (One Nation One Ration Card) योजना से जुड़ने वाला देश का अंतिम राज्य कौन बन गया है ? – असम ( C.M – हिमंत बिस्वा सरमा , Governor – जगदीश मुखी )


26. किसने देश के पहले महिला NDA बैच में पहली रैंक हांसिल की है ? - शनन ढाका


27. किस देश ने ‘नूरी रॉकेट’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है ? - दक्षिण कोरिया ( P.M. - हान डक-सू , President - यूं सोक-यूल )


28. किसने जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में भूकंप विज्ञान वेधशाला का उद्घाटन किया है ? - डॉ जितेन्द्र सिंह


29. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने प्रभावी एक्शन प्लान के जरिये एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) से संबंधित कितने वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की है ? - 19


30. किस देश में जी-7 सम्मेलन 2022 (G-7 Summit 2022) का आयोजन किया जायेगा ? – जर्मनी ( President - फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर )


31. कौन सा देश एशियाई साइकिलिंग चैंपियनशिप 2022 में 27 पदक के साथ शीर्ष स्थान पर रहा ? - जापान ( P.M. - फुमियो किशिदा )


32. इस वर्ष "Together, For a peaceful World" थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (International Olympic Day) कब मनाया गया ? - 23 जून ( ओलंपिक दिवस पेरिस के सोरबोन में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना की याद दिलाता है, जहां पियरे डी कौबर्टिन ने 23 जून 1894 को प्राचीन ओलंपिक खेलों के पुनरुद्धार के लिए रैली की थी। पहला ओलंपिक दिवस 23 जून 1948 को मनाया गया था। )


33. जी-20 की बैठक जम्मू कश्मीर में किस वर्ष होगी ? - 2023


34. विश्व बैंक ने किस राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु 1,000 करोड़ रुपये की एक परियोजना को मंजूरी दी है ? – उत्तराखंड ( C.M – पुष्कर सिंह धामी , Governor – गुरमीत सिंह )


35. किस प्रमुख भारतीय-अमेरिकी कानूनी विशेषज्ञ को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व सैनिक (वेटरन्स) मामलों के विभाग में जनरल काउंसल नामित किया है ? - अंजलि चतुर्वेदी


36. पासपोर्ट सेवा दिवस (Passport Seva Divas) कब मनाया जाता है ? - 24 जून ( विदेश मंत्रालय ने 24 जून 1967 को पासपोर्ट अधिनियम के अधिनियमन की स्मृति में 24 जून 2021 को पासपोर्ट सेवा दिवस को चिह्नित करने के लिए एक आभासी मंच पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। )


37. किस संस्था ने भारतीय रेलवे के भाड़ा और लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए 24.5 करोड़ डॉलर के ऋण को मंज़ूरी दी है ? - विश्व बैंक ( Headquarters: Washington, President: डेविड मालपास, Founded: July 1944, Motto: Working for a World Free of Poverty )


38. केंद्र सरकार ने किस आईपीएस अधिकारी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का नया प्रमुख नियुक्त किया है ? - दिनकर गुप्ता


39. किस राज्य सरकार ने सर्दियों के मौसम में प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए 1 अक्टूबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक शहर में ट्रकों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है ? - दिल्ली सरकार


40. दिल्ली एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल कितने महीने अथवा नए डायरेक्टर की नियुक्ति होने तक के लिए बढ़ा दिया गया है ? - तीन


41. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 'द ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022' ( The Economist Intelligence Unit's 'The Global Liveability Index 2022' ) के अनुसार, किस शहर को रहने के लिहाज़ से दुनिया का सबसे अच्छा शहर है ? – वियना,स्‍पेन ( P.M. - पेड्रो सांचेज़ू )


42. अभी हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की किस पूर्व कप्तान ने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की ? - रुमेली धर


43. अक्षय ऊर्जा से जरूरतें पूरी करने वाला देश का पहला हवाईअड्डा कौन बन गया है ? - इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा


44. किस शहर में भारत ने बिम्सटेक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है ? - कोलंबो, श्रीलंका ( P.M. - रानिल विक्रमसिंघे, President - गोटबाया राजपक्षे )


45. कौन सा खिलाडी अभी हाल ही में टी-20 अर्धशतक लगाने वाला सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गया है ? - दिनेश कार्तिक


46. किस देश के तट पर दुनिया का सबसे बड़ा पौधा खोजा गया है ? – ऑस्ट्रेलिया ( P.M. - एंथोनी अल्बनीज )


47. किस देश की तेज गेंदबाज कैथरीन ब्रंट ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है ? - इंग्लैंड


48. किस देश ने सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक विमानवाहक पोत “फ़ुज़ियान” (Fujian) लॉन्च किया है ? – चीन ( President - झी जिनपिंग )


49. विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस (World Sickle Cell Awareness Day) कब मनाया जाता है ? - 19 जून ( Theme - Shine the Light )


50. फीफा U-17 महिला विश्व कप का आयोजन किस देश में में किया जाएगा ? – भारत


51. इस वर्ष Yoga for Humanity थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day ) कब मनाया गया ? - 21 जून ( 11 दिसंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस तारीख को इसलिए चुना क्योंकि यह सबसे लंबा दिन है और दुनिया के कई हिस्सों में इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। )


52. इज़रायल ( P.M. - नफ्ताली बेनेट, President - इसहाक हर्ज़ोग ) और किस राज्य सरकार ने क्षमता निर्माण एवं एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन में एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए ? – हरियाणा ( C.M – मनोहर लाल , Governor – बंडारू दत्तात्रेय )


53. किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए एक रोबोट विकसित किया है ? - IIT मद्रास


54. किस राज्य सरकार ने “एन्नम एझुथम योजना” लांच की है ? – तमिलनाडु ( C.M – एम. के. स्टालिन , Governor – आर. एन. रवि )


55. वर्ल्ड रिफ्यूजी डे (World Refugee Day) कब मनाया जाता है ? - 20 जून ( Theme - 'Whoever, Whatever, Whenever. Everyone has a right to seek safety. )


56. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में कितने प्रतिशत रिक्तियों को ‘अग्निवीरों’ के लिए आरक्षित करने की घोषणा की ? - 10 प्रतिशत


57. किस देश को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ‘ग्रे लिस्ट’ में बरकरार रखा गया है ? – पाकिस्तान ( P.M. - शहबाज शरीफ , President - आरिफ अल्वि )


58. केंद्र सरकार ने 'अग्निपथ' स्कीम की ऊपरी आयुसीमा पहले साल के लिए 21 वर्ष से बढ़ाकर कितने वर्ष कर दी है ? - 23 वर्ष


59. किस देश के पूर्व कप्तान 37-वर्षीय विलियम पोर्टरफील्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है ? - आयरलैंड


60. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किस भारतीय-अमेरिकी को पेंटागन के एक शीर्ष पद के लिए नामित किया है ? - राधा अयंगर प्लंब


61. जीएसटी काउंसिल की 47वीं बैठक का आयोजन किस शहर में किया जायेगा ? - श्रीनगर


1,104 views0 comments
bottom of page