top of page
Search

16th,17th,18th,19th & 20 th March 2022 Top Daily Current Affairs ( ONE LINERS ) MB BOOKS In Hindi

Updated: Mar 31, 2022


1. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day) कब मनाया जाता है ? - 15 मार्च ( Theme - Fair Digital Finance )


2. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस्लामोफोबिया (Islamophobia) का मुकाबला करने हेतु किस तारीख को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्थापित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है ? -15 मार्च


3. कैटलिन नोवाक को किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है ? - हंगरी


4. सुप्रीम कोर्ट ने किसको उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया ? - ए.के. सीकरी


5. भारत ने दूतावास को यूक्रेन से किस देश में अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने का फैसला किया है ? - पोलैंड


6. क्लाउड सेवाओं को मजबूत करने में जुटी गूगल ने कितने अरब डॉलर के सौदे में साइबर सुरक्षा कंपनी मैंडिएंट का अधिग्रहण किया है ? - 5.4 अरब डॉलर


7. आईसीसी की तरफ से फरवरी 2022 के लिए किसे फीमेल प्लेयर ऑफ द मंथ प्रदान किया गया है ? - एमिला कौर (न्यूजीलैंड)


8. किस राज्य सरकार ने “मुख्यमंत्री चा श्रमी कल्याण प्रकल्प” नामक एक विशेष योजना की घोषणा की ? – त्रिपुरा ( C.M – विप्लव कुमार देव , Governor – सत्यदेव नारायण आर्य )


9. रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किये जाने के बाद जिस देश ने रूस पर प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण और रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं ? - अमेरिका


10. ICC ने भारत के किस स्टार बल्लेबाज को फरवरी 2022 के लिए ICC प्लेयर्स ऑफ द मंथ घोषित किया है ? - श्रेयस अय्यर


11. एयर इंडिया का नया चेयरमैन किन्‍हे नियुक्त किया गया है ? - एन चंद्रशेखरन


12. भारत का पहला डिजिटल वॉटर डेटा बैंक, एक्वेरियम (AQVERIUM) किस राज्य में लॉन्च किया गया है ? – कर्नाटक ( C.M – बसवराज बोम्मई , Governor – थावरचंद गहलोत )


13. भारत ने किस देश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में 238 रनों से जीत दर्ज करके घर में लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत ली है ? - श्रीलंका ( P.M. - महिंदा राजपक्षे, President - गोटबाया राजपक्षे )


14. चीन में भारत के किस नवनियुक्त राजदूत ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है ? - प्रदीप कुमार रावत


15. किस देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 61 वर्षीय यून सूक इयोल ने ली जेई-म्युंग को मामूली वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है ? - दक्षिण कोरिया


16. वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने मौजूदा वित्त-वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 9.5 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है ? - 9.1 प्रतिशत


17. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली ? - पंजाब


18. केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मार्च 2020 से निलंबित पांच वर्षीय ई-पर्यटक वीजा (e-Tourist Visa) कितने देशों के नागरिकों हेतु तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है ? - 156


19. ऑस्ट्रेलिया और किस देश ने सात साल से अधिक समय पहले पूर्वी यूक्रेन में मलेशियाई एयरलाइंस के विमान MH 17 को मार गिराने में रूस की कथित भूमिका को लेकर रूस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है ? - नीदरलैंड


20. वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने देश की कितने प्रमुख नदियों के कायाकल्प के लिए परियोजना की घोषणा की ? - 13


21. किस राज्य सरकार इस महीने के अंत में अपने वार्षिक बजट में बाहिनी योजना की घोषणा करने जा रही है ? – सिक्किम ( C.M – पीएस गोले , Governor – गंगा प्रसाद )


22. किस मंत्रालय द्वारा हाल ही में ‘जेंडर संवाद’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया ? - ग्रामीण विकास मंत्रालय


23. भारत का इक्विटी बाजार पहली बार बाजार पूंजीकरण के मामले में दुनिया के कितने स्थान पर पहुंच गया है ? - पांचवें


24. देबाशीष पांडा को कितने साल के कार्यकाल के लिए भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है ? - तीन साल

554 views0 comments
bottom of page