top of page
Search

November Month | Current Affairs | MB Books


  • निम्नलिखित में से किसे बोस्टन के 2020 इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? -ओम पुरी

  • शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के मंत्रियों की विदेशी अर्थव्यवस्था और विदेश व्यापार संभालने वाले मंत्रियों की 19 वीं बैठक किस देश की अध्यक्षता में आयोजित की गई? -भारत

  • हाल ही में 14 वें एशियाई फिल्म पुरस्कार 2020 में किस भारतीय फिल्म ने पुरस्कार जीता है? - गली बॉय

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किस दिन विश्व सिटीज दिवस घोषित किया हुआ है? - 31 अक्टूबर

  • विश्व सिटीज दिवस 2020 का विषय क्या है? -Valuing Our Communities and Cities

  • 1969 में भेजे गए दुनिया केपहले इलेक्ट्रॉनिक संदेश ‘LO’ के प्रसारण की खोज किसने की थी? -चार्ली क्लाइन

  • भारत-मध्य एशिया वार्ता 2020 के दौरान मध्य एशियाई देशों के लिए भारत द्वारा लाइन ऑफ क्रेडिट की कितनी राशि की घोषणा की गई है? -1 बिलियन अमरीकी डालर

  • विश्व सोरायसिस दिवस 2020 का विषय क्या है? -INFORMED

  • भारत-मध्य एशिया संवाद की दूसरी बैठक _______________ की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी - एस जयशंकर

  • निम्नलिखित में से किसे बोस्टन के 2020 इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में "प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड" से सम्मानित किया गया था? -विकास खन्ना

  • निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा भूमि और संपत्ति पंजीकरण के लिए धरणी वेब पोर्टल शुरू किया गया है? -तेलंगाना

  • हाल ही में केशुभाई सवदासभाई पटेल का निधन हो गया है, वह भारत के किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे? - गुजरात

  • आनंदीबेन पटेल ने हाल ही में कोरोनोवायरस पर दुनिया की पहली वैज्ञानिक किताब "____________" का विमोचन किया - Bye Bye Corona

  • किस एयरपोर्ट को अगले 50 वर्ष के लिए अडानी ग्रुप को दे दिया गया है? - चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ

  • किस राज्य सरकार ने पटाखों की बिक्री एवं आतिशबाजी पर रोक लगा दी है? - राजस्थान सरकार

  • हमारे देश के किस राज्य ने कोविड उपचार क्लीनिक स्थापित करने का निर्णय लिया है - केरल

  • भारत ने किस सब्जी के बीजों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है - प्याज़

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में किस सम्मेलन का उद्घाटन किया? - सीबीआई की ओर से आयोजित सतर्कता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मेलन (थीम-सतर्क भारत – समृद्ध भारत)

  • लुईस हैमिल्टन ने किस फार्मूला वन रेस को जीतकर रिकॉर्ड अपने करियर की 93वीं जीत दर्ज की है? - एमिलिया रोमाग्ना ग्रां प्री

  • ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई पहल है - मेरी सहेली

  • दुनिया के किस देश की अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 33 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज की है - अमेरिका

  • पॉवरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ़ इंडिया के नए निदेशक के रूप में किसने पदभार संभाल लिया है? - अभय चौधरी

  • किस राज्य एक ऐसे विधेयक को मंजूरी दी है जो सरकारी स्कूल के छात्रों को चिकित्सा प्रवेश में 7.5% आरक्षण प्रदान करना चाहता है - तमिलनाडु

  • तमिलनाडु का कृषि मंत्री का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या है? - आर दोरईक्कान्नू

  • कौन सा अम्पायर सबसे ज्यादा वनडे मैच (210) में अम्पायरिंग करने वाले विश्व के पहले व्यक्ति बन गए हैं? - अलीम डार

  • कौन सा देश विश्व में सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरे के निर्माण में पहले स्थान पर पहुँच गया है? – अमेरिका

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस राष्ट्र के बीच सूचना और संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करने के लिए MoU को मंजूरी दी है - जापान

  • भारत और किस देश के बीच वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार 0.70 बिलियन डॉलर का है - ग्रीस

  • भारत ने किस देश से 11000 कोल्ड वेदर क्लोथिंग सिस्टम खरीदने का समझौता किया है? - यूएसए

  • पश्चिम राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को कब तक के लिए बढ़ा दिया है? - 30 नवंबर

  • पंजाब के बाद अब किस राज्य सरकार ने कृषि बिल के खिलाफ संशोधन बिल पास कर दिया है? - राजस्थान सरकार

  • ओडिया फिल्मों के दिग्गज फिल्मकार का 72 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया उनका नाम क्या है? - राज गोपाल मिश्रा

  • हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ का निधन हो गया है - तुर्की

  • चेन्नई सुपर किंग्स के किस क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की - शेन वॉटसन

  • कौन भारतीय क्रिकेट टीम का नया पोशाक प्रायोजक बन गया है? - एमपीएल

  • किस राज्य सरकार ने चीनी पटाखों के आयात या बिक्री को दंडनीय अपराध घोषित किया है? - हरियाणा सरकार

  • इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आईआईएफएफबी) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2020 से किसे सम्मानित किया गया है - ओम पूरी

  • फ़्रांस में खेली गयी अलेक्सिस वेस्टाइन इंटरनेशल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में किन भारतीय मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीता है? - अमित पंघाल और संजीत

  • भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का कोरोना के कारण निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - एमएस सुलतान

  • देश की राजधानी में कब से खुली सिगरेट एवं बीड़ी बेचने पर पूर्ण रूप से सरकार की ओर से प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की गयी है? - 01 दिसंबर

  • वायलिन वादक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित किसका 02 नवंबर 2020 को चेन्नई (तमिलनाडु) में निधन हो गया - टीएन कृष्णन

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने किसको महिला टी20 चैलेंज का टाइटिल प्रायोजक घोषित किया है - जियो

  • ओडिसा सरकार ने किस फर्राटा धाविका को समय से पहले पदोन्नति देने की घोषणा की है? - दुति चंद

  • मुंबई पोर्ट ट्रस्ट का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है - राजीव जलोटा

  • हाल ही में किस आईआईटी संस्थान ने COVID -19 वायरस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए “IITM COVID गेम” विकसित किया है - आईआईटी मद्रास

  • भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में यूजीसी समिति के चेयरमैन को शामिल किया गया है उनका नाम क्या है? - प्रोफेसर आरसी कुहाड़

  • पद्म पुरस्कार से सम्मानित वायलिन वादक का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - टीएन कृष्णन

  • आस्ट्रेलिया के किस मशहूर तैराकी कोच और आस्ट्रेलियाई खेल संस्थान के संस्थापक निदेशक का निधन हो गया है - डॉन टैलबोट

  • केंद्र सरकार ने हाल ही में वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में काम करने के लिए कितने राज्यों को 2,200 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की - 15

  • कोरोना के कारण यूएई में होने वाली किस महासभा को पहली बार टाल दिया गया है? - इंटरपोल की सालाना महासभा

  • वेस्टइंडीज के किस क्रिकेटर ने सन्यास ले लिया है? - मार्लोन सैमुअल्स

  • भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन को किस देश में मंत्री बनाया गया है? – न्यूजीलैंड

  • हाल ही में किस देश ने गिलगिट-बाल्टिस्तान को प्रांतीय दर्जा देने के पाकिस्तान के फैसले को खारिज कर दिया है - भारत

  • भारतीय रेलवे ने हाल ही में किस अभियान की शुरुआत की है जिससे ट्रेन में अकेली महिला को यात्रा के दौरान पूर्ण सुरक्षा एवं हर संभव सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया है - मेरी सहेली

  • चेन्नई सुपरकिंग्स के किस खिलाड़ी ने क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है? - शेन वॉटसन

  • एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने किस योजना के तहत 2.5 करोड़ ग्रामीण घरों को नल कनेक्शन दिया है? - जल जीवन मिशन

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम समिति ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर भारत द्वारा प्रस्तु0त कितने प्रस्तावों को स्वीरकार कर लि‍या है - दो

  • न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नया बल्लेबाजी कोच किसे नियुक्त किया गया है? - ल्यूक रॉन्की

  • किस अभिनेता का 46 वर्ष की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया है? - फराज खान

  • भारत, जापान, अमेरिका एवं ऑस्ट्रेलिया मिलकर किस सैन्य अभ्यास को कर रहें हैं? - 24वें संयुक्त युद्धाभ्यास मालाबार 2020

  • किस राज्य सरकार ने कन्टेनमेंट जोन के बाहर सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स एवं स्विमिंग पूल खोलने की इजाजत दे दी है? - महाराष्ट्र सरकार

  • विश्व वनजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक सन 2050 तक भारत के कितने शहरों पर पानी का संकट होगा? - 30 शहरों

  • आईसीसी की ओर से जारी ताजा वनडे रैंकिंग में कौन शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं? - विराट कोहली (1st) एवं रोहित शर्मा (2nd)

  • अमेरिका ने हाल ही में किस देश को 600 मिलियन अमरीकी डॉलर के सशस्त्र ड्रोन की बिक्री को मंजूरी दी है - ताइवान

  • तमिलनाडु सरकार ने ई-वाहनों पर कितने प्रतिशत कर में छूट दी है - 100 प्रतिशत

  • किसने अमेरिकी चुनाव के इतिहास में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है? - जो बिडेन (7 करोड़)

  • मध्य प्रदेश के किस टाइगर रिजर्व को यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया है? - पन्ना टाइगर रिजर्व

  • ओडिशा सरकार ने वाइल्डलाइफ के लिए किसका गठन किया है? - स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ

  • किसने अमेरिकी चुनाव के इतिहास में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है - जो बाइडन

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में सऊदी अरब की किस कंपनी ने 2.4 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 9555 करोड़ रूपए निवेश करने की घोषणा की है? – पीआईएफ

  • वह राज्य जो GST क्षतिपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये उधार लेने के लिए असंतुष्ट राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरा विकल्प बन गया है - राजस्थान

  • किस राज्य ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए 57 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है - महाराष्ट्र

  • प्रोफेसर इमरान अली को किस क्षेत्र में भारत का शीर्ष वैज्ञानिक एवं दुनिया के 24वें वैज्ञानिक के रूप में चुना गया है? - विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान के क्षेत्र में

  • किस राज्य ने स्पंज आयरन और स्टील क्षेत्र में निवेश के लिए एक नई औद्योगिक नीति पेश की है - छत्तीसगढ़

  • वह बैंक जिसने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपने लाभ में 52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है - भारतीय स्टेट बैंक

  • भारत ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग विकसित करने के लिए किस राष्ट्र के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं - स्पेन

  • किस संस्थान के 51वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे? - आईआईटी दिल्ली

  • दिल्ली कैपिटल्स को हराकर कौन से टीम आईपीएल 2020 के फाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बन गयी है? - मुंबई इंडियंस

  • कौन सा टेनिस खिलाड़ी 1000 एटीपी टूर मैच खेलने वाला दुनिया का चौथा खिलाड़ी बन गया है? - राफेल नडाल

  • 05 नवंबर को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया है? - विश्व सुनामी जागरूकता दिवस

  • राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने किसे नेपाली सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया है - भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे

  • कर्नाटक राज्य सरकार ने किस क्रिकेट खिलाड़ी को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया है? - लोकेश राहुल

  • कौन आइवरी कोस्ट देश के तीसरी बार राष्ट्रपति बन गए हैं? - अलसेन औट्टारा

  • वह राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश जो राजस्थान के बाद पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के लिए दूसरा राज्य बन गया है - दिल्ली

  • किन दो देशों की नौ सेनाओं ने संयुक्त रूप से ’कैरेट’नौसेना अभ्यास शुरू किया - बांग्लादेश, अमेरिका

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसे देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई है? - यशवर्धन कुमार सिन्हा

  • भारत की विदिशा मैत्रा को संयुक्त राष्ट्र में किसके लिए चुना गया है? - संयुक्त राष्ट्र सलाहकार समिति और प्रशासनिक और बजटीय प्रश्नों (ACABQ) के लिए

  • केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने _________ के गुरुवायूर में "पर्यटक सुविधा केंद्र" सुविधा का वर्चुली उद्घाटन किया - केरल

  • अलसेन ओट्टारा को तीसरी बार पांच साल के कार्यकाल के लिए किस देश का राष्ट्रपति चुना गया है? -आइवरी कोस्ट

  • भारत ने हाल ही में किस रॉकेट के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया? - पिनाका

  • हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है? - ज्ञानेंद्रो निंगोंबम

  • 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड कितने डॉलर पर पहुंच गया है? - 560 अरब डॉलर

  • किस वित्तीय संस्था ने मेघालय को बिजली वितरण नेटवर्क को बेहतर बनाने और उन्नत करने के लिए 132.8 मिलियन डॉलर का ऋण स्वीकृत किया है? -ADB

  • हाल ही में मार्लोन सैमुअल्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। वह किस देश के लिए खेलते थे? -वेस्टइंडीज

  • मुंबई लिटफेस्ट 2020 का पोएट लॉरेट सम्मान किसे देने की घोषणा की गयी है? - जावेद अख्तर

  • नेशनल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने किसे भुगतान करने की मंजूरी प्रदान कर दी है? - व्हाट्सऐप

  • भारत और इटली के बीच आभासीय द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में दोनों देशों ने वर्ष 2020 से 2025 तक के एक्शन प्लान के लिए कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं? - 15 समझौते

  • बांग्लादेश और __________ नौसेनाओं के बीच समुद्री जागरूकता को व्यापक बनाने के लिए "कोऑपरेशन अफलोत रेडीनेस एंड ट्रेनिंग (CARAT) बांग्लादेश 2020" शुरू किया है - अमेरिका

  • निम्नलिखित में से किसे ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) का नया प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया है? -एके गुप्ता

  • रमेश लक्ष्मीनारायण को किस बैंक का मुख्य सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है? - एचडीएफसी बैंक

  • 7 नवंबर को देशभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस

  • एम्स के निदेशक __________ और दो अन्य डॉक्टरों द्वारा भारत में Covid-19 के खिलाफ लड़ाई और आने वाले दिनों में महामारी से निपटने के प्रयासों पर “Till We Win” नामक एक नई पुस्तक तैयार की गई है - रणदीप गुलेरिया

  • भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और इटली के प्रधान मंत्री __________ ने भाग लिया - ग्यूसेप कोंटे

  • OPEC-भारत संवाद की 4 वीं उच्च स्तरीय बैठक की मेजबानी ओपेक सचिवालय ने की। भारतीय की ओर बैठक में किसने हिस्सा लिया? -धर्मेंद्र प्रधान

  • व्हाट्सएप ने अपनी पेमेंट सेवाओं को संसाधित करने के लिए पांच भारतीय बैंकों के साथ साझेदारी की है। निम्नलिखित में से कौन सा बैंक इन विकल्पों में शामिल नहीं है? -केनरा बैंक

  • ओडिशा के पारादीप तट पर दो दिनों तक चलने वाला संयुक्त तटीय सुरक्षा अभ्यास "___________" आरंभ हो गया है - सागर कवच

  • निम्नलिखित में से किसे निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया था? - ज्ञानेंद्रो निंगोबम

  • वर्चुअल ग्लोबल इनवेस्टर राउंडटेबल (VGIR) 2020 का आयोजन _____________ और नेशनल इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड द्वारा किया गया था - वित्त मंत्रालय

  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने और AAI द्वारा प्रबंधित और संचालित हवाई अड्डों पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए ____________ के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं - NTPC विद्युत् व्यापार निगम लिमिटेड

  • भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने म्यूचुअल फंड कंपनियों में विदेशी निवेश की वर्तमान निवेश सीमा को बढ़ा दिया है। इसके बाद अब निवेश में अधिकतम _______ मिलियन डॉलर प्रति म्यूचुअल फंड के अधीन कर सकते हैं, जो सीमा इससे पहले 300 मिलियन अमरीकी डालर थी - 600 मिलियन

  • अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) ने निकोबार ग्रुप ऑफ आइलैंड्स के टेरेसा आइलैंड में तीन दिवसीय ट्राई-सर्विस कॉम्बैट एक्सरसाइज कोड-नाम "________" का आयोजन किया गया है - Bull Strike

  • किस लोकसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपने घर पर किसी सदस्य को कोविड -19 वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को क्वारंटाइन कर लिया है - गौतम गंभीर

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 5 नवंबर, 2020 को यह घोषणा की है कि, सार्वजनिक निवेश कोष (PIF) रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (RRVL) में कितनी राशि का निवेश करेगा - 9,555 करोड़ रुपये

  • बांग्लादेश ने 3 करोड़ COVID 19 वैक्सीन खुराक के लिए किस भारतीय संस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं - सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII)

  • कौन से टीम सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुँच गयी है? - दिल्ली कैपिटल्स

  • किस राज्य का आज 21वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है? - उत्तराखंड

  • किन्हें वर्ष 2020-2023 के लिए IPU - इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन का नया अध्यक्ष चुना गया है - पुर्तगाल के सांसद ड्यूआर्टे पचेको

  • किस भारतीय क्रिकेटर ने भारत के लिए 58 टेस्ट मैच, 147 वनडे और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं - गौतम गंभीर

  • फेसबुक ने बिना किसी पूर्व सूचना के अपने मंच से किस फेडरेशन का आधिकारिक पेज डिलीट कर दिया है - इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF)

  • अर्थ ऑब्जरवेशन सॅटॅलाइट EOS-01 मिशन की शुरूआत के लिए उलटी गिनती 06 नवंबर, 2020 को भारत के किस स्पेस सेंटर से शुरू हुई - श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर

  • केंद्र सरकार ने जहाजरानी मंत्रालय का दायरा बढ़ाते हुए नाम बदलकर क्या कर दिया है? - बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डीआरडीओ मुख्यालय में किस मिसाइल के मॉडल का उद्घाटन करेंगे? - एंटी सैटेलाइट मिसाइल

  • EOS-01 उपग्रह को किस तारीख़ को नौ अंतरराष्ट्रीय ग्राहक उपग्रहों के साथ लॉन्च वाहन PSLV-C49 में लॉन्च किया गया - 7 नवंबर 2020

  • अभी हाल ही में जो पहली महिला, अश्वेत और एशियाई-अमेरिकी उपराष्ट्रपति के तौर पर चुनी गई महिला उम्मीदवार हैं - कमला हैरिस

  • भारत के कॉमिक्स हीरो चाचा चौधरी को किस परियोजना का ब्रांड एम्बेस्डर चुना गया है? - नमामि गंगे

  • कौन मिस ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्स 2020 का ख़िताब जीतने में कामयाब रहीं हैं? - मारिया थाटिया

  • अभी हाल ही में केरल के बाद किस भारतीय राज्य ने CBI को राज्य सरकारों द्वारा दी गई सामान्य सहमति वापस ली है - झारखंड

  • प्रत्येक वर्ष 10 नवंबर को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - विश्व विज्ञान दिवस

  • महिला टी-20 चैलेंज 2020 का खिताब किस टीम ने पहली बार जीत लिया है? - ट्रेलब्लेजर्स

  • एनजीटी प्रमुख जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अगुवायी वाली पीठ ने कहाँ पटाखे बेचने और जलाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है? - दिल्ली एनसीआर

  • किस राज्य में भारत के सबसे लंबे ‘सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज’ का उद्घाटन किया गया - उत्तराखंड

  • दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की नयी कोषाध्यक्ष किसे चुना गया है? - शशि खन्ना

  • किस देश के राजकुमार अकीशिनो को औपचारिक रूप से देश के सिंहासन का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है? - जापान

  • भारत ने राज्य प्रायोजित आतंकवाद की सूची से किस देश को बाहर कर दिया है? – सूडान

  • किस देश ने एच1एन2 वायरस (H1N2 Virus) से संक्रमित मानव के पहले मामले की सूचना दी जो स्वाइन फ्लू का एक दुर्लभ लक्षण है - कनाडा

  • विदेशी मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत का कौन सा शहर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है? - दिल्ली एनसीआर

  • उत्तराखंड में भारत के सबसे लम्बे पुल का उद्घाटन किया गया उसका नाम क्या है? - सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज

  • किस राज्य ने मछुआरों की बेहतर आजीविका के लिए ‘परिर्वतनम’ योजना शुरू की है - केरल

  • उत्तराखंड राज्य सरकार ने किन संस्थानों के लिए मुफ्त वाईफाई सेवा लॉन्च किया है? - राजकीय विद्यालय एवं विश्वविद्यालय

  • 11 नवंबर को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है? - नेशनल एजुकेशन डे

  • आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2020 का खिताब किस टीम ने जीत (पांचवी बार) जीत लिया है? - मुंबई इंडियंस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मार्क एस्पर को बर्खास्त कर किसे देश का नया डिफेंस सेक्रेटरी नियुक्त किया है? - क्रिस्टोफर मिलर

  • पंजाब और किस राज्य सरकार ने राज्य में मामलों की जाँच के लिये केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को दी गई ‘सामान्य सहमति’ वापस ले ली है - झारखंड

  • हारून इंडिया द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक कौन देश के सबसे बड़े दानवीर हैं जिन्होंने वित्त वर्ष 2019-20 में 7904 करोड़ रूपए दान दिए हैं? - अजीम प्रेमजी

  • हाल ही में किस देश के खोजकर्त्ताओं ने ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ में 500 मीटर लंबी प्रवाल भित्ति (Coral Reef) की खोज की है - ऑस्ट्रेलिया

  • बिहार चुनाव में किस पार्टी ने 125 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है? - एनडीए

  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी दौरे से पहले सभी फॉर्मेट की कप्तानी सौंपने की घोषणा की है? - बाबर आजम

  • किस देश के प्रधानमंत्री शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का निधन हो गया - बहरीन

  • एनीमेटेड सीरीज स्कूबी डे के सह निर्माता का 82 साल की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? - केन स्पीयर्स

  • किसे हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुन लिया गया है - ज्ञानेंद्रो निंगोबम

  • किस भारतीय सेना के कैप्टन ने 127 मीटर आग की सुरंग में सुरक्षित निकलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है? - कैप्टन शिवन सिंह

  • वित्त मंत्रालय की ओर से सभी बैंकों को, खातों को 31 मार्च 2021 तक किससे जोड़ने का निर्देश दिया गया है? - आधार कार्ड से

  • हाल ही में किस देश के क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार महिला निदेशक की नियुक्त की है - पाकिस्तान

  • 12 नवंबर को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है? - विश्व निमोनिया दिवस

  • उत्तराखंड बीजेपी के किस विधायक का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है? - सुरेंद्र सिंह

  • हाल ही में किस देश ने दुनिया के पहले 6G एक्सपेरिमेंटल उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजा है - चीन

  • भारत और मालदीव के बीच विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की मालदीव यात्रा के दौरान कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए - चार

  • जो बाइडन ने किसे व्हाइट हाउस चीफ ऑफ़ स्टाफ नियुक्त किया है? - रॉन क्लैन

  • आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे? - 17वां आसियान भारत शिखर बैठक

  • आर्मेनिया, अज़रबैजान और किस देश ने विवादित क्षेत्र नागोर्नो-काराबाख (Nagorno-Karabakh) में चल रहे सैन्य संघर्ष को समाप्त करने हेतु एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं - रूस

  • केंद्र सरकार ने हाल ही में पोत परिवहन मंत्रालय का नाम बदलकर _______ कर दिया है - बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय

  • केंद्र सरकार ने किसको अधिसूचना जारी कर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन कर दिया है? - डिजिटल मीडिया

  • राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के मुताबिक देश में अब तक फास्टैग के कितने उपयोगकर्ता हो गए हैं? - दो करोड़ से अधिक

  • वह राज्य सरकार जिसने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ‘रेड लाइट आन, गाड़ी ऑफ’ अभियान को 30 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है - दिल्ली

  • भारत के किस प्रसिद्ध लेखक को हाल ही में टाटा लिटरेचर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है - रस्किन बॉन्ड

  • प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को गंभीर रूप से टक्कर मारने के जुर्म में साइक्लिस्ट डाइलन ग्रोयेनेवेगेन के ऊपर कितने दिनों के लिए प्रतिबन्ध लगा दिया गया है? - नौ महीने

  • बहरीन के प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - 84 वर्ष

  • भारतीय मूल के किस व्यक्ति को अमेरिका के नए चीफ ऑफ़ स्टाफ के लिए नामित किया गया है? -काश पटेल

  • हाल ही में किस राज्य के दक्षिणी भाग यांगयांग में केसर के पौधों में पुष्पों का विकास प्रारंभ हो गया है - सिक्किम

  • 13 नवंबर को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है? - आयुर्वेद दिवस

  • किस फिल्म अभिनेता ने ख़ुदकुशी कर ली है? - आसिफ बसरा

  • वह देश जिसके अग्रणी विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से IIT गुवाहाटी के साथ एक जल केंद्र शुरू किया - ऑस्ट्रेलिया

  • किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने एक खाद्य गठबंधन शुरू किया है - एफएओ

  • केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज 3.0 में कितने करोड़ रूपए का आर्थिक पैकेज जारी किया है? - 2.65 लाख करोड़ रूपए

  • इंडियन ऑयल ने दरभंगा में अपना कौन सा फ्यूल स्टेशन शुरू कर दिया है? - 120वां एविएशन फ्यूल स्टेशन

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड-19 के टीके पर शोध के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग को कितने करोड़ रुपये अनुदान देने की घोषणा की - 900 करोड़ रुपये

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गठित एक उच्च स्तरीय समिति ने कितने राज्यों को 4,382 करोड़ रुपये की राशि जारी की है - छह

  • दिल्ली सरकार ने किस अभियान को 30 नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की है? - रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ़

  • केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों से होने वाले हवाई परिवहन पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की है? - ऑपरेशन ग्रीन योजना

  • वह देश जिसने सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को सहायता प्रदान करने के लिए एक नया कानून अपनाया है - चीन

  • वर्ष 2021 के लिए मूडीज ने भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान संशोधित करके कितना कर दिया है -8.6 प्रतिशत

  • किस राज्य ने ‘सरना संहिता’ पर एक प्रस्ताव पारित किया है - झारखंड

  • उत्तर प्रदेश के किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय वर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा? - गोरखपुर

  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार 02 वर्ष के लिए किस महिला को निदेशक के रूप में नियुक्त किया है? - आलिया जफर

  • केरल राज्य को किसकी रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है? - अन्तर्राज्यीय प्रवासी नीति सूचकांक

  • केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों से फलों और सब्जियों के हवाई परिवहन के लिए कितना अनुदान प्रदान करने की घोषणा की है - 50 प्रतिशत

  • मिस्त्र के किस गोताखोर ने लगातार 145 घंटे तक पानी के अंदर रहने का रिकॉर्ड बनाया है? - सद्दाम अल-किलनी

  • फार्मूला वन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने किस रेस को जीतकर अपना सातवां विश्व चैम्पियनशिप ख़िताब जीत लिया है? - टर्किश ग्रां प्री खिताब

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की कितनी कंपनियों में अमेरिकी निवेश को प्रतिबंधित करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है - 31

  • बांग्ला फिल्मों के किस प्रसिद्ध अभिनेता का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - सौमित्र चटर्जी

  • इंग्लैंड के किस दिग्गज फुटबॉलर का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - रे क्लेमेंस

  • हाल ही में किस संस्था ने भारत में एक वैश्विक पारंपरिक औषधि केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है - डब्ल्यूएचओ

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने विदेशी पेशेवरों के लिए किस वीजा को जारी करने की घोषणा है जिसकी अवधि 10 वर्ष होगी? - गोल्डन वीजा

  • अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? - सादात रहमान

  • हाल ही में किस देश ने भारत से 50 मीट्रिक टन खाद्य सहायता प्राप्त की - जिबूती

  • 16 नवंबर को प्रतिवर्ष देश में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - राष्ट्रीय प्रेस दिवस

  • किस बैंक ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी डेबिट कार्ड लॉन्च किया है? - कर्नाटक बैंक

  • 15 नवंबर को किस राज्य का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया है? - झारखण्ड

  • विश्व मधुमेह दिवस किस दिन मनाया जाता है - 14 नवंबर

  • 17 नवंबर को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस

  • किस मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड सातवीं बार बिहार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है? - नीतीश कुमार

  • चुनाव आयोग ने किस अभिनेता को पंजाब का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया है? - सोनू सूद

  • सिक्किम के चौथे मुख्यमंत्री जिनका हाल ही में निधन हो गया - संचमान लिम्बू

  • वाणिज्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2020 में थोक महंगाई दर पिछले आठ महीने में रिकॉर्ड कितने प्रतिशत पर पहुँच गयी है? - 1.48 प्रतिशत

  • पेरू के अंतरिम राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है? - मैनुअल मेरिनो

  • किस राज्य सरकार ने शादियों में 200 लोगों की मौजूदगी की अनुमति वापस लेने का निर्णय लिया है और अब सिर्फ 50 लोगों की इजाज़त होगी - दिल्ली सरकार

  • किस कंपनी ने नासा के लिए पहली पूर्ण व्यावसायिक उड़ान से चार अंतरिक्ष यात्रयों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेज दिया है? - स्पेसएक्स

  • किस खिलाड़ी ने मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट 2020 का खिताब जीत लिया है? - डस्टिन जॉनसन

  • किस ऑस्ट्रेलियाई तैराक पर अनजाने में डोपिंग का दोषी पाए जाने के कारण दो साल के प्रतिबन्ध लगा दिया गया है? - शावना जैक

  • किस राज्य में जनजातीय कल्या़ण विभाग का नाम परिवर्तित करके जनजातीय कार्य विभाग कर दिया गया है - मध्य प्रदेश

  • किस राज्य सरकार ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र रखने वाले सभी कर्मचारियों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है? - छत्तीसगढ़ सरकार

  • ऑस्ट्रेलियाई तैराक शायना जैक पर अनजाने में डोपिंग का दोषी पाए जाने के कारण कितने साल के प्रतिबन्ध लगा दिया गया है - दो साल

  • डीआरडीओ ने कल किस एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है? - क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल

  • राजस्थान सरकार ने राज्य में कब तक के लिए स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है? - 30 नवंबर

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक पर कितने करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है -एक करोड़ रुपए

  • पुडुचेरी की पूर्व उप-राज्य पाल और किस राज्य की पहली महिला सांसद चंद्रावती का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है - हरियाणा

  • मध्य प्रदेश सरकार ने गायों के संरक्षण के लिए किस कैबिनेट के गठन का फैसला लिया है? - गौ कैबिनेट

  • राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग अभियान (एनएसएम) के तहत भारत के द्वारा बनाये गए किस सुपर कप्यूटर को विश्व के 500 शक्तिशाली कंप्यूटर की लिस्ट में 63वां स्थान प्राप्त हुआ है? - परम सिद्धि सुपर कंप्यूटर

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 आसियान प्रतिक्रिया कोष में कितने मिलियन अमरीकी डॉलर के योगदान की घोषणा की है - एक मिलियन अमरीकी डॉलर

  • किस देश ने कोविड-19 वैक्सीन की अग्रिम खरीद के लिये दस करोड़ डालर आवंटित किये है - पाकिस्तान

  • वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है? - अच्युता सामंता

  • आरबीआई के नवोन्मेषण केंद्र का पहला चेयरपर्सन किसे नियुक्त किया गया है? - गोपालकृष्णन (कृष)

  • किस राज्य के परभणी जिले में एशिया की पहली सौर ऊर्जा संचालित कपड़ा मिल खोली जाएगी - महाराष्ट्र

  • फीफा ने किस देश में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप को कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया है - भारत

  • अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा की कौन से किताब का कल विमोचन हुआ है? - अ प्रॉमिस्ड लैंड

  • पश्चिम बंगाल राज्य ने हाथियों को बचाने के लिए किसका गठन किया है? - एंटी एलेट्रॉयूशन सेल

  • केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल कितने साल के लिए बढ़ा दिया है - एक साल

  • 19 नवंबर को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - इंटरनेशनल मेंस डे

  • बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव होने तक किसे कार्यकारी प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई गयी है? - जीतनराम मांझी

  • ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड और किस राज्य सरकार ने राज्य में भारत के पहले कन्वर्जेंस प्रोजेक्ट को शुरू करने के संबंध में चर्चा हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं - गोवा

  • उत्तरी अरब सागर में मालाबार नौसैनिक अभ्यास के दूसरे चरण की शुरुआत की गई, इसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और किस देश की नौसेनाओं द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है - जापान

  • माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने किस फीचर को लॉन्च किया है जिसमें ट्वीट 24 घंटे में गायब हो जायेगा? - फ्टीट्स फीचर

  • इंग्लैंड की क्रिकेट टीम 16 साल के बाद पहली बार 2021 में किस देश के दौर पर जाने वाली है -पाकिस्तान

  • एशिया का पहला सौर ऊर्जा संचालित कपड़ा मिल किस राज्य में स्थापित किया जाएगा - महाराष्ट्र

  • गोवा की पूर्व राज्यपाल और साहित्यकार का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - मृदुला सिन्हा

  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कितने देशों के आगंतुकों के लिए अस्थाई रूप से वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है? - 12 देश

  • फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्डा को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? - भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड 2020

  • वह देश किसको फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 के लिए मेजबानी का अधिकार दिया गया है - भारत

  • दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते प्रभाव का अंकुश लगाने के लिए 17 नवंबर को किस दो देशों ने एक ऐतिहासिक रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए - जापान, ऑस्ट्रेलिया

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने गिद्धों के संरक्षण के किस कार्ययोजना को शुरू करने का निर्णय लिया है? - वल्चर संरक्षण 2020-25

  • विश्व इकोनॉमिक फोरम (WEF) की ओर से जारी बेहतरीन रोडमैप तैयार करने वाले 36 वैश्विक शहरों की सूची में कितने भारतीय शहरों को भी जगह दी गई है - चार

  • पाकिस्तान क्रिकेट सुपर लीग 2020 (PSL) का खिताब किस टीम ने जीत लिया है? - कराची किंग्स

  • दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण मास्क नहीं पहनने पर कितने रूपए जुर्माना लगाने की घोषणा की है? - 2 हजार रूपए

  • बिहार के शिक्षामंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद किसे नए शिक्षामंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है? - अशोक चौधरी

  • भारत को अपना नौवां बोइंग P-8I निगरानी विमान किस एयरोस्पेस कंपनी से प्राप्त हुआ है - बोइंग

  • किस देश की अदालत ने जेयूडी चीफ हाफिज सईद को 10 साल की सजा सुनाई है - पाकिस्तान

  • आईसीसी की ओर से जारी टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में कौन से टीम भारत को पीछे छोड़कर प्रथम स्थान पर काबिज हो गयी है? – ऑस्ट्रेलिया

  • सरकार को विवाद से विश्वास स्कीम के तहत कुल कितनी कर राशि प्राप्त हुई है - 72,480 करोड़ रुपये

  • भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अभी किस मामले में केंद्र सरकार के लिए संबद्ध राज्य की सहमति को अनिवार्य कर दिया है - सीबीआई क्षेत्राधिकार

  • विश्वभर में 20 नवंबर के दिन को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस

  • किसे लगातार तीसरी बार दिल्ली वफ्फ बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है? - अमानतुल्लाह खान

  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कब मनाई जाती है - 19 नवंबर

  • वैक्सीन निर्माताओं में से किसने दावा किया है कि इसकी कोविड -19 वैक्सीन 95 प्रतिशत प्रभावी है - फाइजर

  • केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कितने तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) स्टेशन की आधारशिला रखी है? - 50 स्टेशन

  • पुराने आईफोन धीमे करने के मामले में अमेरिका के कोर्ट ने एपल कंपनी पर कितने करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है? - 11.3 करोड़ डॉलर

  • माल्डोवा देश के नए राष्ट्रपति के पद के लिए किसे चुना गया है? - माइना सैंडू

  • वह राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश सरकार किसने मास्क नहीं पहनने के लिए 2000 रुपये का जुर्माना लगाने की घोषणा की है - दिल्ली

  • किस लेखक को उनकी बुक शग्गी बैन के लिए 2020 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया जायेगा? - डगलस स्टुअर्ट

  • किसे एशिया एवं प्रशांत के विश्वविद्यालयों के संघ (एयूएपी) का वैश्विक उपाध्यक्ष चुना गया है? - हरिमोहन गुप्ता

  • आज से 15वें G-20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो रहा है, शिखर सम्मेलन किस विषय पर आयोजित किया जा रहा है? - सभी के लिए 21वीं सदी के अवसरों का एहसास

  • 21 नवंबर को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - विश्व दूरदर्शन दिवस

  • मूडीज के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की वृद्धि दर का कितना अनुमान लगाया है? - 10.6 प्रतिशत

  • राजस्थान राज्य सरकार ने इंदिरा गाँधी की 103वीं जयंती पर किस योजना को लॉन्च किया है? - इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना

  • आईसीसी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने की उम्र को निर्धारित किया है, उम्र सीमा क्या है? - 15 वर्ष

  • अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका को किस संगठन में फिर से शामिल होने का फैसला लिया है? - विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

  • केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? - वातायन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

  • भारत को 2023 में होने वाली किस बैठक की अध्यक्षता प्रदान की गयी है? - G-20 देशों की बैठक

  • __________ यूके बुकर पुरस्कार 2020 विजेता हैं - डगलस स्टुअर्ट

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की नई नीति के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने के लिए किसी खिलाड़ी की न्यूनतम आयु होनी चाहिए - 15 साल

  • रिजोर्नेंस कंसल्टेंसी लिमिटेड वैंकुअर ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की लिस्ट में किस भारतीय शहर को जगह प्रदान की है? - दिल्ली (62वां स्थान)

  • किस टीवी अभिनेत्री का किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया है? - लीना आचार्य

  • ग्लोबल इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन अर्थात इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन की स्थापना फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा किस वर्ष की गई थी - वर्ष 1889

  • किस देश के लिए ग्रीन क्लाइमेट फंड ने 256 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशी मंजूर की है - बांग्लादेश

  • अरब सागर में भारत, सिंगापुर एवं थाईलैंड के बीच किस सैन्य अभ्यास के दूसरे संस्करण को शुरू किया गया है? - सिटमैक्स-20

  • भारत के किस मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ ने एक मिनट में अपने सिर से 64 बोतल तोड़ने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है? - प्रभाकर रेड्डी

  • इस सप्ताह चंद्रमा से चट्टानों के सैंपलों को लाने के लिए एक मानव रहित अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर उतारने के लिए कौन सा देश पूरी तरह तैयार है - चीन

  • किस वैक्सीन निर्माता ने अपने कोविड -19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमति की मांग की है - फाइजर

  • भूटान की राजमाता ग्यालयूम सांग्ये को उनके किन कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने व्यक्तिगत श्रेणी के जनसँख्या अवार्ड 2020 के लिए चुना है? - लैंगिक हिंसा रोकने और महिला स्वास्थ्य के लिए

  • भारत ने अभी हाल ही में अपने उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय में परिवहन क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान के साथ 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं - विश्व बैंक

  • जो बाइडन ने अपनी पत्नी जिल बाइडन के लिए किस भारतीय मूल की किस महिला को नीति निदेशक नियुक्त किया है? - माला अडिगा

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा अभी हाल ही में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में किस राष्ट्र को शीर्ष पर रखा गया है - ऑस्ट्रेलिया

  • कोरोना महामारी के दौरान अमेरिका में विभिन्न समुदायों की मदद के लिए सेवा इंटरनेशनल एनजीओ को किस सम्मान से सम्मानित किया गया है? - लव टेक्स एक्शन पुरस्कार

  • एनसीसी ने 22 नवंबर को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है? - 72वां स्थापना दिवस

  • भारत के किस नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) को तीन साल के लिए इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन, जिनेवा के एक्सटर्नल ऑडिटर के तौर पर चुना गया है - गिरीश चंद्र मुर्मू

  • रेसलिंग के किस खिलाड़ी ने अपने 30 साल के WWE करियर के बाद सन्यास लेने की घोषणा की है? – अंडरटेकर

  • केंद्र सरकार ने 23 नवंबर 2020 को किस ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण पेश करने की घोषणा की - उमंग ऐप

  • वह राज्य जिसमे प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम महोत्सव को कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है - मेघालय

  • ट्विटर पर कौन सी बैंक दुनियाभर में 10 लाख फॉलोवर्स के साथ सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक बन गया है? - भारतीय रिजर्व बैंक

  • जो बाइडेन ने क्लाइमेट चेंज की जिम्मेदारी के लिए किसे नियुक्त किया है? - जॉन कैरी

  • कौन बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं? - एलन मस्क

  • केंद्र सरकार ने किस राज्य में सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं के लिए 3,971 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दे दी है - तमिलनाडु

  • किस देश ने खुफिया संगठनों के समन्वय के लिए राष्ट्रीय खुफिया समन्वय समिति की स्थापना को मंजूरी दे दी -पाकिस्तान

  • किस टेनिस खिलाड़ी ने एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट 2020 जीत लिया है? - डेनियल मेदवेदेव

  • वह राज्य सरकार जिसने ‘महा आवास योजना’ नामक एक नई ग्रामीण आवास परियोजना शुरू की है - महाराष्ट्र

  • वह बैंक जो दुनिया का पहला ऐसा बैंक बन गया है जिसके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है - भारतीय रिजर्व बैंक

  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 24 से 29 नवंबर के बीच किन देशों की यात्रा पर जा रहे हैं? - बहरीन, यूएई और सेशेल्स

  • तमिल फिल्मों के किस मशहूर अभिनेता का 60 वर्ष की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया है? – थवासी

  • वह राज्य जिसके पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 23 नवंबर 2020 को निधन हो गया - असम

  • किस देश ने ‘मुक्त आकाश निगरानी संधि’ से औपचारिक रूप से खुद को हटा लिया है - अमेरिका

  • अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किसे विदेश मंत्री एवं एनएसए के पद के लिए नियुक्त किया है? - एंटनी ब्लिंकेन (विदेश मंत्री), जेक सुलिवन (एनएसए)

  • किस देश ने ‘चंद्रमा’ से लूनार रॉक्स के नमूने लाने के लिये नवंबर 2020 के अंत तक चंद्रमा पर एक मानव रहित अंतरिक्षयान भेजने की योजना बना रहा है - चीन

  • दिल्ली क्राइम वेब सीरीज को एमी अवार्ड्स 2020 की तरफ से किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? - बेस्ट ड्रामा सीरीज

  • सरकार ने देश की सुरक्षा के मद्देनजर कितने और ऐप्स पर प्रतिबन्ध लगा दिया है? - 43 ऐप्स

  • कांग्रेस पार्टी के किस वरिष्ठ नेता का निधन हो गया है? - अहमद पटेल

  • अफगानिस्तान 2020 सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किस प्रमुख राजनयिक ने किया - एस. जयशंकर

  • प्रधानमंत्री मोदी 26 नवंबर, 2020 को किसका आभासी उद्घाटन करेंगे - Re-Invest 2020

  • जो देश 24 अगस्त, 2021 से 05 सितंबर, 2021 तक पैरालंपिक खेलों का आयोजन करेगा - जापान

  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए चैयरमैन के रूप में किसे चुना है? - ग्रेग बार्कले

  • बीबीसी ने साल 2020 के लिए दुनियाभर की 100 सबसे प्रभाशाली महिलाओं की सूची जारी की है, इस लिस्ट में किन

  • भारतीयों ने जगह बनाई है? - बिल्कीस दादी (सामाजिक कार्यकर्ता), इसाइवानी (संगीतकार), मानसी जोशी (पैरा एथलीट), रिद्धिमा पांडेय (पर्यावरण कार्यकर्ता)

  • भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के हाई परफोरमेंस निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है? - वोल्कर हरमान

  • भारत के किस राज्य ने अपमानजनक सामग्री से संबंधित अध्यादेश को स्थगित करने का फैसला लिया है - केरल

  • टोक्यो ओलंपिक्स 2020 का आयोजन किस देश में किया जाएगा, वह देश है - जापान

  • तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के तट पर किस चक्रवाती तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है? – निवार

  • टोक्यो ओलंपिक्स 2020 का आयोजन किन तारीखों के दौरान किया जाएगा - 23 जुलाई, 2021 से 08 अगस्त, 2021

  • किस वेब सीरीज़ ने 48 वें इंटरनेशनल एमीज़ में 'सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़' का पुरस्कार जीता है - दिल्ली क्राइम

  • किस अभिनेता ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर इंटरनेशनल एमी अवार्ड 2020 जीता है - बिली बैरेट

  • यूपी कैबिनेट ने किसके खिलाफ अध्यादेश को मंजूरी प्रदान कर दी है? - लव जेहाद

  • शिया धर्मगुरु एवं ऑल इंडिया पर्सनल बोर्ड के उपाध्यक्ष का 81 साल की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? - मौलाना कल्बे सादिक

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले छह माह के लिए किस पर प्रतिबन्ध लगा एस्मा लागू कर दिया है? - हड़ताल पर

  • केंद्रीय समाजिकी एवं सशक्तिकरण मंत्री थावरचंद गहलोत ने किस समुदाय की मदद के लिए राष्ट्रीय पोर्टल को लॉन्च किया है? - ट्रांसजेंडर समुदाय

  • अर्जेंटीना के किस दिग्गज फुटबॉलर का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - डिएगो माराडोना

  • किस देश ने पीरियड्स सम्बन्धी सभी प्रोडक्ट्स को फ्री में उपलब्ध कराने की घोषणा की है? - स्कॉटलैंड

  • सूडान के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन हो गया उनका नाम क्या है? - सादिक-अल-महदी

  • खेल मंत्रालय ने किसको खेल का दर्जा दे दिया है? – योगासन

  • अगले साल के नोबेल पुरस्कार के लिए किन दो लोगों को नामित किया गया है? - बेंजामिन नेतान्याहू (इजराइल पीएम) एवं अबुधाबी के राजकुमार मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

  • अगले ऑस्कर अवार्ड में कौन सी मलयालम फिल्म विदेशी भाषा की फिल्म श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है? - जल्लीकट्टू

  • 26 नवंबर को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस

  • प्रधानमंत्री मोदी ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के किस सत्र को आभासी तौर पर संबोधित किया है - 80 वां सत्र

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नए अध्यक्ष के तौर पर किसे नियुक्त किया गया है -ग्रेग बार्कले

  • कोविड - 19 की रोकथाम के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार के नए दिशानिर्देश किस समयावधि के लिए लागू होंगे - 01 दिसंबर, 2020 - 31 दिसंबर, 2020

  • किस निजी बैंक का विलय सिंगापुर के DBS बैंक में कर दिया गया है - लक्ष्मी विलास बैंक

  • भारत में प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस किस दिन मनाया जाता है - 26 नवंबर

  • किस देश के प्रधानमंत्री को नोबल शांति पुरस्कार 2021 के लिए नामित किया गया है -इजराइल

  • भारत के किस न्यायालय के एक फैसले के मुताबिक, केंद्र और राज्यों को नागरिकों की अर्जित संपत्तियों पर अनिश्चितकालीन अधिकार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है - सर्वोच्च न्यायालय

  • किस राज्य सरकार ने पुलिस अधिनियम में विवादास्पद संशोधन को निरस्त कर दिया है - केरल

  • गृह विभाग ने चुनावों में खलल की आशंका और आतंकी गतिविधियों को देखते हुए कब तक के लिए 4G इंटरनेट स्पीड पर रोक लगा दी है? - 11 दिसंबर

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से किस खिलाड़ी को चोट के कारण बाहर कर दिया गया है? - ईशांत शर्मा

  • घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने किस व्हाट्सएप नम्बर को जारी किया है? – 7217735372

  • किस राज्य सरकार ने अगले छह माह के लिए हड़ताल पर प्रतिबन्ध लगा एस्मा लागू कर दिया है - उत्तर प्रदेश

  • रूस के राष्ट्रपति ने साइबेरिया में किस प्लांट का उद्घाटन किया है? - कोरोना ड्रग प्लांट

  • केंद्र सरकार ने किस बैंक को DBS इंडिया में विलय को मंजूरी दे दी है जिससे उस बैंक का अस्तित्व खत्म हो जायेगा? - लक्ष्मी विलास बैंक

  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पहले मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, उनका नाम क्या था? - फकीर चंद कोहली

  • भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने परमाणु उर्जा पर सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन को कितने साल के लिए विस्तारित कर दिया है - 10 साल

  • डीजीसीए ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक को कब तक के लिए बढ़ा दिया है? - 31 दिसंबर

  • 16 साल के किस शूटर ने चैम्पियन ऑफ़ चैंपियंस स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है? - विष्णु शिवराज

  • खेल मंत्रालय ने किसे राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता दे दी है? - भारतीय तीरंदाजी संघ

  • किस देश के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है - अर्जेंटीना

  • महाराष्ट्रः पंढरपुर-मंगलवेद से एनसीपी विधायक का कोरोना के कारण निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - भरत भालके

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को कितने विकेट से हरा दिया है? - 66 रन

  • पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या था? - सुवेंदु अधिकारी

  • शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की 43वीं अध्यक्ष कौन बन गयी हैं? - बीबी जागीर कौर

  • इंटरनेशनल एमी अवार्ड 2020 में किस अभिनेता ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड जीता है? - बिली बैरेट

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म प्रभाग द्वारा किस फिल्म प्रदर्शन को 27 से 29 नवंबर तक ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है? - लोक विराट फिल्म प्रदर्शन

  • कोरोना संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में कितने प्रतिशत गिरावट दर्ज की गयी है? - 7.5 प्रतिशत

  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्रालय में कल का दिन किस दिन के रूप में मनाया गया है? - राष्ट्रीय अंगदान दिवस

  • गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू फिट इंडिया स्कूल वीक के किस संस्करण को लॉन्च किया है? - दूसरे संस्करण

  • राजस्थान के राजसमंद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक का कोरोना का कारण निधन हो गया उनका नाम क्या था? - किरण माहेश्वरी

  • दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को कितने रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है? - 51 रन

  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किन कंपनियों के साथ कोविड -19 वैक्सीन ‘कोविशीशील्ड’ के लिए साझेदारी की है - ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ग्लोबल फार्मा जाइंट एस्ट्राजेनेका

  • जापान का स्पेसक्राफ्ट एस्टेरोइड मिट्टी के सैंपल लेकर पृथ्वी पर किस तारीख़ को वापिस लौटेगा - 06 दिसंबर, 2020

  • 30 नवंबर को आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सरकारों के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा? - उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडु

  • इंडियन ऑयल ने किस मानक के अनुसार ट्रकों के लिए नया इंजन ऑयल सर्वो प्राइड एनएक्सटी लॉन्च किया है? - बीएस – 6 मानक

  • राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम ने बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए किस कंपनी के साथ देश के सबसे बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं - लार्सन एंड टुब्रो

  • फीफा की फाइनल रैंकिंग 2020 की लिस्ट में ________ देश शीर्ष स्थान पर है - बेल्जियम

  • खेल मंत्रालय ने टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में किनको शामिल किया है? - दुती चंद, केटी इरफान, अनु रानी,शिवपाल सिंह, आरोकिया राजीव, नोह निर्मल टॉम, एलेक्स एंथनी, एमआर पुवम्मा

  • दिल्ली हाफ मैराथन में किस इथिओपीआई धावक ने जीत दर्ज की है? - एडेमवर्क वालेलेगन

  • कौन देश वर्ष, 2020 के लिए फीफा रैंकिंग के शीर्ष 10 देशों में अपनी जगह बनाने में असफल रहा हैं - जर्मनी

  • भारत ने किस तारीख़ तक अनुसूचित अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है - 31दिसंबर, 2020

  • कैंब्रिज डिक्शनरी में सबसे ज्यादा तलाश किये जाने वाले शब्द के तौर पर किस शब्द को ‘वर्ड ऑफ द ईयर 2020’ चुना गया है - क्वारंटाइन

  • किस राज्य सरकार ने 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मुफ्त टैबलेट देने की घोषणा की है? - हरियाणा राज्य सरकार

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किस पोर्टल को लॉन्च किया है? - भारत जलवायु परिवर्तन ज्ञान पोर्टल

  • भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के अपने किस समकक्ष के साथ अभी हाल ही में विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की है - शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायद अल नाहयान

  • ओडिशा मानवधिकार आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? - बिजॉय कृष्ण पटेल

  • किन्हें भारतीय IT उद्योग के जनक के रूप में जाना जाता था - फ़कीर चंद कोहली

  • ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए थावरचंद गहलोत ने किन सुविधाओं का उद्घाटन किया है - गरिमा गृह और नेशनल पोर्टल


24 views0 comments
bottom of page