February Month | Current Affairs | MB Books

किस टीम ने बड़ौदा की टीम को 7 विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी अपने नाम कर ली है? - तमिलनाडु
भारत की वित्त मंत्री ने इस साल के आम बजट के लिए _________ ऐप लॉन्च किया है - केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप
भारत के आम बजट 2021-22 के लिए लॉन्च किये गये ऐप में कुल कितने केंद्रीय बजट दस्तावेजों को शामिल किया गया है - 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज
किसे गढ़वाल राइफल्स का नया कर्नल ऑफ द रेजिमेंट नियुक्त किया गया है? - लेफ्टिनेंट जनरल सवनीत
भारत का केंद्रीय बजट 2021-22 पहली बार किस रुप में पेश किया गया - बजट की सॉफ्ट कॉपी
बीसीसीआई सचिव जय शाह को किस परिषद् का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है, इस पद पर पहुँचने वाले वे सबसे युवा प्रशासक होंगे? - एशियाई क्रिकेट परिषद् (ACC)
केंद्रीय बजट 2021-22 में डबल टैक्स सिस्टम से इन लोगों को छूट दी जा रही है - अप्रवासी भारतीय (NRI)
विदेश मंत्रालय ने मिस्त्र देश में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया है? - अजीत विनायक गुप्ते
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल ऐलान में कितने साल से अधिक आयु वाले लोगों को अब ITR नहीं भरना होगा - 75 साल से अधिक आयु वाले लोग
किस देश की सेना ने तख्तापलट कर एक साल के लिए देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है? - म्यांमार
UNWTO की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि, कोविड -19 संकट ने कितनी प्रत्यक्ष पर्यटन नौकरियों को खतरे में डाल दिया है -100-120 मिलियन प्रत्यक्ष पर्यटन नौकरियां
उत्तर प्रदेश विधान परिषद् में किसे अस्थाई तौर पर प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है? - भाजपा एमएलसी कुंवर मानवेन्द्र सिंह
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय यात्रा में गिरावट से निर्यात राजस्व में कितने अमेरीकी डॉलर का अनुमानित नुकसान हुआ है - 1.3 ट्रिलियन अमेरीकी डॉलर
नेपाल सरकार ने यह घोषणा की है कि, उसने भारत के सतलुज जल विद्युत निगम - SJVN को कितने मेगावाट की लोअर अरुण हाइड्रो परियोजना के निर्माण का ठेका दिया है - 679 मेगावाट
कौन सा देश इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता प्रदान करने वाला देश का 7वां देश बन गया है? - पुर्तगाल
नोवोवैक्स के अनुसार, कोविड -19 वैक्सीन ‘कोवोवैक्स’ ने यूनाइटेड किंगडम में अपने चरण 3 के नैदानिक परीक्षण में कितने प्रतिशत प्रभावकारिता दिखाई है - 89.3%
पश्चिम बंगाल में टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी को सरकार ने कौन से सुरक्षा प्रदान की है? - जेड एवं देश भर में यात्रा के दौरान वाई प्लस
वह देश जिसने 679 मेगावाट क्षमता की लोअर अरुण पनबिजली परियोजना का ठेका भारत के सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड को देने का निर्णय लिया है - नेपाल
कोविड-19 के कारण पिछले 11 माह से बंद किस भवन को 06 फरवरी से खोलने की घोषणा की है? - राष्ट्रपति भवन
01 फरवरी को किस बल का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया है? - भारतीय तटरक्षक बल
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बड़ा फैसला करते हुए इस साल किस ट्रॉफी को नहीं कराने का फैसला किया है - रणजी ट्रॉफी
एसबीआई कार्ड्स एवं पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड का एमडी और सीईओ किसे नियुक्त किया गया है? - रामा मोहन राव आमारा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने किस भारतीय-अमेरिकी महिला को कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया है? - भव्या लाल
वह देश जिसकी सेना ने तख्तापलट कर एक साल के लिए देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है - म्यांमार
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने पहले ऑल-कमर्शियल एस्ट्रोनॉट क्रू को अंतरिक्ष में भेजने के लिए साल के अंत में किस मिशन को लॉन्च करने की घोषणा की है? - इंस्पिरेशन 4 मिशन
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष किसे चुना गया है - जय शाह
सरकार ने बीमा में एफडीआई की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दिया है? - 74 प्रतिशत
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किस राज्य में स्थित शिवम सहकारी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी न होने के कारण उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है - महाराष्ट्र
भारत सरकार ने नए बजट में कितनी उम्र से अधिक व्यक्तियों को टैक्स भरने में छूट प्रदान की है? - 75 वर्ष
सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी आईपीएल में कितने करोड़ रुपये कमाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं - 150 करोड़ रुपये
आरबीआई ने महाराष्ट्र में स्थित किस बैंक के पास पर्याप्त पूंजी न होने के कारण उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है? - शिवम सहकारी बैंक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-22 में कृषि क्षेत्र के लिए ऋण को बढ़ाकर कितने लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है - 16.5 लाख करोड़ रुपये
किसने भारत की सबसे कम उम्र की महिला पालयट बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है? - आयशा अजीज
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने सीईओ पद छोड़ने का ऐलान किया है उनकी जगह किसको सीईओ की जिम्मेदारी दी जाएगी? - एंडी जेसी
किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन लांच किया है - पंजाब
किसे पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (पीएलएल) का नया सीईओ नियुक्त किया गया है? - अक्षय सिंह
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी मलेरिया सम्बन्धी पहल के नेतृत्व के लिए किस भारतवंशी अमेरिकी को विश्व समन्वयक नियुक्त किया है? - डॉ राज पंजाबी
भारत के लिए खेल चुके किस क्रिकेटर ने सभी क्रिकेट फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है? - अशोक डिंडा
आईसीसी ने जनवरी महीने के लिए किन तीन खिलाड़ियों को प्लयेर ऑफ़ द मंथ के लिए नामित किया है? - ऋषभ पंत, जो रुट एवं पॉल स्टर्लिंग
आयुष्मान भारत के नए मुख्य कार्यकारी (सीईओ) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - आर एस शर्मा
ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेस ने किस शब्द को 2020 का हिंदी भाषा का शब्द घोषित किया है? - आत्मनिर्भरता
तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक दीपक हल्दर किस पार्टी में शामिल हो गए हैं? - भाजपा
कौन से टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बन गयी है? - न्यूजीलैंड
किस आईपीएस ऑफिसर को दिल्ली पुलिस प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है? - चिन्मय बिश्वाल
नीति आयोग के सीईओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2021 में UPI के जरिये कितने रुपयों का लेनदेन हुआ है? - 4.3 ट्रिलियन रूपए
किस देश ने हॉन्गकॉन्ग के निवासियों को अपने देश में निवास करने और नागरिकता प्रदान करने हेतु एक विशेष प्रकार का वीज़ा शुरू किया है - ब्रिटेन
सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार एनएचएआई के किस ठेकेदार ने 24 घंटे में 2580 मीटर लम्बी कंक्रीट सड़क निर्माण का विश्व रिकॉर्ड बनाया है? - पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर
किसने चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया - प्रधानमंत्री मोदी
पश्चिम रेलवे ने किस राज्य में वाघई-बिलिमोरा के बीच 107 साल पुरानी नैरो गेज हेरिटेज ट्रेन सहित तीन ट्रेनों की सेवाओं को स्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है - गुजरात
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के चुनावों में किसे फिर से अध्यक्ष चुना गया है? - अजय सिंह
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के किस सांसद ने लोकसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है? - पीके कुन्हालीकुट्टी
म्यांमार में सरकार नियंत्रित इंटरनेट प्रोवाइडर ने किसकी सर्विस को ब्लॉक कर दिया है? - फेसबुक
विश्व कैंसर दिवस किस दिन मनाया जाता है - 4 फरवरी
भारत 2020 लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक रैंकिंग में दो स्थान फिसलकर किस स्थान पर पहुंच गया है? - 53वें स्थान
भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ का 16वां संस्करण राजस्थान में 8 फरवरी से शुरू होगा - अमेरिका
ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के कोच रॉबी फाउलर को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में भारतीय रैफरियों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने पर कितने मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है? - 4 मैचों
फेसबुकइंक ने किसको अपना पहला मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया है - हेनरी मोनिज़
कोरोना महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब ने कितने देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है? - भारत, अमेरिका सहित 20 देशों पर
WHO ने कितने गरीब देशों को कोविड-19 टीके को मुहैया कराने का अभियान शुरू करने की घोषणा की है? - 145 देश
अमेरिका ने रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण संधि-न्यू स्टार्ट कितने साल के लिए बढ़ा दी है - पांच साल
डफ एन्ड फेल्प्स की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में किसको भारत के सबसे बड़े सेलिब्रिटी की लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है? - विराट कोहली
किसने परमाणु क्षमता से लैस सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल परीक्षण किया - पाकिस्तान
किस प्रसिद्ध इतिहासकार का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - प्रोफ़ेसर द्विजेन्द्र नारायण झा
अमेरिकी पेमेंट सर्विस कंपनी पेपाल होल्डिंग्स ने कहा है कि वह भारत में घरेलू भुगतान कारोबार को किस तारीख से बंद कर देगी - 1 अप्रैल
पंजाब के मुख्यमंत्री ने कौन से योजना को शुरू करने की घोषणा की है? - हर घर पानी, हर घर सफाई
भारतीय ड्राइवर जेहान दारुवाला ने अबुधाबी में चल रहे फॉर्मूला 3 एशियाई चैम्पियनशिप में किस भारतीय टीम को पहली जीत मिली है? - मुंबई फाल्कन्स
आरबीआई ने 05 फरवरी 2021 को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक बैठक में रेपो रेट कितने प्रतिशत पर बरकरार रखा है - चार प्रतिशत
आरबीआई ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में एक अप्रैल से शुरू अगले वित्त वर्ष के लिये जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान रखा - 10.5 प्रतिशत
महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक नाना पोटले ने किस पद से इस्तीफा दे दिया है? - महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद
किसे वायुसेना मुख्यालय में महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है - जीएस बेदी
भारत और अमेरिका किस एडिशन का युद्ध अभ्यास 8 फरवरी से राजस्थान में शुरू हो रहा है? - 16वें
किस मंत्रालय ने गोवर्द्धन योजना पर एक एकीकृत पोर्टल की शुरूआत की है - जल शक्ति मंत्रालय
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान लिसा स्टालेकर को किसमें जगह दी गयी है? - ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ़ फेम
दुनिया में पहली बार पेरिस की एक अदालत ने जलवायु खतरों से निपटने के लिए समुचित प्रयास न करने पर फ्रांस सरकार पर कितने यूरो का प्रतीकात्मक जुर्माना लगाया है? - एक यूरो
ऑस्कर अवार्ड विजेता किस अभिनेता का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - क्रिस्टोफर प्लमर
सरकार की ओर से किस राज्य में 18 महीने बाद 4G सेवा को बहाल कर दिया गया है? - जम्मू-कश्मीर
कौन सी अमेरिकी ऑनलाइन भुगतान सेवा कंपनी 01 अप्रैल से भारत में अपना कारोबार बंद कर रही है? - पेपल 1
आईपीएल नीलामी 2021 के लिए कितने क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है? - 1097 (814 भारतीय, 283 विदेशी खिलाड़ी)
महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष कौन बन गए हैं? - नाना पटोले
उत्तर प्रदेश सरकार में कब से सभी स्कूलों को नियमित रूप से खोलने का निर्देश दे दिया है? - 10 फरवरी से (कक्षा 6 से 8) एवं 01 मार्च से (कक्षा 1 से 5)
ओडिशा की किस महिला अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र के एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? - सस्मिता लेंका
किस देश ने प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के उत्सर्जन पर नज़र रखने हेतु एक नया प्लेटफार्म स्थापित करने की घोषणा की है - चीन
कोविड-19 टीकाकरण के मामले में भारत 58 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाकर विश्व में किस स्थान पर पहुँच गया है? - तीसरे
रेल मंत्री पियूष गोयल ने किस वर्ष तक भारत को विश्व में पहली प्रदूषण रहित रेलवे बनने की घोषणा की है? - सन 2030 तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में कितने करोड़ रुपये की चार बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया - 4700 करोड़ रुपये
मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा 13 एवं 14 फरवरी को मांडू शहर में किस महोत्सव का आयोजन किया जायेगा? - मांडू महोत्सव (2nd संस्करण)
किस क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में एशिया में सबसे बड़े टार्गेट (395 रन) का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है? - वेस्टइंडीज
केंद्र सरकार की तरफ से किस राज्य में 18 महीने बाद 4G सेवा को बहाल कर दिया गया है - जम्मू-कश्मीर
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज एवं एशियाई खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? - कैप्टन हरि सिंह थापा
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् का अगले तीन वर्ष के लिए किसे अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? - श्री एस एन सुब्रह्मण्यन
ब्लूमबर्ग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इनोवेशन इंडेक्स 2021 की लिस्ट में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? - 50वां
भारतीय टेनिस के किस दिग्गज खिलाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - अख्तर अली
किस राज्य के 4 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खतम हो गया है? - जम्मू-कश्मीर
वह राज्य सरकार ______ जिसने जमीन की धोखाधड़ी रोकने के लिए हर जमीन का 16 अंक का यूनीक आइडी नंबर जारी करने का फैसला किया है - उत्तर प्रदेश
फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने किसके साथ एक साल का करार किया है? - मर्सिडीज
नाइजीरियाई अर्थशास्त्री नगोज़ी ओकोंजो-इवेला को किस संस्था के अगले महानिदेशक के रूप में चुना गया है - विश्व व्यापार संगठन
बिहार के सचिन ने किस परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है? - यूपीएससी
इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) ने किस कंपनी को अपना वैश्विक साझेदार घोषित किया है? - BYJU’S
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने कोविड महामारी के प्रभाव के कारण वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर वर्ष 2021-22 में कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है - 10.5 प्रतिशत
सार्वजनिक क्षेत्र की किस कंपनी ने लद्दाख में देश की पहली भू-तापीय क्षेत्र विकास परियोजना को क्रियान्वित करने की घोषणा की है? - ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी)
किस राज्य की महिला वन अधिकारी सस्मिता लेंका को संयुक्त राष्ट्र के एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - ओडिशा
किस मंत्रालय ने यमुना नदी पर लखवाड बिजली परियोजना के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है? - केंद्रीय पर्यावरणमंत्रालय
केंद्रीय मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने गोवा को मत्स्यपालन का केंद्र बनाने हेतु कितने करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की - 400 करोड़ रुपये
मध्यप्रदेश के सुनील डावर ने अंडर 20 पुरूषों का 5000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर किस चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है? - राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप
बंगाल के किस पूर्व आईपीएस ने टीएमसी पार्टी ज्वाइन कर ली है? - हुमायूँ कबीर
किस पूर्व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एवं एशियाई खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया - कैप्टन हरि सिंह थापा
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में किस टीम ने 227 रन से जीत दर्ज कर ली है? - इंग्लैंड
केंद्र सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के लिए कितने करोड़ रुपये का आवंटन किया है - 16,000 करोड़ रुपये
केंद्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उप-श्रेणीकरण पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु रोहिणी आयोग के कार्यकाल को कितने तारीख तक बढ़ा दिया है - 31 जुलाई 2021
10 फरवरी को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - विश्व दलहन दिवस
किस पूर्व क्रिकेटर ने उत्तराखंड सीनियर टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है? - वसीम जाफर
फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने मर्सिडीज के साथ कितने साल का करार किया है - एक साल
किस राज्य सरकार ने जमीन को लेकर होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए 16 अंको का एक यूनीक कोड जारी करने की घोषणा की है? - उत्तर प्रदेश सरकार
किस फिल्म अभिनेता का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - राजीव कपूर
सार्वजनिक क्षेत्र की किस कंपनी ने हाल ही में लद्दाख में देश की पहली भू-तापीय क्षेत्र विकास परियोजना को क्रियान्वित करने की घोषणा की है - ओएनजीसी
जनवरी 2021 के लिए किस भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड प्रदान किया गया है? - ऋषभ पंत
एशियन-इंडिया इंटरनेशनल हैकथॉन 2021 में जामिया के किस छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है? - प्रणव गौतम
रंग विदुषक के किस संस्थापक और थियेटर निर्देशक का हाल ही में निधन हो गया है - बंशी कौल
यूएई के पहले इंटरप्लेनेटरी अंतरिक्ष यान ‘होप’ (Hope Probe) पहले प्रयास में भी मंगल गृह की कक्षा में सफलता पूर्वक पहुँच गया, ऐसा करने वाला वह विश्व का कौन सा देश बन गया है? - पांचवा (अरब देशों में पहला)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने किस क्रिकेट टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है - उत्तराखंड क्रिकेट टीम
किस ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी को तीसरी बार एलन बॉर्डर मेडल से सम्मानित किया गया है? - स्टीव स्मिथ
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? - डी. पांडियन
विश्व निकाय प्रमुख एंतोनियो गुटरेस ने किस भारतीय अर्थशास्त्री को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के न्यूयॉर्क कार्यालय में सहायक महासचिव नियुक्त किया है? - लिगिया नोरेन्हो
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव राम वर्मा की किस पुस्तक का विमोचन किया गया है? - गिल्ली डंडा टु गोल्फ
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला को किस फेडरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? - टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TTFI)
प्रतिष्ठित विद्वान, लेखक, समालोचक एवं अनुवादक प्रोफेसर वेलचेरू नारायण राव को किसका मानद महत्तर सदस्य चुना गया है? - साहित्य अकादमी मानद महत्तर सदस्य
ग्लोबल एंटी-टेररिस्ट वॉचडॉग फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने किस देश को जून 2021 तक ग्रे लिस्ट में बनाये रखने का निर्णय लिया है? - पाकिस्तान
उत्तर प्रदेश सरकार ने किस वरिष्ठ साहित्यकार को भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की है? - डॉ. सूर्यबाला
भारतीय टीम के हिस्सा रहे किन दो क्रिकेटरों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है? - युसूफ पठान एवं विनय कुमार
मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन ने किस राजनीतिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है? - भारतीय जनता पार्टी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत समेत दुनिया के पेशेवर लोगों के लिए किस कार्ड पर लगी रोक को हटा दिया है? - ग्रीन कार्ड
किस देश ने भारत समेत दुनिया के पेशेवर लोगों के लिए ग्रीन कार्ड पर लगी रोक को हटा दिया है - अमेरिका
तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु को बढ़ाकर कितने साल करने का घोषणा किया है - 60 साल
भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 10 विकेट से मात देकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में कौन सा स्थान हासिल कर लिया है? - प्रथम
एशियाई विकास बैंक एडीबी का नया प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? - वूचॉन्ग उम
झारखंड कैबिनेट ने सर्वसम्मति से लिए गए फैसले में किस पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगा दिया है? - हुक्का बार
किस राज्य को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है - उत्तर प्रदेश
जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ मशहूर स्थलों के चौथे चरण के अंतर्गत देश के कितने महत्वपूर्ण स्थानों को चुना है -12
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन द्वारा किसे अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैम्पियंस पुरस्कार के लिए चुना गया है? - अंजलि भरद्वाज
राष्ट्रीय आयोग अनुसूचित जाति दिल्ली के अध्यक्ष पद का किसने पदभार ग्रहण किया है? - श्री विजय सांपला
मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा में कितने साल की कटौती की है - तीन साल
किस राज्य सरकार ने राज्य में हुक्का बार पर रोक लगाने का फैसला लिया है - झारखंड
उत्तर प्रदेश सरकार ने किन राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना जाँच कराना अनिवार्य कर दिया है? - केरल एवं महाराष्ट्र
डेनिम ब्रांड ने किस अभिनेत्री को अपना ग्लोबल ब्रांड अम्बेस्डर बनाया है? - दीपिका पादुकोण
तीन संस्थानों के वैज्ञानिकों के एक समूह ने किस राज्य में अल्पाइन पौधे की एक नई प्रजाति की खोज की - अरुणाचल प्रदेश
पीरामल फार्मा के टेटमोसॉल ब्रांड का प्रचार करने के लिए कंपनी ने किस अभिनेता का साथ करार किया है? - मनोज बाजपेई
कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले किस मशहूर पंजाबी गायक का निधन हो गया है? - सरदूल सिकंदर
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के किस पूर्व अध्यक्ष का निधन हो गया है - राहुल खुल्लर
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस भारतीय-अमेरिकी वकील और अधिकार कार्यकर्ता को कार्मिक कार्यालय के प्रबंधन का नेतृत्व करने के लिए नामित किया है? - किरण आहुजा
क्रिकेटर मनोज तिवारी किस राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गए हैं? - तृणमूल कांग्रेस
रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर अपने पिछले अनुमान 10.8% से बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दी है - 13.7%
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किस केंद्रशासित राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने को मंजूरी दे दी गयी है? - पुडुचेरी
सरकार ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के लिए नई गाइडलाइन्स जारी कर कहा कि इन्हें लागू करने के लिए सोशल मीडिया कंपनियों को कितने महीने का समय दिया जाएगा - 3 महीने
फ्रांस और यूएई में भारत के राजदूत रहे रंजीत सेठी ने कितने वर्ष की उम्र में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है? - 81 वर्ष
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड मोटेरा का नाम किसके नाम पर करने की घोषणा की गयी है? - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर
पुलिस में महिला कमांडो स्क्वॉड को शामिल करने वाला देश का चौथा राज्य __________ बना - उत्तराखंड
बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने के लिए जापान की सरकार ने पहली बार एकाकीपन से निपटने के लिए मंत्री को नियुक्त किया है उनका नाम क्या है? - तेत्सुशी साकामोटो
केरल सरकार ने पारंपरिक आँगनवाड़ियों को बेहतर सुविधाओं के साथ ‘स्मार्ट’ अवसंरचना के रूप में विकसित करने के लिये कितने करोड़ रुपए की मंज़ूरी दी है - 9 करोड़ रुपए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर _______ रखने की घोषणा की है - नर्मदापुरम
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 26 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक किन राज्यों के यात्रियों को दिल्ली में आने पर अपनी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव दिखानी अनिवार्य कर दी है? - महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब
किस देश ने गिद्ध के लिए विषैली दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है - बांग्लादेश
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस किस दिन मनाया जाता है - 24 फरवरी
नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने किसके फैसले को पलटते हुए प्रतिनिधिसभा को फिर से बहाल कर दिया है? - प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
किस भारतीय तेज़ गेंदबाज़ 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय पेसर बन गए - इशांत शर्मा
राजस्थान का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में वकीलों को बड़ा तोहफा देते हुये बार कौंसिल ऑफ राजस्थान (बीआरसी) को कितने करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है - 10 करोड़ रुपये
रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय सुरक्षा बलों की जरूरतों को देखते हुए कितने करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है - 13,700 करोड़ रुपये
भारतीय बाल कल्याण समिति ने 15 साल की किस लड़की को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार प्रदान किया है? - कुसुम (जालंधर)
दादर और नगर हवेली से सांसद ने आत्महत्या कर जान दे दी है उनका नाम क्या था? - मोहन सांझीभाई डेलकर
निर्यात संगठन फियो ने नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया है - ए शक्तिवेल
नगालैंड में केंद्र और राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विश्व बैंक के साथ कितने लाख डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए - छह करोड अस्सी लाख डॉलर
बाजार नियामक सेबी ने किस रियल एस्टेट फर्म पर 1 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है? - अल्केमिस्ट इंफ्रा
मध्य प्रदेश विधानसभा का स्पीकर किसे नियुक्त किया गया है? - गिरीश गौतम
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की एक मात्र एमएलसी नूतन सिंह किस पार्टी में शामिल हो गयीं हैं? - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
निर्देशक नीला माधब पांडा की उड़िया फिल्म ‘कलिरा अतिता’ को किन अवार्ड्स की जनरल कैटेगरी में जगह दी है? - ऑस्कर अवार्ड्स
भारत और किस देश ने 19 फरवरी 2021 को वीजा सुविधा और चमड़ा प्रौद्योगिकी के संबंध में दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं - इथियोपिया
किस पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ ने ऑनलाइन शिक्षा देने वाली कंपनी अनअकैडमी में बहुस्तरीय साझेदारी के तहत रणनीतिक निवेश किया है - सचिन तेंदुलकर
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष पद के लिए किसे लगातार पांचवी बार नियुक्त किया गया है? - महबूबा मुफ़्ती
टीम इंडिया के किस तेज गेंदबाज के फिटनेस टेस्ट में सफल होने पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले अगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है? - उमेश यादव
देश में निर्मित सतह से हवा में मार करने वाली किस मिसाइल का डीआरडीओ ने दो बार सफल परीक्षण किया है? - वीएल-एसआरएसएएम
उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2021-2022 के बजट में मदरसों के आधुनिकीकरण योजना के लिए कितने करोड़ रुपये का आवंटन किया है - 479 करोड़ रुपये
किस देश ने महिलाओं को थल सेना, वायुसेना एवं नौसेना में शामिल करने की मंजूरी दे दी है? - सऊदी अरब
किस केंद्र शासित प्रदेश में अपना बहुमत साबित न करने के कारण कांग्रेस समर्थित सरकार गिर गयी है? - पुडुचेरी
30वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजी दल ने कितने पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है? - 10 पदक (5 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य पदक)
एनजीटी ने एनटीपीसी पर किस राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने हेतु लगाए गए 57.96 लाख रुपये के जुर्माने की समीक्षा याचिका खारिज कर दी है - उत्तराखंड सरकार
भारत ने मालदीव के साथ कितने करोड़ डॉलर के रक्षा ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं - पांच करोड़ डॉलर
21 फरवरी के दिन को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
दुनिया के नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने लगातार तीसरी बार एवं रिकॉर्ड नौवीं बार किस टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है? - ऑस्ट्रेलियन ओपन
ऑस्ट्रेलियन ओपन (महिला) का खिताब जेनिफर ब्रैडी को हराकर किसने जीत लिया है? - नाओमी ओसका (जापान)
किस देश के तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है - श्रीलंका
विश्व पैंगोलिन दिवस (World Pangolin Day) किस दिन मनाया जाता है - फरवरी के तीसरे शनिवार
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिये विधानसभा में कितने करोड़ रुपये का बजट पेश किया -55,0270 करोड़ रुपये
दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स में किसको बेस्ट अभिनेता एवं बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड प्रदान किया गया है? - अक्षय कुमार (बेस्ट एक्टर-फिल्म लक्ष्मी), दीपिका पादुकोण (बेस्ट एक्ट्रेस-फिल्म छपाक)
बिहार के उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधानमंडल में कितने हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया - 2 लाख 18 हजार करोड़ रुपये
भारत ने मालदीव की सामुद्रिक सुरक्षा के लिए कितने करोड़ रूपए का समझौता किया है - 363 करोड़ रूपए
उत्तराखण्ड सरकार ने देहरादून में किस नयी परियोजना को स्थापित करने की घोषणा की है? - साइंस सिटी परियोजना
अर्जेंटीना के कौन से फुटबॉलर ने दिग्गज फुटबॉलर जावी हर्नांडेज (505 मैच) के रिकॉर्ड को तोड़कर बार्सिलोना के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है? - लियोनन मेसी (506 मैच)
चीन ने बाल अपराधों से निपटने के लिए कुछ गंभीर अपराधों में अपराधियों की उम्र 14 से घटाकर कितने वर्ष कर दिया है -12 वर्ष
चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 का ख़िताब किसने अपने नाम किया है? - रुबीना दिलैक
आज के दिन (20 फरवरी) को किस प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है? - अरुणांचल प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? - स्कोच चीफ मिनिस्टर ऑफ़ द ईयर
नीति आयोग की गवर्निंग कॉउंसिल की छठवीं बैठक किसकी अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी? - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
20 फरवरी को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - विश्व सामाजिक न्याय दिवस
अभिनेता केके मेनन को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? - मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर
किस तमिल टीवी अभिनेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है? - इंद्र कुमार
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 12 फरवरी को खतम हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24.9 करोड़ डॉलर घटकर कितना रह गया है? - 583.697 अरब डॉलर
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शहरों में पानी के समान वितरण और अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए किस परियोजना को शुरू किया है? - पे जल सर्वेक्षण
एनवी रेड्डी को किसका नया प्रमुख महानिदेशक नियुक्त किया गया है? - एआईआर न्यूज
रिजर्व बैंक की मंजूरी के बाद कौन से समूह ने डीएचएफएल का अधिग्रहण कर अपनी कंपनी में शामिल करने की घोषणा की है? - पीरामल समूह
विश्व प्रसिद्ध टाइम मैगजीन ने टॉप 100 उभरते हुए लोगों में किन 5 भारतवंशी लोगों को जगह दी है? - ऋषि सुनक, अपूर्व मेहता, विजया गड्डे, शिखा गुप्ता एवं रोहन पवुलुरी
टोक्यो ओलम्पिक आयोजन समिति का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? - सीको हाशिमोतो
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन की खोज के लिए किस रोवर की सफलतापूर्वक लैंडिंग (मंगल गृह पर) कराई है? - पर्सेवरेंस रोवर
किस शहर को “2020 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड” की मान्यता दी गई - हैदराबाद
किसने रूसी जोड़ीदार कैमिला रखिमोवा के साथ मिलकर फिलिप आइलैंड ट्राफी टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता - अंकिता रैना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में 'महाबाहु-ब्रह्मपुत्र' योजना का शुभारंभ किया - असम
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने कहा कि भारत अगले वित्त वर्ष में कितने प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा - 10 प्रतिशत
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने किस ग्रह पर जीवन की खोज के लिए पर्सिवरेंस (Perseverance) रोवर की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई है - मंगल ग्रह
किस राज्य सरकार ने गरीबों और निराश्रितों के लिये रियायती पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने हेतु ‘माँ’ कैंटीन का शुभारंभ किया है - पश्चिम बंगाल
किस राज्य के मुख्यमंत्री को स्कोच चीफ़ मिनिस्टर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - आंध्र प्रदेश
ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में पहली बार छात्र संघ की अध्यक्ष चुनी गयी भारतीय छात्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया उनका नाम क्या है? - रश्मि सामंत
भारत सरकार ने एनआईसी द्वारा निर्मित किस स्वदेशी मैसेजिंग ऐप को लॉन्च किया है? - सन्देश
दक्षिण अफ्रीका का कौन सा क्रिकेटर आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे ज्यादा राशि 16.25 करोड़ रूपए में बिकने वाला पहला प्लेयर बन गया है? - क्रिस मॉरिस
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली जिया राव ने अरब सागर में 8 घंटा 40 मिनट में कितने किलोमीटर तैर कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है? - 36 किलोमीटर
दक्षिण अफ्रीका के किस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है? - फाफ डुप्लेसिस
ट्विटर ने किस नए फीचर को लॉन्च किया है जिसके तहत अब आप आवाज में रिकॉर्ड करके मैसेज भेज सकेंगे? - वॉयस डीएम फीचर
कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन हो गया उनका नाम क्या था? - कैप्टन सतीश शर्मा
आईपीएल 14वें सीजन की नीलामी से पहले किस खिलाड़ी ने निजी कारणों के कारण अपना नाम वापस ले लिया है? - मार्क वुड
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक अहम फैसले में कितने करोड़ रुपये के दूरसंचार उपकरणों के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इक्विपमेंट (पीएलआई) योजना को मंजूरी दे दी - 12,195 करोड़ रुपये
किस राज्य के कालाहांडी जिले में स्थित करलापट वन्यजीव अभयारण्य में हेमरिज सेप्टीसीमिया (HS) के कारण छह हाथियों की मौत हो गई - ओडिशा
अंतरराष्ट्री य गैर-सरकारी संगठन ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ द्वारा जारी ‘भ्रष्टाचार बोध सूचकांक’ में भारत छह पायदान खिसककर 180 देशों में कितने स्थान पर आ गया है - 86वें
वह राज्य सरकार किसने राज्य में ‘कोविड वॉरियर मेमोरियल’ स्थापित करने का निर्णय लिया है - ओडिशा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत एवं किस देश के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते (सीईसीपीए) किये जाने को मंजूरी प्रदान कर दी - मॉरीशस
भारत की ओर से किसे अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है? - अजय माथुर
टाटा ने किस कंपनी में 68 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है? - बिगबास्केट
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस किसे पीछे छोड़कर एकबार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं? - टेस्ला के सीईओ एलन मस्क
किस भारतीय महिला को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुत्रेस ने अवर महासचिव एवं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) का संयुक्त प्रशासक नियुक्त किया है? - उषा राव-मोनारी
किस देश ने टेराफुगिया ट्रांजिशन द्वारा तैयार उड़ने वाली हाइब्रिड कार को मंजूरी प्रदान कर दी है? - अमेरिका
किस केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में एक ‘ई-छावनी पोर्टल’ की शुरुआत की - राजनाथ सिंह
कोरोना संक्रमण को देखते हुए हरिद्वार कुम्भ की की अवधि को घटाकर कितने दिन कर दिया गया है? - 30 दिन
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने कितने रनों से जीत दर्ज की है? - 317 रन
संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (UNCDF) का कार्यकारी सचिव किसे नियुक्त किया गया है - प्रीति सिन्हा
भारतीय टेलीविजन एकेडमी के 20 वें पुरस्कारों में किसे हॉल ऑफ फेम का अवार्ड प्रदान किया गया है? - एकता कपूर
किस राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की नींव रखी - ओडिशा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी किस योजना का शुभारम्भ किया है? - जूट बीज वितरण योजना
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किरण वेदी की जगह पुडुचेरी के राज्यपाल पद का किसे अतिरिक्त प्रभार दिया है? - तमिलिसाई सौंदर्यराजन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउरकेला में देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की नींव रखी है उसका नाम किसके नाम पर रखा जायेगा? - मशहूर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा
किसे पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटा दिया गया है - किरण बेदी
बिहार एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - एम राम जोइस
उत्तराखंड में 16 फरवरी से किस महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे? - टिहरी झील महोत्सव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को किस राज्य के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का शिलान्यास किया - उत्तर प्रदेश
कौन सा टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (362) के बाद ग्रैंड स्लैम में 300 जीत दर्ज करने वाला दुनिया का दूसरा खिलाड़ी बन गया है? - नोवाक जोकोविच
एमएस धोनी एवं केसरी फिल्म में काम करने वाले किस अभिनेता ने आत्महत्या कर जान दे दी है? - संदीप नाहर
किस कंपनी ने मार्क लिस्टोसेला को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है - टाटा मोटर्स लिमिटेड
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की किस महिला को श्रम और श्रमिकों के लिए घरेलू सहायक परिषद में विशेष सहायक नामित किया गया है? - प्रोनिता गुप्ता
वित्त मंत्रालय ने चालू तिमाही में सरकारी स्वामित्व वाली सामान्य बीमा कंपनियों में कितने हजार करोड़ रुपये की पूंजी निवेश करने का फैसला किया है - 3,000 करोड़ रुपये
इटली के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? - मारियो द्रागी
किस राज्य सरकार ने लकड़ी के खिलौने, स्थानीय कलाकृति, हस्तशिल्प को बढ़ावा देने हेतु फ्लिपकार्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं - महाराष्ट्र
टीम इंडिया के किस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने सभी प्रारूपों से सन्यास ले लिया है? - नमन ओझा
किस संगठन ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका की कोविड-19 वैक्सीन के दो संस्करणों को आपातकालीन इस्तेमाल की मंज़ूरी दे दी - विश्व स्वास्थ्य संगठन
आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रेंचाइजी ने टीम का नाम बदलकर क्या कर दिया है? - पंजाब किंग्स
पेरू की विदेश मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है? - एलिजाबेथ एस्तेते
किस भारतीय स्पिनर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 5-विकेट हॉल लिया और वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं - अक्षर पटेल
अमेरिकी सरकार ने भारतीय मूल के रोहित चोपड़ा को किसका निदेशक बनाकर सीनेट भेज दिया है? - ब्यूरो ऑफ़ कंज्यूमर फाइनेंशियल प्रोटेक्शन (CFPB)
भारत सरकार ने आपातकालीन मानवीय सहायता के तौर पर किस देश को दो हजार मीट्रिक टन चावल उपलब्ध करवाए हैं - सीरिया
किसे वर्ष 2020 का अफ्रीकन ऑफ़ दी ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया है? - गोजी ओकोंजो इवेला
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में किसे ब्यूरो ऑफ कंज्यूमर फाइनेंशियल प्रोटेक्शन (सीएफपीबी) का निदेशक बनाकर सीनेट भेज दिया है - रोहित चोपड़ा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज किस योजना का शुभारम्भ करेंगे? - निशुल्क कोचिंग योजना अभ्युदय
भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस किस दिन मनाया जाता है - 13 फरवरी
शेयर बाजार के इतिहास में सेंसेक्स ने पहली बार कितने हजार का आंकड़ा पार किया है? - 52 हजार
हाल ही में केंद्र सरकार ने पारिवारिक पेंशन में दूरगामी सुधार के तहत ऊपरी सीमा को 45 हजार से बढ़ाकर कितनी कर दी है - 1.25 लाख प्रतिमाह
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किन दो भरतवंशियो को अमेरीकॉर्प्स का निदेशक एवं चीफ ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स के पद पर नियुक्त किया है? - क्रमशः सोनाली निझावन एवं प्रेस्टन कुलकर्णी
टी-20 क्रिकेट में कौन से टीम 100 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीतने वाली पहली टीम बन गयी है? - पाकिस्तान
केन्या की किस धाविका ने 5 किमी रोड रेस को 14 मिनट 43 सेकेंड में पूरा करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है? - बीट्राइस चेपकोच
इटली के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - मारियो द्रागी
विश्व रेडियो दिवस किस दिन मनाया जाता है - 13 फरवरी
अमेरिका ने यमन के किन विद्रोहियों को दिए आतंकी समूह का दर्जा समाप्त करने का फैसला किया है? - हूथी विद्रोहियों
आज के दिन (13 जनवरी) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - विश्व रेडियो दिवस
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) ने नासिक की किस बैंक पर प्रतिबन्ध लगा दिया है? - इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
अंतरिक्ष की दुनिया में खगोलविदों ने सौरमंडल में अब तक के सबसे दूर स्थित पिंड (वस्तु) की खोज की है उसका नाम क्या था? - फारफारआउट
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा देश में किस तरह के पहले ट्रैक्टर को लॉन्च किया गया है? - पहला सीएनजी ट्रैक्टर
केंद्र सरकार ने पारिवारिक पेंशन में दूरगामी सुधार के तहत ऊपरी सीमा को 45 हजार से बढ़ाकर कितनी कर दी है? - 1.25 लाख प्रतिमाह
तृणमूल कांग्रेस के किस सांसद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है? - दिनेश त्रिवेदी
भारत में 13 फरवरी को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - राष्ट्रीय महिला दिवस
चीन ने कोरोना एवं शिनजियांग पर गलत रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए किस पर प्रतिबन्ध लगा दिया है? - ब्रिटिश टेलीविजन चैनल बीबीसी वर्ल्ड न्यूज
इंग्लैंड का कौन सा बॉलर भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में कोहनी की चोट के कारण बाहर हो गया है? - जोफ्रा आर्चर
अमेरिका ने म्याामांर सरकार को दी जाने वाली कितने अरब डॉलर की सहायता राशि रोक देने की घोषणा की है - एक अरब डॉलर
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने किन दो पहलवानों को वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया है? - सुशील कुमार एवं साक्षी मलिक
तीन भारतीय पर्वतारोहियों नरेंद्र सिंह यादव, सीमा रानी और उनके भारतीय टीम लीडर नाबा कुमार फुकोन का एवरेस्ट फतह करने का दावा फर्जी निकलने के कारण नेपाल सरकार ने कितने वर्ष का बैन लगा दिया है? - 6 वर्ष
हाल ही में किस देश ने कहा कि उसका अंतरिक्ष यान 'तियानवेन-1' मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया है - चीन
हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने किस पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है? - मोनाल पक्षी
कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद की जगह किस नेता को पार्टी नेता बनाने के लिए आवेदन किया है? - मल्लिकार्जुन खड़गे
टोक्यो ओलम्पिक के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है? - याशिरो मोरी
न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने NIIF फंड ऑफ़ फंड्स (FoF) में कितने मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है - 100 मिलियन डॉलर
म्यांमार में सरकार के तख्तापलट को लेकर अमेरिका ने म्यांमार की कितने पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों और संस्थाओं पर प्रतिबन्ध लगा दिया है? - 10 अधिकारयों समेत तीन संस्थाओं
झारखण्ड राज्य के नए डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? - 1987 बैच के आईपीएस ऑफिसर नीरज सिन्हा
कर्नाटक का 31वां जिला __________ बना - विजयनगर
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को अपने कैबिनेट की मीटिंग में किस एथलीट को पुलिस उपाधीक्षक बनाने का फैसला किया है? - हिमा दास
किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा’ को मंजूरी दे दी है - दिल्ली
जल के बेहतर संचयन को लेकर जल शक्ति मंत्रालय ने देश के किस पहले एयरपोर्ट को राष्ट्रीय जल संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? - दिल्ली इंटेरनेशनल एयरपोर्ट
VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 का ख़िताब किसने जीत लिया है? - मानसा वाराणसी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किस राज्य के चमोली जिले में ग्लेशियर के फटने की घटना की पहली तस्वीरें जारी की हैं - उत्तराखंड
किस वरिष्ठ पत्रकार को महात्मा गाँधी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी है? - प्रदीप सरदाना
भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में कितने विकेट लेने वाले देश के छठे भारतीय और तीसरे तेज गेंदबाज बन गए है - 300 विकेट
आईपीएल के आगामी सत्र के लिए रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम ने किस पूर्व भारतीय बल्लेबाज को बैटिंग सलाहकार नियुक्त किया है? - संजय बांगड़
11 फरवरी को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - इंटरनेशनल डे ऑफ़ वीमेन एन्ड गर्ल्स इन साइंस
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने किन कंपनियों पर प्लास्टिक कचरे के डिस्पोजल और कलेक्शन की जानकारी सरकारी बॉडी को नहीं देने पर 72 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है? - कोक, पेप्सिको एवं बिसलेरी
किस देश ने USA को दक्षिण चीन सागर में पार्सल द्वीप समूह (Paracel Islands) के पास उसके एक युद्धपोत की मौजूदगी पर चेतावनी दी है - चीन
स्पीड टेस्टिंग प्लैटफॉर्म Ookla की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर तक किस नेटवर्क कंपनी ने जियो एवं एयरटेल को पीछे छोड़कर सबसे तेज डाउनलोड एवं अपलोड स्पीड प्रदान की है? - वोडाफोन आईडिया (VI)
भारत की किस स्टार एथलीट को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डीएसपी नियुक्त करने का फैसला किया है - हिमा दास
मशहूर फ्री स्पीच एक्टिविस्ट का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? - लैरी फ्लायंट
वह देश जिसने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से शामिल होने का निर्णय लिया है - अमेरिका