top of page
Search

9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16 AUGUST 2022 Top Daily Current Affairs ( ONE LINERS ) MB BOOKS In Hindi


 

BUY OUR CURRENT E-BOOK

 

1. भारत छोडो आन्दोलन दिवस’ किस दिन मनाया गया ? - 08 अगस्त


2. ‘विश्व आदिवासी दिवस’ किस दिन मनाया गया ? - 09 अगस्त


3. ‘विश्व जैव ईधन दिवस’ किस दिन मनाया गया है ? – 10 अगस्‍त


4. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस किस दिन मनाया गया है ? - 12 अगस्त


5. कौनसा राज्य होने वाले नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा ? – उत्तराखंड


6. AIFF फुटबॉलर ऑफ़ द इयर कौन बने हैं ? - सुनील छेत्री और मनीषा कल्याण


7. CSIR - Council of Scientific and Industrial Research की पहली महिला महानिदेशक कौन बनीं हैं ? - नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी


8. किस देश का केंद्रीय बैंक एक डिजिटल मुद्रा पायलट प्रोजेक्ट लांच करेगा ? - ऑस्ट्रेलिया


9. हरे भरे और खुले मैदान ‘पदांग’ का संबंध किस देश से है ? – सिंगापुर ( इसे सिंगापुर देश का राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा )


10. सेरेना विलियम्स ने संन्यास की घोषणा की है, वह किस खेल से संबंधित हैं ? - टेनिस


11. मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ से किन्‍हें सम्मानित किया जाएगा ? - कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार


12. US हेरिटेज वॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले भारतीय मनोवैज्ञानिक कौन बने हैं ? - रामाधर सिंह


13. हिमाचल प्रदेश में ‘वज्र प्रहार 2022’ नामक संयुक्‍त अभ्‍यास दो किन किन देशों के बीच हुआ है ? - भारत और अमेरिका


14. जुलाई 2022 का ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ किसे चुना गया है ? - प्रभात जयसूर्या और एम्मा लैम्ब


15. ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स में शामिल होने वाली विश्‍व की पहली कंपनी कौन बनीं है ? – माइक्रोसॉफ्ट


16. उत्तर पूर्व ओलंपिक 2022 खेल के दूसरे संस्करण की मेजबानी कौनसा शहर करेगा ? - शिलोंग


17. भारत और किस देश की सेना के बीच ‘अल नजाह’ अभ्यास बीकानेर में सपन्न हुआ है ? - ओमान


18. पहली अंडर वाटर मेट्रो का उद्धघाटन किस शहर में किया जाएगा ? - कोलकाता


19. ‘मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना’ किस राज्य सरकार ने शुरू की है ? - मध्य प्रदेश


20. ‘अज्ञेय वेब 3.0’ सम्मलेन का आयोजन कहाँ किया गया है ? - गोवा


21. किस राज्य ने धर्म स्वतंत्रता (संसोधन) विधेयक 2022 पारित किया है ? - हिमांचल प्रदेश


22. ‘JK टायर & इंडस्ट्रीज’ के नए ब्रांड एम्बेस्डर कौन बने हैं ? - नारायण कार्तिकेयन


23. केंद्र सरकार ने CorbeVax नामक वैक्सीन की बूस्टर डोज़ को मंजूरी दी है इसका निर्माण किसने किया है ? - बायोलॉजिकल ई लिमिटेड


24. रूसी राकेट सोयुज ने किस देश के उपग्रह ‘खय्याम’ का प्रक्षेपण किया है

- ईरान


25. किस राज्य सरकार ने अनुसूचित क्षेत्रों में ‘पंचायत अधिकारों’ के विस्तार को लागू किया है ? - छत्तीसगढ़


26. ‘इस्सी मियाके’ जी का 84 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है, वे कौन थे ? - जापान के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर


27. ‘CWG 2022’ में पदक तालिका में कौन सा देश शीर्ष पर रहा ? – ऑस्ट्रेलिया ( 2- इंग्‍लैण्‍ड, 3 – कनाडा, 4 – भारत ( भारत ने इन खेलों में 22 गोल्ड के साथ कुल 61 मेडल जीते ) )


28. बुनकरों के लिए ‘नेथन्ना बीमा योजना’ का संबंध किस राज्‍य से है ? - तेलंगाना


29.डिफेंस एक्सपो का 12वां संस्करण गांधीनगर में आयोजित होगा, यह किस राज्‍य में है ? – गुजरात


30.मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में 22वें ‘भारत रंग महोत्सव’ का शुभारम्भ किसने किया है ? - भगत सिंह कोश्यारी


31.पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने CFO के रूप में किन्‍हें नियुक्त किया गया है ? - प्रमोद कुमार


32. पापुआ न्यू गिनी के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं ? - जेम्स मारेप


33. दलाई लामा को अभी हाल ही में किस सम्मान से सम्मानित किया गया ? - लद्दाख के सर्वोच्च नागरिक सम्मान


34. किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को ‘नेपाल क्रिकेट टीम’ का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है ? - मनोज प्रभाकर


35. ‘परवाज योजना’ का संबंध किस राज्‍य से है ? - जम्मू कश्मीर ( सरकार ने राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए ‘परवाज योजना’ की शूरूआत की है )


36. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘रेडियो जयघोष’ का शुभारम्भ किया है ? - उत्तर प्रदेश


37. विश्व का पहला कृत्रिम भ्रूण तैयार करने वाला देश कौन बन गया है ? – इजराइल


38. किस भारतीय सेना ने ड्रोन आधारित समाधानों के विकास के लिए ‘हिम ड्रोन-ए-थॉन’ कार्यक्रम शुरू

किया है ? - थल सेना


39. किस भारतीय गोल्फर ने मंदिरी इंडोनेशिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीता है ? - गगनजीत भुल्लर


40. ‘रस्टी स्काईज एंड गोल्डन विंड्स’ नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया है ? - जितेन्द्र सिंह


41. भारत के 75वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं ? - वी प्रणव


42. मिजोरम और किस राज्य ने सीमा विवाद के समाधान पर संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर किये हैं ? - असम


43. ‘मोदी@20: ड्रीम मीट डिलीवरी’ नामक पुस्तक का ओडिया संस्करण किसने जारी किया है ? - अमित शाह


44. ICC महिला T20I खिलाड़ी रैंकिंग में कौन शीर्ष पर रही हैं ? - बेथ मूनी ( ऑस्‍ट्रेलिया )


45. अडानी इंटरप्राइजेज ने इजराइल इनोवेशन अथॉरिटी के साथ किस के लिए समझौता किया है ? - तकनीकी नवाचारों में सहयोग के लिए


46. ‘वर्चुअल एशियाई क्षेत्रीय फोरम’ की बैठक की मेजबानी किसने की है ? - चुनाव आयोग


47. ‘दनूरी’ नामक चंद्रयान मिशन का संबंध किस देश से है ? - दक्षिण कोरिया


48. 44वें शतरंज ओलंपियाड 2022 में भारतीय पुरुष और महिला टीम ने कौनसा पदक जीता है ? - कांस्य


49. ISRO द्वारा हमारे देश भारत का सबसे छोटा राकेट किस राज्‍य से लांच किया गया है ? - आंध्र प्रदेश


50. रूडी कर्टजन जी का 73 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है, वे कौन थे ? - अंपायर


51. कोलंबिया के पहले वामपंथी राष्ट्रपति कौन बने हैं ? - गुस्तावो पेट्रो


52. FIDE - The International Chess Federation or World Chess Federation द्वारा शतरंज ओलंपियाड 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा ? – उज्बेकिस्तान


53. हाल ही में किसे भारत और पकिस्तान में UNMOGIP के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है ? - पाब्लो रियोस


54. भारतीय वायु सेना किस देश द्वारा हाल ही में आयोजित द्विपक्षीय युद्धाभ्यास में भाग लेगी ? - मलेशिया


55. SBI किस देश में भारतीय वीजा केंद्र चलाएगा ? - बांग्लादेश


56. किसने वर्चुअल स्पेस म्यूजियम ‘SPARK’ लांच किया है ? - ISRO.


57. ‘पवन कुमार बोरठाकुर’ किस राज्य के नए मुख्य सचिव नियुक्त हुए ? - असम


58. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)’ को किस वर्ष तक जारी रखने की मंजूरी दी है ? - 2024


59. किस राज्य को अगस्त्यमलाई में अपना पांचवां हाथी रिज़र्वे मिला है ? - तमिलनाडु


60. किसने SMILE-75 पहल शुरू की है ? - सामाजिक न्याय मंत्रालय


61. किस देश के कॉफी और बेकरी उत्पादों के मशहूर ब्रांड ‘टिम हार्टन्स’ ने भारत में आउटलेट खोले हैं ? - कनाडा

62. शिवमोग्गा सुब्बाना का निधन हुआ है वे कौन थे ? - गायक


63. CWG 2022 में स्‍वर्ण पदक जितने वाली निकहत जरीन किस खेल से संबंधित हैं ? – मुक्केबाजी


64. JCIHK द्वारा विश्व महिला उद्यमी पुरस्कार 2022 किन्‍होंने जीता है ? - संगीता अभयान


65. उत्तराखंड राज्य का ब्रांड एम्बेसडर किसे बनाया गया है ? - ऋषभ पंत


66. FIDE के नए उपाध्यक्ष के रूप में कौन नियुक्त हुए हैं ? - विश्वनाथन आनंद


67. दो दिवसीय फिल्म फोस्टवल का आयोजन कहाँ किया है ? - दिल्ली


68. किस राज्य ने नया ‘अनुच्छेद 3A’ सम्मिलित करने के लिए संविधान (संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया है ? - आंध्र प्रदेश


69. श्री लंका के खेल परिषद के चेयरमैन के रूप में किन्‍हें नियुक्त किया गया है ? - अर्जुन रणतुंगा


70. अगले शैक्षणिक वर्ष से शिक्षा में 100% NEP लागू करने की घोषणा किस राज्‍य सरकार ने की है ? – गोवा


71. लंदन में कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2022 में भवानी देवी ने कौनसा पदक जीता है ? – स्वर्ण


72. किस नेता को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान' मिलेगा ? - शशि थरूर


73. RBI ने अभी हाल ही में किस बैंक पर 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है ? - इंडियन बैंक


74. GST चोरी को रोकने के लिए एक मोबाइल एप Lucky Bill App का लांच किस राज्‍य ने किया है ? - केरल


75. कारगिल नायक योगेन्द्र सिंह यादव की जीवनी ‘ब्रावो यादव’ किसके द्वारा लिखी गयी है ? - दीपक सिंह


76. क्रिप्टो करेंसी रखने के मामले में कौन शीर्ष पर है ? – यूक्रेन ( भारत का स्‍थान - 7 )


77. किस देश की सरकार द्वारा ‘कन्नन सुंदरम’ को शेवेलियर अवार्ड से सम्मानित किया गया है ? – फ्रांस


78. एक नया जूनोटिक वायरस ‘लैंग्या' का संबंध किस देश से है ? - चीन


79. ‘PV कामराज’ का 68 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है, वे कौन थे ? - भारत के पूर्व एथलीट


80. उमा पम्माराजू जी का 64 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है,वे कौन थीं ? - पत्रकार


81.किस स्थान पर सैंड आर्ट पार्क बनकर तैयार हुआ है ? – पुष्कर, राजस्‍थान


82.600 टी20 मैच खेलने वाले दुनियां के पहले क्रिकेटर कौन बने हैं ? - कीरोन पोलार्ड


83.‘Fish and Seafood’ नामक पुस्तक का विमोचन किनके द्वारा किया गया ? - पुरुषोत्तम रुपाला ( पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय के मंत्री )


84.'UEFA Super Cup 2022' का फाइनल मुकाबला किसने जीता है ? - रियल मैड्रिड


85. ‘मिस इंडिया यूएसए’ का खिताब किन्‍होंने जीता ? - आर्या वालवेकर


86. श्री नगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘उम्मीद मार्केट प्लेस' का उद्घाटन किसने किया है ? - मनोज सिन्हा


87. प्रदीप पटवर्धन जी का 52 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है,वे कौन थे ? – मराठी अभिनेता

1,304 views0 comments
bottom of page