3rd July | Current Affairs | MB Books

कौन सी महिला तैराक ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली तैराक बन गयीं हैं? - माना पटेल
ऑल इंडिया रेडियो के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? - एन. वेणुधर रेड्डी
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के एक गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान कितने करोड़ साल पुराने बेसाल्ट शिला स्तम्भ मिले हैं? - छह करोड़ साल
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस देश को मलेरिया मुक्त देश घोषित किया है? - चीन
कल्पना चावला एवं सुनीता विलियम्स के बाद एक और भारतवंशी रिचर्ड ब्रैंसन की स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट में बैठकर 11 जुलाई को अंतरिक्ष यात्रा पर जा रहीं हैं उनका नाम क्या है? - सिरीशा बांदला
सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम के चैयरमैन की सेवानिवृत उम्र को 60 से बढ़ाकर कितने वर्ष कर दी है? - 62 वर्ष
अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एन्ड आर्ट्स की तरफ से 395 नए लोगों की चयन सूची में किन तीन भारतीय लोगों को सूची में जगह दी गयी है? - विद्या बालन, शोभा कपूर, एकता कपूर
किस राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महज 115 दिन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है? - उत्तराखंड
टोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक किसे चुना गया है? - शीर्ष पैरा एथलीट मरियप्पन थांगवेलू