30th July | Current Affairs | MB Books

मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस किस दिन मनाया जाता है - 30 जुलाई
नाइजीरिया देश ने अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करने की घोषणा की है, उसको क्या नाम दिया है? - ई नायरा
मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? - एसएन प्रधान
चीन और किस देश ने युद्धग्रस्त देश को आतंकवाद का केंद्र बनने से रोकने के लिये अफगानिस्तान में संयुक्त कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है - पाकिस्तान
भारत और श्रीलंका के के बाद खेले गए तीसरे टी-20 मैच में किस टीम ने सात विकेट से मैच जीतकर सीरीज 2-1 से जीत ली है? - श्रीलंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव के बच्चों को प्ले स्कूल की सुविधा देने के लिए किस प्रोग्राम का शुभारम्भ किया है? - विद्या प्रवेश प्रोग्राम
किस देश के अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने ‘इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन’ (ISS) में ‘नौका’ नाम की अपनी सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला लॉन्च की है - रूस
कौन सी भारतीय मुक्केबाज ने टोक्यो ओलम्पिक में ताइपे की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर एक पदक पक्का कर लिया है? - लवलीना बोरगोहेन
किस देश के राष्ट्रीय कला संग्राहलय में रखीं भारत की तस्करी की हुई 14 मूल्यवान कलाकृतियों को वापस लौटाने पर सहमति बनी है? - ऑस्ट्रेलिया
भारत और किस देश के बीच 12वाँ संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र-21 (Exercise INDRA) का आयोजन अगस्त 2021 में रूस के वोल्गोग्राद में किया जाएगा - रूस
अंतर्राष्ट्रीय बाघ मानक कार्यकारी समिति ने भारत के कितने टाइगर रिजर्व को अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा बताया है? - 14 टाइगर रिजर्व
34 हजार की आबादी वाले सैन मरिनो देश की महिला निशानेबाज ने ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत लिया है, अपने देश के लिए पदक जीतने वाली वे पहली महिला बन गयीं हैं? - अलेसेन्द्रा पेरिलि