27th February | Current Affairs | MB Books
Updated: Mar 2, 2021

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? - डी. पांडियन
विश्व निकाय प्रमुख एंतोनियो गुटरेस ने किस भारतीय अर्थशास्त्री को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के न्यूयॉर्क कार्यालय में सहायक महासचिव नियुक्त किया है? - लिगिया नोरेन्हो
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव राम वर्मा की किस पुस्तक का विमोचन किया गया है? - गिल्ली डंडा टु गोल्फ
प्रतिष्ठित विद्वान, लेखक, समालोचक एवं अनुवादक प्रोफेसर वेलचेरू नारायण राव को किसका मानद महत्तर सदस्य चुना गया है? - साहित्य अकादमी मानद महत्तर सदस्य
ग्लोबल एंटी-टेररिस्ट वॉचडॉग फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने किस देश को जून 2021 तक ग्रे लिस्ट में बनाये रखने का निर्णय लिया है? - पाकिस्तान
उत्तर प्रदेश सरकार ने किस वरिष्ठ साहित्यकार को भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की है? - डॉ. सूर्यबाला