प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अक्टूबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में कितने परियोजनाओं का उद्घाटन किया है? - तीन
मध्यप्रदेश के दमोह सीट से कांग्रेस विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है? - राहुल लोधी
किस दिग्गज ने पुर्तगाल ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीतकर अपने करियर की 92वीं जीत दर्ज करके माइकल शूमाकर (91 जीत) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है? - लुईस हैमिल्टन
केंद्रीय भूगर्भ जल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) ने पानी की बर्बादी और बेवजह इस्तेमाल पर रोक लगाने हेतु कितना दंड निर्धारित किया है? - एक लाख रूपए जुर्माना एवं पांच साल तक जेल
गुजराती फिल्मों के किस प्रसिद्ध संगीतकार एवं पूर्व भाजपा सांसद का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है? - महेश कुमार कनोडिया
किस देश ने 'नो मास्क, नो सर्विस' नीति को लागू कर दिया है? - बांग्लादेश
लेखिका और बाल नाट्य निर्देशिका का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या है? - स्वर्णलता रावत
गुजराती फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार एवं पूर्व भाजपा सांसद महेश कनोडिया का कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? - 83 वर्ष
प्रथम श्रेणी क्रिकेटर एवं अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की है उनका नाम क्या है? - तन्मय श्रीवास्तव
आलोक वर्मा को किस राज्य की लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? - हरियाणा
उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला शिकायत कर्ताओं के लिए क्या स्थापित करने की घोषणा की है? - ग्लास रूम
वैश्विक मोबाइल इंटरनेट स्पीड रैंकिंग में किस देश ने प्रथम स्थान हासिल किया है? - दक्षिण कोरिया
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने हाल ही में किस देश को ग्रे लिस्ट में बरक़रार रखा है? - पाकिस्तान
किस राज्य सरकार ने हाल ही में एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना की शुरूआत की? - उत्तराखंड
एशिया में प्रभाव रखने वाले 10 सबसे शक्तिशाली देशों में किस देश को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है? - भारत
Comments