top of page
Search

19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 May 2022 Top ONE LINERS Current Affairs MB BOOKS In Hindi




1. किस देश के वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के बाहर रहने योग्य पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज हेतु अंतरिक्ष दूरबीन के माध्यम से आकाश का सर्वेक्षण करने के लिए एक परियोजना का प्रस्ताव रखा है ? – चीन


2. ‘एंथनी अल्बनीज’ किस देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं ? - ऑस्ट्रेलिया


3. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस’ कब मनाया गया है ? - 18 मई


4. सुप्रीम कोर्ट ने तीन दशक पुराने रोड रेज मामले में कांग्रेस के किस नेता को एक साल कैद की सजा सुनाई है ? - नवजोत सिंह सिद्धू


5. G7 देशों ने किसे वित्तीय सहायता प्रदान करने की मंजूरी दी है ? - यूक्रेन


6. नवीन श्रीवास्तव किस देश में भारत के राजदूत बने हैं ? – नेपाल


7. अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) किस दिन मनाया जाता है ? - 21 मई ( Theme - Tea and Fair Trade. )


8. कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच किस देश ने अपने नागरिकों के भारत समेत 16 देशों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है ? - सऊदी अरब


9. देश किस देश ने मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीज़ों के लिए 21-दिन का अनिवार्य क्वारंटीन शुरू किया है ? - बेल्जियम


10. भारतीय मूल के किस बिज़नेसमैन को दूसरी बार 'लंदन बरो ऑफ साउथवार्क' के मेयर के रूप में चुना गया है ? - सुनील चोपड़ा


11. एंथनी अल्बानीस किस देश के नए प्रधानमंत्री के बने हैं ? - ऑस्ट्रेलिया


12. वैश्विक स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए किस संगठन ने भारत के दस लाख आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया है ? - WHO


13. भारत ने प्रमुख क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए किस देश के साथ निवेश प्रोत्साहन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ? - अमेरिका


14. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के कितने अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थाई न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है ? - 10


15. दिल्ली के नए उप-राज्यपाल के रूप में किन्‍हें नियुक्त किया गया है ? - विनय कुमार सक्सेना


16. अदाणी ग्रुप ने आंध्र प्रदेश में कितने करोड़ रुपए के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए ? - 60,000 करोड़ रुपए


17. किस देश के राष्ट्रपति ने जापान में इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (आईपीईएफ) बनाने की घोषणा की ? - अमेरिका


18. रेटिंग एजेंसी आईसीआरए के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर गिरकर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है ? - 3.5 प्रतिशत


19. विश्व आर्थिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक 22 मई से 26 मई 2022 तक किस देश में आयोजित की जा रही है ? - स्विट्जरलैंड


20. एक स्वदेशी हाइपरलूप प्रणाली विकसित करने के लिए रेल मंत्रालय ने किस आईआईटी का साथ हाथ मिलाया है ? - IIT मद्रास


21. हिमाचल प्रदेश की बलजीत कौर 1 महीने से कम समय में 8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई की कितने पर्वत चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं ? - 4


22. किस राज्‍य के मुख्यमंत्री ने ‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना’ के कार्यान्वयन के लिए नए दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी है ? - राजस्थान


23. UP Budget 2022 पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन को 300 से बढ़ाकर कितने रुपए कर दिया गया है ? - 1000 रुपए


24. दिल्ली के नये उपराज्‍यपाल के रूप में किन्‍होंने शपथ ली है ? - विनय सक्सेना


25. किसने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है ? - नरिंदर बत्रा


26. कॉम्बैट एविएटर के रूप में आर्मी एविएशन कॉर्प्स में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनी हैं ? - कैप्टन अभिलाषा बराक


27. जॉर्डन और किस देश ने उर्वरक क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं ? - भारत


28. भारत वैश्विक यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक में फिसलकर कितने स्थान पर आ गया है ? – 54 ( पीछले बार वर्ष 2019 में भारत का स्‍थान 46वां था। वर्ष 2022 में – पहला – जापान, दूसरा – अमेरिका, तीसरा – स्‍पेन )


29. किस पूर्व केंद्रीय मंत्री ने 25 मई 2022 को घोषणा किये हैं कि उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है ? - कपिल सिब्बल


30. किस देश ने मंकीपॉक्स का मामला दर्ज करने वाला पहला खाड़ी देश बन गया है ? - यूएई


31. किस देश की सरकार ने घरेलू उपलब्धता और कीमतों की स्थिरता बनाए रखने के मद्देनज़र 1 जून से चीनी के सीमित निर्यात की अनुमति देने का फैसला लिया गया है ? - भारत


32. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख के तौर पर किन्‍हें चुना गया है ? - टेड्रोस एडहनॉम गिब्रेयेसस


33. विश्व कछुआ दिवस (World Turtle Day) किस दिन मनाया जाता है ? - 23 मई


34. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितने करोड़ रुपये में स्थापित किया गया भारत के पहले 5G टेस्टबेड का उद्घाटन किया ? - 220 करोड़ रुपये


35. अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Biodiversity Day) किस दिन मनाया जाता है ? - 22 मई ( Theme - Building a shared future for all life )


36. राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस ( National Anti-Terrorism Day ) कब मयाना जाता है ? - 21 मई ( 1991 में आज ही के दिन भारत के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करते हुए लिट्टे आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। )


37. किस राज्य ने शत प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हांसिल किया है ? - गोवा


38. किस देश ने डेफलिंपिक्स 2021 (Deaflympics 2021) की मेजबानी की ? – ब्राजील


39. Paytm ने किसे अपने MD&CEO के रूप में नियुक्त किया है ? - विजय शेखर शर्मा


40. गोपाल विट्ठल को किस कंपनी का MD&CEO नियुक्त किया गया है ? – एयरटेल


41. वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की 5 दिवसीय वार्षिक बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेंगे ? - पीयूष गोयल


42. द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, 2019 में दुनियाभर में प्रदूषण से कितने लाख लोगों की मौत हुई थी ? - 90 लाख


43. ‘द ग्रेट गामा’ की 144वीं जयंती कब मनायी गयी है ? - 22 मई


44. अमेरिका की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के लिए किन्‍हें चुना गया है ? - डॉ कमल बावा


45. सरकार ने कितने लाख के अधिक जमा या निकासी के लिए पैन आधार अनिवार्य किया है ? - 20


46. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने किस देश को बांग्लादेश में चटगांव बंदरगाह (Chittagong Port) के उपयोग की पेशकश की ? – भारत


47. किस देश ने अंतरिक्ष टेलीस्कोप के साथ दुनियां के पहले रहने योग्य ग्रह के खोज की योजना बनायी है ? - चीन


48. L&T के MD&CEO के रूप में कौन नियुक्त हुए हैं ? - SN सुब्रहमन्यम


49. नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी ने किस हिमालय पर विश्व का सबसे ऊंचा मौसम स्टेशन स्थापित किया है ? - माउंट एवरेस्ट


50. किस देश के शोधकर्ताओं ने चंद्रमा की मिट्टी पर पौधे उगाए हैं जिसे पृथ्वी पर लाया गया था ? – अमेरिका


51. वेल्थ मेनेजमेंट प्लेटफ़ॉर्म वेल्थडेस्क को कौन खरीदेगा ? - फोनपे


52. XV विश्व वानिकी कांग्रेस की मेजबानी किस देश के द्वारा किया जाना है ? - दक्षिण कोरिया


53. कौनसा बैंक एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस में अपना एक चौथाई शेयर बेचेगा ? - IDBI बैंक


54. किसने डुअल मोड़ लोकोमोटिव ‘नवदूत’ विकसित किया है ? - पश्चिम मध्य रेलवे


55. वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस (Global Accessibility Awareness Day) हर साल कब मनाया जाता है ? - मई के तीसरे गुरुवार


56. वित्त वर्ष 2022 में भारत को कितने अरब डॉलर का FDI प्राप्त हुआ है ? - 83.57


57. 2021 में शीर्ष प्रेषण प्राप्तकर्ता कौनसा देश बना है ? – भारत


58. किसके द्वारा वैश्वित 2000 सार्वजनिक कंपनियों की सूची जारी की गयी है ? - फ़ोर्ब्स


59. किसे सर्वोच्च ‘ब्रिटिश मानद पुरस्कार’ मिला है ? - अजय पिरामल


60. किसने घोषणा की कि भारत टीबी के लिए ‘भारत में निर्मित’ स्किन टेस्ट शुरू करेगा ? - मनसुख मंडावीया


61. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने जनता की शिकायतों के निवारण के लिए ‘लोक मिलनी’ शुरू की है ? – पंजाब


62. किसने यूएई टी20 लीग में फ्रेंचाइजी हांसिल की है ? - अडानी ग्रुप


63. दिल्ली के किस उपराज्यपाल ने 18 मई 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ? - अनिल बैजल


64. ‘ग्राम उन्नति’ ने किसे गैर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है? - सुनील अरोड़ा


65. ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ कब मनाया गया है ? - 21 मई


66. किस पर्वतारोही ने 16वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह किया है ? - केंटन कूल


67. Global Food Security-Call to Action पर उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता किसने की है ? - अमेरिका


68. किस राज्य सरकार ने नंजरायण झील को 17वें पक्षी अभ्यारण्य के रूप में अधिसूचित किया है ? – तमिलनाडु


69. किस राज्य सरकार ने आग बुझाने के लिए दो रोबोट अपनी टीम में शामिल किये हैं ? - दिल्ली


70. पंजाब सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों को मिलने वाली मुआवज़ा राशि को 50 लाख रुपए से बढ़ाकर कितने करोड़ रुपए करने का घोषणा किया ? - 1 करोड़ रुपए


71. किसे एकीकृत दिल्ली नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है ? - ज्ञानेश भारती


72. संपन्न डेफलिम्पिक्स में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं? – 16


73. राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन 2022 कहाँ आयोजित किया जाएगा ? - केरल


74. जर्मनी को पछाड़ कर चौथा सबसे बड़ा वाहन बाजार के रूप में कौन सा देश बना है ? – भारत


75. किस बैंक ने अमेजन पे के साथ UPI भुगतान के लिए समझौता किया है ? - RBL बैंक


76. किसने ‘विलियम ई कोल्बी पुरस्कार’ जीता है ? - वेल्सी मॉर्गन


77. भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी विश्वकप 2022 में कौनसा पदक जीता है ? - स्वर्ण


78. मुशफिकुर रहीम कितने टेस्ट रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज़ बन गए हैं ? - 5,000


79. अभि हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के अनुसार वायु प्रदूषण से संबंधित मौतों की सबसे अधिक संख्या किस देश में दर्ज की गयी है ? - भारत


80. ‘प्लेस कॉल्ड होम’ नामक उपन्यास किसने लिखा है ? - प्रीति शेनॉय


81. BRO ने किस राज्य में नेचिफू सुरंग में विस्फोट को अंतिम रूप देकर सफलता हांसिल की है ? - अरुणाचल प्रदेश


82. ‘सुपोषित माँ अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत किस स्‍थान पर हुयी है ? - कोटा


83. किस इंश्योरेंस कंपनी ने भारत का पहला डेंटल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लांच किया है ? - PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस


84. BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी किसने की है ? – चीन


85. किस संस्थान ने भारत के पहले 5G ऑडियो और विडियो कॉल का सफल परीक्षण किया है ? - IIT मद्रास


86. इंग्लैंड की वाइट बॉल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में किन्‍हें नियुक्त किया गया है ? - मैथ्यू मॉट


87. संयुक्त राष्ट्र ने 2022 में भारत की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है ? - 6.4%


88. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 110 वर्षीय भारतीय पर्यावरणविद सालुमारदा थिमम्क्का को सम्मानित किया है ? – तेलंगाना


89. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य में लौह अयस्क के खनन और निर्यात को मंजूरी दी है ? - कर्नाटक


90. किसने राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन समर्थन पाठ्यक्रम की शुरुआत की है ? - डॉ भारती प्रवीण पवार


91. BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया है ? - भूपेन्द्र यादव


92. किसने ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप परिषद’ की चौथी बैठक की अध्यक्षता की है ? - पीयूष गोयल


93. किस देश ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर मुक्केबाजी टूर्नामेंट आयोजित किया है ? - बांग्लादेश


94. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की सरकार शहरी कृषि नीति शुरू करने की योजना बना रही है ? – दिल्ली


95. किस केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल ने इस्तीफा दिया है ? - दिल्ली


96. किसने वंगारी मथाई फ़ॉरेस्ट चैंपियन अवार्ड 2022 जीता है ? - सेसिल नदजेबेट


97. विश्व बैंक ने किस राज्य की श्रेष्ठ-जी परियोजना के लिए 350 मिलियन डॉलर की मंजूरी दी है ? - गुजरात


98. हाईकोर्ट ने किस राज्य सरकार की बहुर्चित मौजूदा ‘घर-घर राशन वितरण योजना’ (मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना) को रद्द कर दिया है ? – दिल्ली


99. पहले वडनगर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया है ? - भूपेन्द्र पटेल


100. 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022 किसने जीती है ? – ओडिशा


101. भारत ने किस देश के साथ उर्वरक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं ? - जॉर्डन


102. वह संस्था किसने खाद्य असुरक्षा को दूर करने के लिए 30 बिलियन डॉलर तक मदद की घोषणा की ? - विश्व बैंक


103. BSE ने किसे अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है ? - एस एस मुंद्रा


104. विश्व मधुमक्खी दिवस (World Bee Day) कब मनाया जाता है ? - 20 मई


105. 75वां कांस फिल्म महोत्सव कहाँ शुरू हुआ है ? - फ़्रांस


106. भारत की मुक्केबाज निकहत जरीन ने विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप (World Women's Boxing Championship) के फाइनल में कौन सा पदक जीत लिया है ? - स्वर्ण पदक

790 views0 comments
bottom of page