top of page
Search

18th December | Current Affairs | MB Books


1. 18 दिसम्बर : अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस

प्रतिवर्ष 18 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 दिसम्बर 2000 को प्रस्ताव 55/93 को पारित करके की थी। इसका उद्देश्य प्रवासियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

थीम : Reimagining Human Mobility

मुख्य तथ्य

यह ऐसा पहला समझौता है जिसमे अंतर्राष्ट्रीय प्रवास से सम्बंधित सभी पहलुओं पर सभी देशों ने चर्चा करके हामी भरी है। हालांकि अमेरिका इसमें शामिल नहीं है। इसमें प्रवास सम्बन्धी समस्याओं से निपटने के लिए 23 उद्देश्य निश्चित किये गए हैं।

पृष्ठभूमि

वर्तमान में विश्व भर में लगभग 25 करोड़ से अधिक प्रवासी हैं, वे विश्व की कुल जनसँख्या का 3% हिस्सा हैं। परन्तु वैश्विक सकल घरेलु उत्पाद में उनका योगदान 10% है। इससे उनके मूल देश के विकास में भी काफी वृद्धि होती है। इस समझौते की शुरुआत 2017 में ही शुरू हो गयी थी जब संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने ‘New York Declaration for Refugees and Migrants’ पर सहमती प्रकट की थी।

भारत में प्रवास

COVID-19 संकट के साथ, भारत में प्रवासन बढ़ गया है। 2011 की जनगणना के अनुसार, प्रवासियों की संख्या 45.6 करोड़ थी। यह देश की आबादी का लगभग 38% है। 2001 में, प्रवासी आबादी 31.5 करोड़ थी। 2001 और 2011 के बीच प्रवासी आबादी में 18% की वृद्धि हुई है।

भारत में, अंतर-राज्य प्रवास के प्रमुख कारण विवाह है। पुरुषों की तुलना में महिला प्रवास अधिक है। 39% पुरुषों की तुलना में 83% महिलाएं विवाह के कारण इससे ज्यादा प्रभावित हैं।


2. पीएम मोदी ने गुजरात में किया दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पार्क का शिलान्यास

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ जिले में 30,000 मेगावाट (MW) क्षमता वाले हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा पार्क की आधारशिला रखी।

यह दुनिया का अपनी तरह का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क होगा।

इसके भारत के 2030 तक के 450 GW (4,50,000 मेगावाट) बिजली उत्पादन करने के लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है।

इस पार्क का निर्माण भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खवाड़ा और विघाखोट गांवों के बीच किया जा रहा है

अक्षय पार्क में प्रत्येक पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा के लिए दो समर्पित क्षेत्र होंगे।

यह 72,600 हेक्टेयर बंजर भूमि में फैला होगा, जिसमें 49,600 हेक्टेयर सौर परियोजना और 23,000 हेक्टेयर भूमि पवन ऊर्जा के लिए शामिल है।


3. कोलकाता में सुभाष चंद्र बोस पर संग्रहालय स्थापित किया जायेगा

भारत सरकार 23 जनवरी, 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर एक संग्रहालय खोलेगी। यह संग्रहालय कोलकाता में स्थापित किया जायेगा।इस संग्रहालय का उद्घाटन नेताजी की 125वीं जयंती पर किया जायेगा। भारत सरकार नेताजी द्वारा लिखी गई कुछ पुस्तकों को फिर से छापने की योजना भी बना रही है। नई दिल्ली में नेताजी संग्रहालय का भी विस्तार किया जायेगा।

नई दिल्ली का संग्रहालय

नई दिल्ली में संग्रहालय डिजिटाइज्ड है और तीन मंजिला है। इस संग्रहालय में बचपन से नेताजी के योगदान को दर्शाया गया है। इस संग्रहालय में INA की भूमिका, इसके द्वारा लड़ी गयी लड़ाई, जागरूकता फैलाने में INA की भूमिका इत्यादि का डॉक्यूमेंटेशन किया गया है।

यह संग्रहालय लाल किले में स्थापित किया गया है क्योंकि इस जगह से इंडियन नेशनल आर्मी के सैनिकों को अंग्रेजों द्वारा कोर्ट मार्शल कर दिया गया था।

लाल किले की सभी चार बैरकों को संग्रहालयों में बदल दिया गया है। सुभाष चंद्र बोस के संग्रहालय के अलावा तीन और संग्रहालय बनाये जायेंगे। वे जलियांवाला बाग नरसंहार, 1857 के विद्रोह और समकालीन चित्रों पर होंगे।

इंडियन नेशनल आर्मी

इंडियन नेशनल आर्मी का गठन भारतीय राष्ट्रवादियों और इंपीरियल जापान ने 1942 में किया था। इंडियन नेशनल आर्मी का मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश लोगों से स्वतंत्रता प्राप्त करना था। इसका गठन मूल रूप से मोहन सिंह द्वारा किया गया था। बाद में उन्हें पकड़ लिया गया और अंततः पहली INA का पतन हो गया। बाद में INA को नेताजी के नेतृत्व में पुनर्जीवित किया गया।

लाल किला

लाल किले का प्रबंधन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया जाता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भारतीय सांस्कृतिक संपत्तियों और राष्ट्रीय विरासत स्थलों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। लाल किला देखने के लिए हर दिन लगभग पांच हजार से छह हजार पर्यटक आते हैं।


4. केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था रिकवरी के लिए एनडीबी के साथ 1 बिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर

भारत सरकार और न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने COVID-19 से भारत की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहयोग करने के लिए 1,000 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस ऋण को 5 साल की छूट अवधि सहित 30 वर्ष में चुकाना होगा।

यह कार्यक्रम COVID-19 महामारी के प्रतिकूल आर्थिक प्रभाव को कम करने में भारत सरकार का समर्थन करेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सुधार को सक्षम बनाएगा।


5. SBI की Ecowrap रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2021में भारत की GDP -7.4% रहने का जताया अनुमान

भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट ‘Ecowrap’ में वित्त वर्ष 21 के लिए जारी भारत की जीडीपी के पूर्वानुमान को संशोधित कर (-) 7.4 प्रतिशत कर दिया है।

इससे पहले यह अनुमान (-) 10.9 प्रतिशत था।

इसके अलावा एसबीआई की शोध रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के महामारी के पहले के स्तर तक पहुंचने में FY21 चौथी तिमाही से सात तिमाही तक लग सकते है।


6. केनरा बैंक ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए विदेशी मुद्रा ट्रान्सफर के लिए लॉन्च किया "FX 4 U"

केनरा बैंक ने सभी इंटरनेट बैंकिंग उपयोगकर्ताओं को फॉरेक्स ट्रांजेक्शन की समस्या से निपटने में सक्षम बनाने क लिए FX 4 U लॉन्च किया है।

इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से विदेशी मुद्रा प्रेषण के लिए FX 4 U का उपयोग किया जाता है।

इस लॉन्च के साथ, पात्र ग्राहक FEMA विनियम 1999 के पालन में प्रेषण सुविधा का कार्य कर सकेंगे।


7. 18 दिसम्बर : भारत में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

18 दिसम्बर, 2018 को भारत में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है। भारत में प्रतिवर्ष अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों के बारे जागरूकता फैलाने के लिए अल्पसंख्यक अधिकार दिवस 18 दिसम्बर को मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सेमिनार, सम्मेलन तथा इवेंट्स का आयोजन किया जाता है।

भारत में अल्पसंख्यक

भारत में प्रमुख अल्पसंख्यक वर्ग में मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध , पारसी तथा जैन हैं।

भारत में अल्पसंख्यकों की संख्या कुल जनसँख्या का 19% हिस्सा हैं।

जम्मू-कश्मीर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड तथा लक्षद्वीप कुछ एक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहाँ पर अधिसूचित अल्पसंख्यक वर्ग बहुल (majority) हैं।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की गयी थी।

अल्पसंखयकों के साथ धर्म, भाषा, राष्ट्रीय तथा नस्ल के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 18 दिसम्बर, 1992 को “राष्ट्र, नस्ल, धर्म तथा भाषा के आधार पर लोगों के अधिकारों की घोषणा” को जारी किया था।

अल्पसंख्यकों के लिए योजनाएं

अल्पसंख्यक मंत्रालय वर्तमान में भारत में अल्पसंख्यकों के लिए निम्नलिखित योजनाओं को लागू कर रहा है :

  • प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, मेरिट-कम-मीन्स आधारित योजना: छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए।

  • मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय फैलोशिप योजना।

  • नया सवेरा : यह योजना अल्पसंख्यक आबादी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुफ्त कोचिंग कक्षाएं प्रदान करती है।

  • पढ़ो परदेस : तह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को ब्याज पर सब्सिडी प्रदान करती है।

  • नई रोशनी: अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित महिलाओं में नेतृत्व के गुणों का विकास।

  • नयी उड़ान : यूपीएससी, एसएससी और एसपीएससी प्रीलिम्स क्लियर करने वाले छात्रों के लिए सहायता।

  • सीखो और कमाओ : युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम।

  • प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम

  • जियो पारसी: भारत में घटती पारसी आबादी को समाहित करने के लिए।

  • उस्ताद

  • नई मंजिल

8. काइली जेनर ने साल 2020 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मशहूर हस्तियों की सूची में किया टॉप

अमेरिकी मीडिया व्यक्तित्व और रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर (Kylie Jenner) को फोर्ब्स द्वारा साल 2020 की सबसे अधिक कमाई वाली सेलिब्रिटी का खिताब दिया गया है।

दुनिया के शीर्ष कमाई करने वाले सितारों में टॉप रहने वाली काइली जेनर साल 2020 में 6.1 बिलियन डॉलर की कमाई की।

इस सूची में 170 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ नंबर 2 पर काबिज अमेरिकी रैपर और रिकॉर्ड निर्माता कान्ये वेस्ट थे, जो संयोग से काइली के ब्रोदर इन लॉ भी हैं।

टायलर पेरी, हॉवर्ड स्टर्न, और ड्वेन जॉनसन सहित, रोजर फेडरर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेस्सी, नेमार और लेब्रोन जेम्स जैसे ए-लिस्टर एथलीट शीर्ष 10 में जगह बनाने कामयाब रहे।


9. IND-INDO CORPAT के 35वें संस्करण का आयोजन किया गया

17 और 18 दिसम्बर, 2020 के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच समन्वयित गश्त का आयोजन किया गया।

मुख्य बिंदु

इस अभ्यास में भारत की ओर से आईएनएस कुलिश और P81 मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट (MPA) ने भाग लिया, आईएनएस कुलिश एक स्वदेशी निर्मित मिसाइल कोरवेट है। इस अभ्यास में इंडोनेशिया की ओर से नेवल शिप KRI कट न्याक दीन ने हिस्सा लिया।

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना समन्वित गश्ती के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में देशों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। इसके तहत ईईजेड निगरानी में सहयोग, पैसेजअभ्यास, द्विपक्षीय अभ्यास और बहुपक्षीय अभ्यास भी शामिल है। इस तरह के समन्वित प्रयास समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने में मदद करेंगे।

पृष्ठभूमि

दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी के तहत भारतीय तथा इन्डोनेशियाई नौसेनाएं 2002 से वर्ष में दो बार समन्वयित गश्त का अभ्यास करती हैं। इस गश्ती अभ्यास का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के निकट किया जाता है, इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र को वाणिज्यिक शिपिंग तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए सुरक्षित बनाना है। इससे दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ भी बेहतर होती है। यह गश्ती अभ्यास केंद्र सरकार के सागर (सिक्यूरिटी एंड ग्रोथ फॉर आल इन द रीजन) तथा एक्ट ईस्ट पालिसी का हिस्सा है। इससे इंडोनेशिया के साथ भारतीय नौसेना तथा इन्डोनेशियाई नौसेना के बीच संबंधों में मजबूती आएगी। इस गश्त का उद्देश्य मित्र देशों के साथ भारत की शांतिप्रिय उपस्थिति तथा एकजुटता को व्यक्त करना है।


10. प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति होंगे ABU के उपाध्यक्ष

प्रसार भारती के CEO शशि शेखर वेम्पति को तीन साल की अवधि के लिए एशिया पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (ABU) का उपाध्यक्ष चुना गया है।

प्रसार भारती भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक प्रसारण एजेंसी है।

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर स्थित एशिया पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (ABU) दुनिया में सबसे बड़े प्रसारण संगठनों में से एक है।


11. नेहरू जूलॉजिकल पार्क को आईएसओ सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया

हाल ही में हैदराबाद में नेहरू जूलॉजिकल पार्क को आईएसओ 9001: 2015 सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसके लिए गुणवत्ता प्रबंधन मानक प्रमाणन ASCB, यूके द्वारा प्रदान किया गया था।

मुख्य बिंदु

यह चिड़ियाघर आईएसओ 9001: 2015 गुणवत्ता प्रबंधन मानक प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला भारत का पहला चिड़ियाघर बन गया है। यह प्रमाणन तेलंगाना के वन मंत्री ए. इंद्र करण रेड्डी को प्रदान किया गया।

इस प्रमाणीकरण के लिए मूल्यांकन HYM इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन्स, ASCB (यूके) द्वारा किया गया था। स्वच्छता, खाद्य प्रसंस्करण, चिड़ियाघर अस्पताल, पशु देखभाल, पशु प्रजनन, स्वच्छता रखरखाव इत्यादि के मानकों के लिए इस चिड़ियाघर को यह प्रमाणीकरण दिया गया है।

आईएसओ प्रमाणीकरण (ISO certification)

यह प्रमाणन किसी थर्ड-पार्टी बॉडी द्वारा दी गई स्वीकृति है। आईएसओ एक स्वतंत्र, गैर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह अंतर्राष्ट्रीय मानकों को विकसित करने में भी मदद करता है। आईएसओ प्रमाणन दक्षता बढ़ाता है, लागत कम करता है और ग्राहकों की संतुष्टि में सुधार करता है।

ISO 9001: 2015

यह प्रमाणन गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए आवश्यकताओं को निर्दिष्ट करता है। इसके प्रमाणन की आवश्यकताएं सामान्य हैं और किसी भी संगठन के प्रकार, आकार या उसके द्वारा प्रदान किए जाने वाले उत्पादों और सेवाओं से स्वतंत्र हैं।


12. राजा चारी होंगे नासा के स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के कमांडर

नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने भारतीय-अमेरिकी राजा चारी को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए स्पेसएक्स क्रू -3 मिशन का कमांडर चुना है।

वर्तमान में राजा चारी, अमेरिकी वायु सेना में कर्नल के पद पर कार्यत हैं। वह स्पेसएक्स क्रू -3 मिशन के कमांडर होंगे, जबकि नासा के (Tom Marshburn) टॉम मार्शबर्न पायलट होंगे और ईएसए के (Matthias Maurer) मथायस मौरर मिशन विशेषज्ञ के रूप में काम करेंगे।

यह मिशन अगले साल शुरू लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

चारी, मार्शबर्न और मौरर के ऑर्बिट लेबोरेटरी में पहुंचते हैं, तो वे छह महीने की अवधि के लिए अभियान दल के सदस्य बन जाएंगे।

क्रू में क्रू -2 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक मामूली ओवरलैप होगा, जिन्हें 2021 के शुरुआत में लॉन्च करने की संभावना है।


13. पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 17 दिसंबर 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। मोहम्मद आमिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसले से अवगत करा दिया है। वे इससे पहले पिछले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि, वे विदेशी लीग में खेलते रहेंगे, लेकिन पाकिस्तान टीम के लिए नहीं खेलेंगे।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 साल के इस तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर 'मानसिक प्रताड़ना' का आरोप लगाया है। आमिर ने कहा कि ऐसे में वह क्रिकेट जारी नहीं रख पाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके है

मोहम्मद आमिर ने पिछले साल विश्व कप के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद से उनको ज्यादा मौका मिला नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एवं टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल समेत तमाम पाकिस्तानी दिग्गज इस बात को चाहते थे कि आमिर पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते रहें, क्योंकि पाकिस्तान की टीम आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेल रही है।

आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच

मोहम्मद आमिर ने अक्टूबर 2019 में वनडे क्रिकेट में हिस्सा लिया था। इसके अलावा मोहम्मद आमिर ने इस साल अगस्त में इंग्लैंड के दौरे पर आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था।

आमिर ने क्रिकेट से संन्यास लिए

मोहम्मद आमिर का ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उस वीडियो में आमिर ने पीसीबी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। आमिर ने कहा कि मैं क्रिकेट छोड़ रहा हूं इस समय, मुझे नहीं लगता कि मैं मौजूदा मैनेजमेंट के साथ खेल सकता हूं।

मोहम्मद आमिर: एक नजर में

• मोहम्मद आमिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक तेज गेंदबाज है। वे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. वे 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे नियमित रूप से गेंदबाजी करते हैं।

• मोहम्मद आमिर का जन्म 13 अप्रैल 1992 को पाकिस्तान में पंजाब के गुजर ख़ान में हुआ था। मोहम्मद आमिर की प्रतिभा को स्पेस देने में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम को श्रेय दिया जाता है।

• आमिर की गेंदबाज़ी की तुलना लोग वसीम अकरम से करते हैं। साल 2010 तक आमिर एक शानदार गेंदबाज़ के रूप में स्थापित हो चुके थे।

• मोहम्मद आमिर ने 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी2-0 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लिये।

• आमिर ने 17 साल की उम्र में साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टेस्ट में डेब्यू किया था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना टी20 करियर शुरू किया था।

• उन्हें स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में साल 2010 से साल 2015 तक प्रतिबंध का सामना भी करना पड़ा। आमिर पाकिस्तान की उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2009 विश्व टी-20 कप जीतने के अलावा 2017 में चैंपियन्स ट्रॉफी खिताब जीता।


14. SAIL ने जीता गोल्डन पीकॉक एनवायरनमेंट मैनेजमेंट अवार्ड 2020

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा इस्पात क्षेत्र में वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

कंपनी लगातार दो वर्षों के लिए इस पुरस्कार की विजेता रही है और यह टिकाऊ और पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार स्टील बनाने के लिए इसके द्वारा किए गए प्रयासों को दर्शाता है।

यह पुरस्कार श्रेणी के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है।



  • Source of internet

8 views0 comments
bottom of page