top of page
Search

1, 2, 3, 4, 5,6, 7, 8, 9, 10,11 JULY 2022 Top Daily Current Affairs ( ONE LINERS ) MB BOOKS In Hindi

Updated: Jul 14, 2022




1. किस मंत्रालय ने ‘मासिक भत्तों के वितरण के लिये पे रोल ऑटोमेशन’ (PADMA) का उद्घाटन किया, जो भारतीय तटरक्षक बल हेतु एक स्वचालित वेतन और भत्ता मॉड्यूल है ? - रक्षा मंत्रालय


2. नवीनतम लैंसेट अध्ययन के अनुसार, वाहनों की तीव्र गति को रोकने हेतु उठाए गए कदम किस देश में सालाना 20,000 लोगों की जान बचा सकते हैं ? - भारत


3. नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग (Diamond League) में शानदार प्रदर्शन करते हुए किस पदक को अपने नाम किया ? - रजत पदक


4. भारत और किस देश के बीच बैकचैनल वार्ता का नेतृत्व करने वाले पूर्व राजनयिक सतिंदर लांबा जी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया ? - पाकिस्तान


5. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (International Day of Cooperatives) किस दिन मनाया जाता है ? - जुलाई के पहले शनिवार ( इस वर्ष 2 जूलाई )


6. किस राज्‍य ने अपने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए चिकित्सा बीमा योजना “MEDISEP” योजना शुरू किया है ? - केरल


7. सुप्रीम कोर्ट द्वारा अभी हाल ही में नियुक्त प्रशासकों की समिति की सहायता के लिए सलाहकार समिति का अध्यक्ष जिसे नामित किया गया है ? - रंजीत बजाज


8. मजूमदार जी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है, वो कौन थे ? - बंगाली फिल्म के निर्देशक


9. नाटो के 30 सहयोगियों ने स्वीडन और किस देश के लिए परिग्रहण प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए ? - फिनलैंड


10. भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने 05 जुलाई 2022 को किस पद से इस्तीफा दे दिया ? - वित्त मंत्री


11. जूनियर फर्डिनेंड मार्कोस ने मनीला में किस देश के 17वें राष्ट्र2पति के रूप में शपथ ली ? - फिलीपींस


12. किस राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने त्रिशूर जिले के अथिरापिल्ली में जंगली सूअर के कई शव मिलने के बाद एंथ्रेक्स के फैलने की पुष्टि की ? - केरल


13. किस देश के अधिकारियों ने वरोआ माइट (Varroa mites) नामक संभावित विनाशकारी परजीवी प्लेग को रोकने के प्रयास में पिछले दो हफ्तों में लाखों मधुमक्खियों को मार डाला है ? - ऑस्ट्रेलिया


14. किस केंद्रीय मंत्री ने डिजिटल माध्यम से श्रीनगर में स्वामी रामानुजाचार्य की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ पीस' का अनावरण किया ? - गृहमंत्री अमित शाह


15. किस देश में सरकार ने देश में भीषण सूखे को देखते हुए पो नदी के आसपास के पांच उत्तरी क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी है ? - इटली


16. सरकार ने हरियाणा को गौतमबुद्धनगर (यूपी) में आगामी जेवर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने हेतु कितने करोड़ रुपये की सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है ? - 2,415 करोड़ रुपये


17. भारत ने भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे किस देश को ऋण सुविधा के तहत 44,000 टन से अधिक यूरिया मुहैया कराया है ? - श्रीलंका


18. केंद्र सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग के किस पूर्व सीईओ को G -20 के लिए भारत का नया शेरपा चुना गया है ? - अमिताभ कांत


19. विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) कब मनाया जाता है ? - 11 जुलाई


20. 13 एक्सप्रेस -वे वाला देश का पहला राज्य कौन बना है ? - उत्तर प्रदेश


21. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पुरुष टी20I क्रिकेट में कितने चौके जड़ने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं ? - 300


22. सुप्रीम कोर्ट ने किस भगोड़े कारोबारी को कोर्ट से जानकारी छिपाने से जुड़े 2017 के अवमानना मामले में 4 -माह की जेल की सुज़ा सुनाई है ? - विजय माल्या


23. किस देश के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने इस्तीफे का एलान कर दिया ? - श्रीलंका


24. नेपाल ने पहली बार किस देश को सीमेंट का निर्यात शुरू किया है ? - भारत


25. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में 1,774 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया ? - वाराणसी


26. किन्‍होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है ? - बोरिस जॉनसन


27. जापान के किस पूर्व प्रधानमंत्री को नारा शहर में भाषण देने के दौरान गोली लगने के बाद मौत हो गई है ? - शिंज़ो आबे


28. विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस (World Kiswahili Language Day) किस दिन मनाया जाता है ? -7 जुलाई


29. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार किन्‍हें दिया गया है ? - स्मृति ईरानी


30. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को किस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया ? - इस्पात मंत्रालय


31. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का उपाध्यक्ष के रूप में किन्‍हें चुना गया है ? - संजीव पुरी


32. किस राज्य में वैज्ञानिक काई चटनी को भौगोलिक संकेत (GI) रजिस्ट्री के लिये प्रस्तुत किया गया है ? - ओडिशा


33. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए बूस्टर डोज के अंतर को 9 महीने से घटाकर कितने महीने कर दिया है ? - 6 महीने


34. मुख्तार अब्बास नकवी ने किस मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है ? - केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री


35. किस देश ने तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए तकनीक की आपूर्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए ? - रूस


36. वित्त मंत्रालय ने कच्चे कपास के आयात पर सीमा शुल्क की छूट को कितने महीने के लिए बढ़ा दिया है ? - एक महीने


37. किस सुरक्षा बल ने हाल ही में “ऑपरेशन नारकोस” के तहत 7.40 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थों के उत्पादों को बरामद किया है ? - रेलवे सुरक्षा बल


38. किन्‍होंने “डिजिटल इंडिया सप्ताह 2022” का उद्घाटन किया ? - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


39. राशन की दुकानों के जरिये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) को लागू करने की राज्यों की रैंकिंग में कौन सा राज्‍य शिर्ष पर है ? - ओडिशा


40. ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट (GSER) में अफोर्डेबल टैलेंट में एशिया में किस राज्य को पहला स्थान मिला है ? - केरल


41. वर्ल्ड गोल्ड कॉउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्वर्ण पुनर्चक्रण में भारत कौन से स्थान पर है ? - चौथे


42. किस राज्य के लोगो ने “साओ जोआओ” त्योहार मनाया है ? - गोवा


43. आरबीआई ने किस बैंक को अपनी प्रस्तावित परिचालन सहायता सहायक कंपनी के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है ? - भारतीय स्टेट बैंक


44. पहली भारत नेपाल भारत गौरव पर्यटक ट्रैन को केस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई गयी है ? - सफदरजंग रेलवे स्टेशन


45. किस राज्‍य सरकार ने एस एम कृष्णा, एन आर नारायण मूर्ति और प्रकाश पादुकोण को पहले केम्पे गौड़ा पुरस्कार देने की घोषणा की है ? - कर्नाटक


46. किस राज्य के सीकरी ज़िले के रोहिल (खंडेला तहसील) में यूरेनियम के विशाल भंडार पाए गए हैं ? - राजस्थान


47. किसने 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब अपने नाम कर लिया है ? - सिनी शेट्टी


48. किस राज्य सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए “नारी को नमन” योजना शुरू की ? - हिमाचल प्रदेश


49. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के नए अध्यक्ष कौन बनें हैं ? - टी. राजा कुमार


50. महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में किन्‍हें नियुक्त किया गया है ? - राहुल नार्वेकर


51. भारत का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र NTPC द्वारा किस राज्य में पूरी तरह से चालू किया गया है ? - तेलंगाना


52. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में किन्‍हें नियुक्त किया गया है ? - देवेंद्र फडणवीस


53. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor's Day) कब मनाया जाता है ? - 01 जुलाई


54. महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री (Maharashtra New CM) के रूप में किन्‍होंने शपथ ली है ? - एकनाथ शिंदे


55. देश के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल केंद्र सरकार ने कितने महीने के लिए बढ़ाया है ? - तीन महीने


56. अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism) किस दिन मनाया जाता है ? - 30 जून

1,384 views0 comments
bottom of page