05th August | Current Affairs | MB Books

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आईडिया के गैर कार्यकारी निदेशक एवं चेयरमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है? - कुमार मंगलम बिड़ला
किस देश के रत्नापुरा में दुनिया का सबसे बड़ा नीलम (एक कीमती रत्न) मिला है - श्रीलंका
पंजाब के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के पद से किसने इस्तीफा दे दिया है? - प्रशांत किशोर
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन (15739) बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं? - जो रुट
भारत और किस देश के बीच 50 वर्षों से अधिक समय से बंद पड़े हल्दीबाड़ी - चिलाहाटी रेलवे मार्ग की बहाली के माध्यम से मालगाड़ियों का नियमित संचालन शुरू किया गया - बांग्लादेश
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया है? - अब्दुल कयूम नियाजी
भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जर्मनी को हराकर टोक्यो ओलम्पिक में कौन सा पदक जीत लिया है? - कांस्य पदक
वह देश जिसने 04 अगस्त 2021 को इस बात पर जोर दिया कि दक्षिण चीन सागर पर आचार संहिता पूरी तरह से प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र संधि के अनुरूप होनी चाहिए - भारत
हिंदी एवं डोगरी भाषा की प्रसिद्ध लेखिका एवं कवयित्री का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था? - पद्मा सचदेव
भारत के लिए किस 23 वर्षीय महिला मुक्केबाज ने अपने पहले ही ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत लिया है, भारत के लिए मुक्केबाजी में पदक जीतने वाली दूसरी महिला बन गयीं हैं? - लवलीना बेरगोहेन